Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bhabi Ji Ghar Par Hai में नहीं दिखेंगी 'अंगूरी भाभी'! Shubhangi Atre इस वजह से ले रहीं ब्रेक

    Bhabi Ji Ghar Par Hai कॉमेडी शो भाभी जी घर पर है में अंगूरी भाभी का किरदार निभा रहीं शुभांगी अत्रे को लेकर खबर सामने आ रही है कि वह शो से कुछ समय के लिए ब्रेक ले रही हैं। वह कई सालों से इस शो से जुड़कर लोगों को हंसा रही हैं। जानिए वह क्यों ब्रेक ले रही हैं।

    By Rinki TiwariEdited By: Rinki TiwariUpdated: Tue, 01 Aug 2023 08:01 PM (IST)
    Hero Image
    Bhabi Ji Ghar Par Hai Shubhangi Atre to take a break from the show know the reason. Photo- Instagram

     नई दिल्ली, जेएनएन। Bhabi Ji Ghar Par Hai Shubhangi Atre: कॉमेडी शो 'भाभी जी घर पर है' सबसे पसंदीदा शोज में से एक है। 2015 में शुरू हुए इस शो में दिखाए जाने वाले सभी कैरेक्टर्स घर-घर में मशहूर हो गए हैं। सबसे ज्यादा अंगूरी भाभी। अंगूरी 'भाभी जी...' की जान हैं। पहले ये किरदार फेमस एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) ने निभाया था, लेकिन अब शुभांगी अत्रे (Shubhangi Atre) निभा रही हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भाभी जी घर पर है से ब्रेक ले रहीं शुभांगी अत्रे

    शुभांगी अत्रे साल 2016 से 'भाभी जी घर पर है' (Bhabi Ji Ghar Par Hai) से जुड़ी हुई हैं। अंगूरी भाभी बनकर सालों से शुभांगी लाखों दर्शकों का दिल जीत रही हैं। बिना अंगूरी के दर्शक इस शो को इमेजिन नहीं कर सकते हैं। हालांकि, खबरें हैं कि दर्शकों को शो में अंगूरी भाभी नहीं देखने को मिलेंगी।

    लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुभांगी अत्रे शो से ब्रेक ले रही हैं। फैंस के लिए ये किसी झटके से कम नहीं है, लेकिन फिक्र करने की बात नहीं है। कहा जा रहा है कि वह सिर्फ कुछ ही दिनों के लिए ब्रेक लेंगी।

    क्यों ब्रेक ले रही शुभांगी अत्रे?

    खबरों की मानें तो शुभांगी अत्रे शो से इसलिए ब्रेक ले रही हैं, क्योंकि वह करीब एक महीने के लिए यूएसए के शहर शिकागो जा रही हैं। उनकी बेटी विदेश में अपनी हाइएर एजुकेशन पूरी करने के लिए जा रही हैं। ऐसे में शुभांगी अपनी बेटी को शिकागो में सेटल करने के लिए शो से ब्रेक ले रही हैं। कहा जा रहा है कि शुभांगी ने अपने हिस्से की शूटिंग पहले ही पूरी कर ली है। वह जल्द ही सेट पर वापसी करेंगी।

    शुभांगी अत्रे का तलाक

    शुभांगी कुछ दिन पहले अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में थीं। एक्ट्रेस ने मार्च में अपने पति पीयूष पूरे से अलग होने की घोषणा की थी। शादी के 19 साल बाद पति से अलग होने के बारे में बताते हुए शुभांगी ने कहा था कि वह अपने पति से पिछले एक साल से अलग रह रही हैं। उन्होंने कहा था कि तलाक लेना उनके लिए बहुत मुश्किल था।