विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फिल्में करने की 'शक्तिमान' फेम Mukesh Khanna ने बताई तीन शर्तें, बोले- '25 फिल्मों के ऑफर ठुकरा चुका हूं'

Published: Wed, 07 Oct 2026 03:29 PM (IST)

मुकेश खन्ना की गुजराती फिल्म विश्वगुरु ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो चुकी है। लंबे समय बाद उन्होंने फिल्मों में कदम ...और पढ़ें

मुकेश खन्ना की फिल्में करने की शर्तें। फोटो-इंस्टाग्राम

मुकेश खन्ना की फिल्में करने की शर्तें। फोटो-इंस्टाग्राम

HighLights

  1. मुकेश खन्ना ने 'विश्वगुरु' फिल्म से अभिनय में वापसी की

  2. अभिनेता ने कहा कि उनकी फिल्में करने की शर्तें हैं

  3. कुछ सालों में रिजेक्ट कर चुके हैं 25 फिल्में

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। महाभारत और शक्तिमान धारावाहिकों में 'भीष्म पितामह' और 'शक्तिमान' की भूमिकाओं से खूब लोकप्रियता बटोरने वाले अभिनेता मुकेश खन्ना (Mukesh Khanna) पिछले काफी समय से अभिनय से दूर थे। हालांकि, अब वह जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) पर हालिया प्रदर्शित गुजराती फिल्म विश्वगुरु में नजर आए हैं, जो पिछले साल सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई थी।

मुकेश खन्ना ने बताया फिल्मों से दूरी का कारण

मुकेश खन्ना ने अपनी गुजराती फिल्म विश्वगुरु के बारे में बात करने के साथ ही लंबे समय तक फिल्मों से दूर रहने की वजह भी बताई। एक्टर ने कहा, "अभिनय से मेरी दूरी इस कारण है, क्योंकि मैं सिर्फ अपनी शर्तों पर काम करता हूं।

वह कहते हैं, "पहली बात मैं काम मांगता नहीं हूं। दूसरा मैं बहुत चुनिंदा काम ही करता हूं। दस प्रस्तावों में से शायद एक या दो ही करूंगा। उस जमाने में भी महाभारत के बाद में सौगंध, सौदागर और तहलका तीन फिल्में की थी। 25 फिल्मों को ना कहा था। अब काम करने को लेकर मेरी कुछ शर्ते होती हैं। मैं खलनायक नहीं बनूंगा, दाढ़ी नहीं बढ़ाऊंगा और रोमांटिक भूमिकाएं नहीं करूंगा।"

Untitled design - 2026-10-07T151628.253

देवानंद जी ने सामने से फोन किया था

मुकेश खन्ना ने फिल्मों के बारे में बात करते हुए आगे कहा, "इससे पहले मेरी आखिरी फिल्म सेंसर (2001) आई थी। उसके लिए देव आनंद जी ने सामने से फोन किया था। हालांकि, ऐसा भी नहीं कि मैं बेकार बैठा हूं। मैं अपने यूट्यूब चैनल और प्रोडक्शन हाउस में लगातार काम कर रहा हू।"

मुकेश खन्ना के करियर की बात करें तो उन्होंने साल 1981 में रिलीज हुई फिल्म रूही से अपनी शुरुआत की थी। इसके बाद वह वक्त का शहजादा, दर्द ए दिल, कैप्टन बेरी जैसी फिल्मों में नजर आए। बॉलीवुड के साथ-साथ मुकेश खन्ना ने टीवी पर भी काफी काम किया है। शक्तिमान और महाभारत के अलावा चंद्रकांता, द ग्रेट मराठा, युग, प्यार का दर्द है मीठा-मीठा प्यारा-प्यारा में नजर आए। मुकेश खन्ना न सिर्फ अपनी फिल्मों, बल्कि अपने बयानों की वजह से भी अक्सर चर्चा में आ जाते हैं। 

यह भी पढ़ें- 'श्री राम को रजनीकांत...'Ramayana के एक्शन सीन्स पर भड़के मुकेश खन्ना, मॉर्डन एंगल देने पर भी रखी राय

यह भी पढ़ें- 'शादी के बाद याद आया मुस्लिम...', 'वंदे मातरम' बयान के बाद शर्मिला टैगोर पर भड़के Mukesh Khanna; याद दिलाया अतीत