Shaque की सफलता के बाद निर्माता सिद्धार्थ मल्होत्रा का बड़ा धमाका, जल्द नई कहानी के साथ आएगा सीक्वल
फिल्ममेकर सिद्धार्थ पी मल्होत्रा ने अपनी सफल ओटीटी फिल्म 'इक्का' और वेब सीरीज 'शक' के सीक्वल की घोषणा की है।

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्ममेकर और प्रोड्यूसर सिद्धार्थ पी मल्होत्रा के लिए साल 2026 बहुत अच्छा रहा है। इस साल की शुरुआत में, सनी देओल (Sunny Deol) और अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) की मुख्य भूमिका वाली उनकी OTT फिल्म 'इक्का' (Ikka) ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं।
अब उसी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम हो रही उनकी वेब सीरीज 'शक: ट्रस्ट नो वन' (Shaque) को भी दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इन सफलताओं के बाद, फिल्ममेकर ने एक बड़ी जानकारी शेयर की है।
दो फिल्मों के सीक्वल पर चल रहा है काम
उन्होंने बताया कि दोनों फिल्मों के सीक्वल बहुत जल्द आएंगे। बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए, सिद्धार्थ पी मल्होत्रा ने पुष्टि की कि दोनों प्रोजेक्ट्स के सीक्वल बन रहे हैं।
-1791111372646.webp)
उन्होंने कहा, 'इक्का ने रिकॉर्ड तोड़े हैं। 'इक्का 2' पर काम चल रहा है। 'शक' ने भी रिकॉर्ड तोड़े हैं और 'शक सीजन 2' बनाया जा रहा है। यह साल बहुत अच्छा रहा है। 'शक सीजन 2' में वही कहानी आगे नहीं बढ़ेगी यह एक नई कहानी होगी। लेकिन सीजन 2 पर काम चल रहा है। हम इसे लिख रहे हैं।'
फिल्ममेकर के पास आए कई सारे कॉल
इस फिल्म की सफलता के बारे में बात करते हुए सिद्धार्थ ने बताया कि उन्हें मूवी के लिए बहुत ही अच्छा फीडबैक मिला। एक हफ्ते बाद भी यह नंबर वन पर है। अपने करियर में उन्हें किसी सीरीज के लिए इतने फोन कॉल्स कभी नहीं आए।
-1791111404094.webp)
क्या है 'शक' और 'इक्का' की कहानी?
बात करें इक्का (Ikka) की तो इक्का एक ऐसे वकील की कहानी है जिसकी न्याय के प्रति प्रतिबद्धता की तब कड़ी परीक्षा होती है जब वह अपने करियर का सबसे विवादास्पद मामला हाथ में लेता है।
यह फिल्म, जो कोर्टरूम ड्रामा और इमोशनल ड्रामा के दांव-पेच का मिश्रण है। कहानी में दिखाया गया है कि मुश्किल समय में कोई व्यक्ति अपने प्रियजनों की रक्षा के लिए किस हद तक जा सकता है।
वहीं दूसरी ओर, शक (Shaque) में अनविता ( परिणीति चोपड़ा) की कहानी बयां करती है, जो एक युवा मां है जिसकी बेटी अपेक्षा जन्म के दिन ही उससे छीन ली जाती है।
यह भी पढ़ें- भूल जाएंगे 'शक'... OTT पर मस्ट वॉच हैं ये Mystery Thriller, रहस्य और रोमांच से भरी हैं 5 सीरीज
