विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'हमारी फैमिली को धमकी...', Eisha Singh से ब्रेकअप पर बोले अविनाश मिश्रा; चीटिंग के बाद खुद को बताया गुनाहगार

Published: Tue, 24 Nov 2026 09:56 AM (IST)

खतरों के खिलाड़ी 15 के विनर अविनाश सिंह ने ईशा के साथ ब्रेकअप की खबरों को कंफर्म करते हुए खुद पर पूरी जिम्मेदारी ली है। उन्होंने ईशा और उनके परिवार से माफी मांगी। 

अविनाश ने ईशा संग ब्रेकअप की खबरों को किया कंफर्म/ फोटो- इंस्टाग्राम

अविनाश ने ईशा संग ब्रेकअप की खबरों को किया कंफर्म/ फोटो- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. अविनाश मिश्रा ने ईशा सिंह से ब्रेकअप की पुष्टि की

  2. उन्होंने बेवफाई का गाना बजाने पर माफी मांगी

  3. परिवारों को धमकी न देने की लोगों से गुजारिश की

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। खतरों के खिलाड़ी 15 के विनर अविनाश मिश्रा और उनकी एक्स गर्लफ्रेंड ईशा सिंह के ब्रेकअप की खबरें पिछले कुछ दिनों से लगातार सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। बीते दिनों जब अविनाश ने एक क्लब में बेवफाई का गाना बजवाया तो ईशा ने बिना नाम लिए सच सामने रखने की बात कही थी।

ईशा के मुंहबोले भाई और बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट रजत दलाल ने भी अविनाश को खूब खरी खोटी सुनाई थी। अब बढ़ते विवाद के बाद खुद अविनाश मिश्रा ने ईशा सिंह से अलग होने की खबर पर मुहर लगाई है। उन्होंने ब्रेकअप की पूरी जिम्मेदारी भी ली।

'मुझे पता है कि ईशा को बहुत हर्ट हुआ'

टीवी एक्ट्रेस ईशा के साथ अपने ब्रेकअप की खबरों को कंफर्म करते हुए अविनाश मिश्रा ने कहा, "डीजे गिग के दौरान मैंने एक गाना बजवाया था, जिसे गलत तरह से लोगों ने लिया। मुझे पता है कि ईशा और उसके परिवार को इससे कितना हर्ट हुआ है। सच कहूं तो मेरा ऐसा कोई भी इरादा नहीं था। जो भी हुआ, उसके लिए मैं माफी मांगता हूं। हम जो अलग भी हुए उसके लिए भी। अगर आपको ब्लेम करना है किसी को तो मुझे कीजिए। वहां पर भी मेरी गलती है। मैं सिर्फ उनसे माफी मांगना चाहता हूं।"

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by FILMYGYAN VIDEOS (@filmygyanvideos)

'हमारी फैमिली को धमकी मत दो'

अविनाश मिश्रा ने अपनी पोस्ट में आगे कहा, "चीजें इस तरह से नहीं होनी चाहिए। मैं सभी से ये गुजारिश करना चाहता हूं कि चीजों को यहीं खत्म करो और इसे और ज्यादा मत खीचों। ये दो लोगों के बीच की बात है, हमारे दोस्तों और परिवार को इसके लिए मत धमकाओ। मैं ये बात जानता हूं कि मुझे खुद पर काम करने की जरूरत है और कई चीजों को फिक्स करना है। जब मैं ठीक होऊंगा, मैं वापस आऊंगा। तब तक के लिए सभी चीजों को खत्म करें।"

ब्रेकअप के बाद 'बेवफा निकली है तू' गाना बजाने पर पर अपनी सफाई देते हुए अविनाश ने कहा, "जब किसी की निजी जिंदगी में मुश्किलें आती हैं, तो इस तरह के गाने दिमाग में घूमते हैं।"

Screenshot 2026-11-24 095313

बिग बॉस के दौरान बढ़ी थीं नजदीकियां

जिन्हें ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा की लव स्टोरी के बारे में नहीं पता, उन्हें बता दें कि दोनों ने बिग बॉस 18 में हिस्सा लिया था। जहां उनकी दोस्ती गहराई और दर्शकों को लगा कि इन दोनों के बीच रोमांस पनप रहा है। कपल ने कई म्यूजिक वीडियो में साथ काम किया और उनकी ऑनस्क्रीन के साथ-साथ ऑफस्क्रीन केमिस्ट्री को लेकर भी चर्चा तेज हो गई।

अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह ने कुछ समय पहले पति-पत्नी और पंगा 2 में अपने रिलेशनशिप को कंफर्म किया था। जहां अविनाश ने ईशा से आई लव यू तक बोला था। हालांकि, उसके कुछ ही दिनों बाद दोनों ने एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया।

यह भी पढ़ें- 'ईशा को जिंदगी में पाकर मैं...', Avinash Mishra ने दो साल बाद Eisha Singh से किया प्यार का इजहार? वीडियो वायरल

यह भी पढ़ें- Khatron Ke Khiladi 15 Winner: ऋत्विक धनजानी को पछाड़कर Avinash Mishra बने विनर, ईशा सिंह के गले लगकर हुए भावुक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।