विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'ईशा को जिंदगी में पाकर मैं...', Avinash Mishra ने दो साल बाद Eisha Singh से किया प्यार का इजहार? वीडियो वायरल

Published: Wed, 07 Oct 2026 05:40 PM (GMT+05:30)

खतरों के खिलाड़ी 15 की विनिंग पार्टी से हाल ही में अविनाश मिश्रा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह ईशा सिंह से खुल्लम खुला प्यार का इजहार कर रहे हैं। 

HighLights

  1. अविनाश मिश्रा के 2 साल बाद ईशा को कही दिल की बात

  2. एक्टर के मुंह से आई लव यू सुनकर झूम उठे फैंस

  3. बिग बॉस के घर में बढ़ी थीं दोनों की नजदीकियां

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) भले ही बिग बॉस नहीं जीत पाए हों, लेकिन उन्होंने रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 की ट्रॉफी उठाई। जीतने के बाद एक्टर ने अपने को-कंटेस्टेंट और फैमिली-फ्रेंड्स के लिए पार्टी रखी। जहां करण वाही से लेकर ऋत्विक धनजानी सहित उनके कई करीबी दोस्त पहुंचे।

अविनाश की करीबी दोस्त और एक्ट्रेस ईशा सिंह भी उनकी इस खुशी का हिस्सा बनीं। अब इस पार्टी से एक वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। जिसमें अविनाश-ईशा से अपने प्यार का इजहार करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

ईशा को पाकर खुद को लकी मानते हैं अविनाश

अविनाश सिंह ने सोमवार को अपनी जीत के मौके पर मुंबई में एक लैविश पार्टी रखी थी,जिसके कई वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं। इस पार्टी में ईशा सिंह और अविनाश ने हाथों में हाथ डाले एंट्री ली। एक वीडियो में अविनाश पैपराजी से बात करते हुए कह रहे हैं कि उन्होंने आज एक नहीं, बल्कि दो ट्रॉफी जीती हैं, जिसमें वह ईशा को रिफर कर रहे हैं।

वहीं दूसरे वीडियो में अविनाश मंच डीजे के प्लेटफॉर्म पर खड़े हुए हैं। उनके साइड में नीचे ईशा खड़ी हैं। इस वायरल वीडियो में अविनाश-ईशा की तरफ देखते हैं और कहते हैं, "बेबी थैंक यू फोर ऑल द लव एंड सपोर्ट। मैं खुद को बहुत सौभाग्यशाली मानता हूं कि ईशा मेरी जिंदगी का हिस्सा हैं, आई लव यू बेबी।"

सोशल मीडिया पर फैंस ने लुटाया प्यार

अविनाश मिश्रा ने पार्टी में आए गेस्ट से ये गुजारिश की थी कि वह इन वीडियो को अपलोड न करे। हालांकि, अविनाश का ईशा के लिए प्यार के इजहार का वाला वीडियो जैसे ही सामने आया तुरंत वायरल हो गया। जिस तरह से दो साल बाद अविनाश ने ईशा सिंह के लिए प्यार का इजहार किया, उसे देखकर फैंस प्यार लुटा रहे हैं।

आपको बता दें कि अविनाश और ईशा की दोस्ती बिग बॉस सीजन 18 में हुई थी। दोनों की क्लोज बॉन्डिंग शो में चर्चा का विषय बनी थी। हालांकि, दोनों ने हमेशा खुद को एक-दूसरे का बहुत अच्छा दोस्त बताया। जब अविनाश मिश्रा ने खतरों के खिलाड़ी जीता था, तो ईशा की आंखों में आंसू आ गए थे।

यह भी पढ़ें- Drishyam 3 के बाद Sunny Deol की कोर्टरूम ड्रामा से भी बाहर हुए Akshaye Khanna? सीक्वल में नहीं आएंगे नजर

यह भी पढ़ें- फिल्में करने की 'शक्तिमान' फेम Mukesh Khanna ने बताई तीन शर्तें, बोले- '25 फिल्मों के ऑफर ठुकरा चुका हूं'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।