Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bigg Boss 13: शो में आने से पहले शहनाज़ गिल के साथ जुड़ चुकी है ये बड़ी कोन्ट्रोवर्सी

    By Ifat QureshiEdited By:
    Updated: Wed, 09 Oct 2019 03:27 PM (IST)

    बिग बॉस शो में अपनी क्यूटनेस का जादू चलाने वाली शहनाज़ गिल शो में आने से पहले कई सारे विवादों में फंस चुकी हैं। जिनके कारण वो सुर्खियों में आ गई थीं।

    Bigg Boss 13: शो में आने से पहले शहनाज़ गिल के साथ जुड़ चुकी है ये बड़ी कोन्ट्रोवर्सी

    नई दिल्ली, जेएनएन। कलर्स टीवी पर प्रसारित होने वाले शो बिग बॉस 13 की शुरुआत अब हो चुकी है। इस शो में इस साल केवल सेलेब्स की ही एंट्री हुई है। इस साल पंजाबी मॉडल और सिंगर ने भी घर में धमाकेदार एंट्री की है। शहनाज़ शो में आने से पहले कई बार अपने विवादित बयान से कॉन्ट्रोवर्सी से जुड़ चुकी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शो में आते साथ शहनाज़ और टीवी एंकर शैफाली बग्गा के बीच टकराव देखने मिली थी। आपको बता दें कि अपने बेबाक अंदाज़ के चलते वे एक बार सुर्खियों में आ गई थीं। उऩ्होंने पंजाबी सिंगर और मॉडल हिमांशी खुराना के गाने 'आई लाइक इट' को अब तक का सबसे बुरा गाना बताया था, जिसके बाद दोनों के बीच तीखी बहस छिड़ गई थी।

    यह भी पढ़ें: Kasautii Zindagii Kay: शो में हुई नई कोमोलिका की एंट्री, चैनल ने शेयर की पहली झलक

    शहनाज ने अपने स्नैपचैट अकाउंट से खुदकी एक वीडियो शेयर की थी जिसमें उन्होंने हिमांशी के गाने की जमकर बुराई की थी। शहनाज़ का ऐसा रवैया देख कर हिमांशी ने भी अपनी इंस्टाग्राम लाइव वीडियो में शहनाज़ को करारा जवाब दिया था। इसके बाद दोनों की लगातार वीडियो सामने आने लगीं जिसमें एक दूसरे पर शब्दों के वार किए गए थे।

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by Shehnaaz Shine (@shehnaazgill) on

    आपको बता दें कि बिग बॉस के ग्रेंड प्रीमियर में शहनाज़ ने सलमान के लिए उनकी फिल्म का गाना गाया और उनके साथ रोमांटिक डांस भी किया। शहनाज़ ने बताया कि उन्हें पंज़ाब की कटरीना कैफ कहा जाता है। पंजाब से अपना ग्रेजुएशन पूरा करने के बाद शहनाज़ ने बतौर मॉडल अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने 2015 में पंजाबी म्यूजिक वीडियो से अपना एक्टिंग डेब्यू किया था जिसके बाद वे कई म्यूजिक एलबम और फिल्मों का भी हिस्सा रह चुकी हैं।