Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bigg Boss 13: फेमस म्यूजिक कंपोजर हैं अबु मलिक, बिना एडवांटेज बिग बॉस के घर में ऐसे हुई एंट्री

    By Mohit PareekEdited By:
    Updated: Mon, 30 Sep 2019 08:20 AM (IST)

    Bigg Boss 13 मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर अनु मलिक के भाई और म्यूजिक कंपोजर अबु मलिक ने बिग बॉस के घर में एंट्री कर ली है। अबु मलिक म्यूजिक इंडस्ट्री में जाना पहचाना नाम है।

    Bigg Boss 13: फेमस म्यूजिक कंपोजर हैं अबु मलिक, बिना एडवांटेज बिग बॉस के घर में ऐसे हुई एंट्री

    नई दिल्ली, जेएनएन। मशहूर रिएलिटी शो बिग बॉस-13 ke आगाज हो चुका है। बिग बॉस के प्रतिभागियों की लिस्ट में फेमस म्यूजिक कंपोजर अबु मलिक का नाम भी शामिल हैं, जो म्यूजिक डायरेक्टर अनु मलिक के भाई हैं। अबु मलिक भले ही आम जनता में काफी फेमस ना हो, लेकिन म्यूजिक इंडस्ट्री में अबु मलिक एक जाना पहचाना नाम है।  अबु मलिक एक कंपोजर, सिंगर होने के साथ ही लाइव शो ऑर्गेनाइज करवाने का बिजनेस चलाते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रिपोर्ट्स के अनुसार अबु मलिक अभी तक हजारों शो प्रोड्यूस कर चुके हैं और उन्होंने कई बॉलीवुड स्टार्स के साथ भी शो किए हैं। अबु मलिक एक खुश मिसाज इंसान है। बिग बॉस में एंट्री के वक्त दिखाए गए उनके वीडियो से लग रहा है कि वो काफी खुश रहते हैं। उन्होंने एक किताब भी लिखी है, जिसका नाम है 'रैंटिंग्स ऑफ मैड मैन'। एक किताब का विमोचन कार्यक्रम भी काफी चर्चा में रहा था, जब इसमें कई बॉलीवुड हस्तियां शरीक हुई थीं।  

    अबु मलिक नाम से एक इंस्टाग्राम है, जिसमें अबु मलिक के गाने के वीडियो और तस्वीरें शेयर की जाती हैं। हालांकि वो वेरिफाइड अकाउंट नहीं है, लेकिन कहा जाता है कि अबु मलिक इस अकाउंट को चलाते हैं। वे इस अकाउंट पर काफी एक्टिव रहते हैं। अबु मलिक म्यूजिक से जुड़े परिवार से ताल्लुक रखते हैं। 

    Big Boss 13 Exclusive: रश्मि देसाई ने कहा- सही को सही और गलत को गलत कहने का रखूंगी दम

    नहीं मिला एक भी टास्क

    वैसे बिग बॉस में उनकी एंट्री कुछ खास नहीं रही और घर में एंट्री से पहले ही उनके घर से जल्द ही बाहर निकलने के कयास लगाए जाने लगे हैं। दरअसल, इस बार घर में एंट्री से पहले ही प्रतिभागियों को टास्क दिए गए और पुरुष प्रतिभागियों में जिसको सबसे ज्यादा टास्क मिलेंगे,  उसे घर के अंदर एडवांटेज मिलेगा। ऐसे में अबु मलिक को एक भी टास्क नहीं मिला है। साथ ही वो डिसएडवांटेज जोन में भी आ गए हैं। 

    Bigg Boss 13 Contestants Name List: जानें- कोएना मित्रा, रश्मि देसाई समेत किन-किन हस्तियों को मिली घर में एंट्री

    बता दें रविवार रात को एक रंगारंग कार्यक्रम के साथ बिग बॉस की शुरुआत हो चुकी है। इस बार अबु मलिक के साथ घर में अभिनेत्री कोएना मित्रा, अमीषा पटेल, रश्मि देसाई, सिद्धार्थ डे,  सिद्धार्थ शुक्ला ने एंट्री ली है। अब बिग बॉस में 15 हफ्तों तक प्रतिभागियों के बीच घमासान जारी रहेगा। 

     

    comedy show banner
    comedy show banner