Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bhabi Ji Ghar Par Hai की 'अंगूरी भाभी' का तलाक के बाद हुआ ये हाल, सड़क पर मछली बेचती आईं नजर

    By Priti KushwahaEdited By: Priti Kushwaha
    Updated: Wed, 05 Apr 2023 02:02 PM (IST)

    शुभांगी अत्रे ने अपनी 19 साल की शादी को खत्म कर दिया है। उन्होंने अपने पति पीयूष पूरी से तलाक ले लिया है। शुभांगी ने कहा था कि मैं और पीयूष लगभग एक साल से साथ नहीं रह रहे थे।

    Hero Image
    Photo Credit : shubhangi atre Instagram Photos Screenshot

    नई दिल्ली, जेएनएन। Bhabi Ji Ghar Par Hai!: टीवी के फेमस कॉमेडी शो 'भाबीजी घर पर हैं' दर्शकों के फेवरेट शोज में से एक है। इस शो की कहानी और डायलॉग्स ही नहीं, बल्कि इसके किरदार भी काफी पसंद किए जाते हैं। फिर चाहे वो लड्डू के भईया यानी तिवारी जी हो या फिर उनकी पत्नी अंगूरी भाभी। बता दें कि शो में अंगूरी भाभी का रोल एक्ट्रेस शुभांगी अत्रे प्ले कर रही हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तलाक को लेकर चर्चा में रहीं शुभांगी

    बीते दिनों शुभांगी अत्रे अपने तलाक को लेकर काफी खबरों में रही हैं। एक्ट्रेस ने अचानक की तलाक की खबर शेयर कर फैंस को तगड़ा झटका दिया था। बता दें कि शुभांगी ने अपने पति पीयूष पूरी से शादी के 19 साल बाद तलाक लिया है। शुभांगी ने पीयूष के साथ 2003 में अपने होमटाउन इंदौर में शादी की थी। दोनों की कई खूबसूरत तस्वीरें एक्ट्रेस के सोशल मीडिया अकाउंट पर मौजूद हैं।

    सोशल मीडिया पर एक्टिव

    तलाक के बाद शुभांगी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आ रही हैं। वह एक के बाद एक अपने फोटोशूट की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर कर रही हैं। इसी बीच शुभांगी ने कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं। ये तस्वीरें भाबीजी घर पर हैं शो के सेट की हैं। इन फोटोज में वह तिवारी जी के साथ नजर आ रही हैं।

    मछुआरे के गेटअप में दिखीं अंगूरी भाभी

    'भाबीजी घर पर हैं' की अंगूरी भाभी इन तस्वीरों में मछुआरे के गेटअप में दिखाई दे रही हैं। एक तस्वीर में वह अपनी कमर पर मछली रखने वाली टोकरी लिए नजर आ रही हैं तो वहीं, दूसरी में वह तिवारी जी के साथ मछली बेचती दिखाई दे रही हैं। इन फोटोज को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इस पर कमेंट कर यूजर्स अपने रिएक्शन देते नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘इतना भी अच्छा लगना नहीं होता है।' ऐसे कई और कमेंट इन फोटोज पर आ रहे हैं।