Khatron Ke Khiladi 15 Winner: ऋत्विक धनजानी को पछाड़कर Avinash Mishra बने विनर, ईशा सिंह के गले लगकर हुए भावुक
अविनाश मिश्रा ने रोहित शेट्टी के 'खतरों के खिलाड़ी 15' का खिताब जीता, फाइनल में ओरी और ऋत्विक धनजानी को हराया।
-1791169231814_m.webp)
HighLights
अविनाश मिश्रा ने 'खतरों के खिलाड़ी 15' का खिताब जीता
फाइनल टास्क में ओरी और ऋत्विक धनजानी को हराया
प्राइज मनी के साथ मारुति स्विफ्ट मिली
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) का स्टंट-बेस्ड रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' (Khatron Ke Khiladi) अपने ग्रैंड फिनाले के साथ 4 अक्टूबर को खत्म हुआ। एक्टर अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) इसके विनर बने।
ईशा सिंह को गले लगाकर हुए भावुक
उन्होंने फाइनल टास्क में ओरी (Orry) और ऋत्विक धनजानी (Rithvik Dhanjani) को हराकर ट्रॉफी जीती। प्राइज मनी के तौर पर उन्हें 20 लाख रुपये मिले। जब रोहित ने विनर के तौर पर अविनाश का नाम अनाउंस किया, तो वह भावुक हो गए और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े।
-1791169646899.webp)
वहीं इस दौरान अविनाश की गर्लफ्रेंड ईशा सिंह भी भावुक नजर आईं। ग्रैंड फिनाले में टॉप पांच कंटेस्टेंट के तौ पर फरहाना भट्ट, ओरी, अविनाश मिश्रा, ऋत्विक धनजानी और करण वाही थे। करण और फरहाना अपने-अपने टास्क हार गए, जिससे फिनाले में उनका सफर खत्म हो गया।
क्या था KKK15 का फाइनल स्टंट?
इसके बाद अविनाश, ओरी और ऋत्विक के बीच फाइनल स्टंट हुआ। इस स्टंट में हेलीकॉप्टर से कूदना, जेट स्की चलाना और तैरकर एंड-पॉइंट तक पहुंचना था, जहां यह टास्क एक धमाके के साथ खत्म हुआ। अविनाश ने सबसे कम समय में स्टंट पूरा किया और जीत हासिल की।
What a Spectacular journey, What a magnificent win 🏆 Huge congratulations Mishra ji! So well deserved 👏🔥👊 That #RohitShetty his though 🥹🤗 But why am I crying 😭❤️🤗 Super proud of you @Avinash_galaxy #AvinashMishra #KKK15 https://t.co/XdBwxvwnUO
— 💞💞ROSHNI💞💞 (@IamR0shni) October 4, 2026
जीत के बाद क्या बोले अविनाश?
जीत के बाद अविनाश ने कहा, '2016 और अब 2026। मैं कई बार अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेट हुआ, अवॉर्ड शो में ऑडियंस के तौर पर बैठा और पिछले रियलिटी शो (बिग बॉस 18) के फिनाले तक भी पहुंचा। अपने 10 साल के करियर में मैंने कभी कोई ट्रॉफी या अवॉर्ड नहीं जीता। यह मेरा पहला अवॉर्ड है और मुझे नहीं लगता कि इससे बेहतर शुरुआत हो सकती थी।'
ट्रॉफी के साथ-साथ अविनाश ने 20 लाख रुपये, एक मारुति सुजुकी स्विफ्ट और यूरोप यात्रा के फ्री टिकेट्स भी जीते। जीत के बाद, बाकी कंटेस्टेंट्स उन्हें बधाई देते और गले लगाते दिखे। इसके बाद अविनाश ने 'बिग बॉस 18' की अपनी को-स्टार और कथित गर्लफ्रेंड ईशा सिंह को गले लगाया।
शो में अन्य कंटेस्टेंट्स की बात करें तो गौरव खन्ना, हर्ष गुजराल, शगुन शर्मा, रुबिना दिलैक, विशाल आदित्य सिंह, जैस्मिन भसिन, अविका गौड और रुहानिका धवन भी इसका हिस्सा थे।
यह भी पढ़ें- कब और कहां देखें Khatron Ke Khiladi 15 का ग्रैंड फिनाले? शो के फाइनलिस्ट और प्राइज मनी पर एक नजर
यह भी पढ़ें- 4 महीने की उम्र में पिता ने छोड़ा, घर चलाने के लिए चुना अभिनय, आज रियलिटी शो से फिल्मों तक Farrhana Bhatt का जलवा
