Drishyam 3 के बाद Sunny Deol की कोर्टरूम ड्रामा से भी बाहर हुए Akshaye Khanna? सीक्वल में नहीं आएंगे नजर
सनी देओल की नेटफ्लिक्स कोर्टरूम ड्रामा 'इक्का' के सीक्वल 'इक्का 2' की स्क्रिप्टिंग शुरू हो गई है।
-1791370896515_m.webp)
अक्षय खन्ना और सनी देओल
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। सनी देओल (Sunny Deol) नेटफ्लिक्स (Netflix) की कोर्टरूम ड्रामा 'इक्का' (Ikka) से वापसी करने वाले हैं। हालांकि सीक्वल अभी शुरुआती स्टेज में है, लेकिन मेकर्स इसकी कहानी पर काम कर रहे हैं।
उम्मीद है कि यह फिल्म फ्रैंचाइजी को एक नई दिशा में ले जाएगी। अक्षय खन्ना, जिन्होंने पहली फिल्म में सनी देओल के साथ काम किया था, सीक्वल में नजर नहीं आएंगे।
सनी देओल के साथ नजर आए अक्षय
इक्का का निर्देशन सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा ने किया था। 'बॉर्डर' में साथ काम करने के लगभग तीन दशक बाद सनी देओल और अक्षय खन्ना साथ नजर आए थे। इस साल की शुरुआत में रिलीज हुई यह कोर्टरूम ड्रामा फिल्म एक अहम कानूनी लड़ाई पर आधारित थी। दर्शकों ने इसे काफी पसंद किया था।
-1791371110269.webp)
इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 'इक्का 2' की स्क्रिप्टिंग शुरू हो चुकी है। सनी देओल इसमें अपनी भूमिका को दोहराते नजर आएंगे, लेकिन यह सीक्वल पहली फिल्म की कहानी को आगे बढ़ाने के बजाय एक बिल्कुल नई कहानी पेश करेगा।
प्रोजेक्ट की स्क्रिप्टिंग पर चल रहा काम
इसके मेकर्स अभी इसकी मुख्य थीम और कहानी पर काम कर रहे हैं। उम्मीद है कि अगले साल इसका प्रोडक्शन शुरू हो जाएगा क्योंकि यह प्रोजेक्ट अभी भी राइटिंग स्टेज में है। सनी देओल के रोल के बारे में अभी भी जानकारी गुप्त रखी गई है।
-1791371157607.webp)
अक्षय खन्ना चूंकि दूसरे पार्ट का हिस्सा नहीं होंगे ऐसे में ये अनुमान लगाना मुश्किल है कि कहानी किस तरह आगे बढ़ेगी। फैंस दोनों एक्टर्स के बीच की इस केमिस्ट्री को मिस करेंगे। 'इक्का' में उनके किरदार को लेकर काफी चर्चा थी।
