'शादी के बाद याद आया मुस्लिम...', 'वंदे मातरम' बयान के बाद शर्मिला टैगोर पर भड़के Mukesh Khanna; याद दिलाया अतीत
मुकेश खन्ना ने 'वंदे मातरम' को लेकर किए गए रिमार्क पर दिग्गज अभिनेत्री शर्मिला टैगोर पर निशाना साधा है। उन्होंने ...और पढ़ें
-1788503486493_m.webp)
मुकेश खन्ना ने शर्मिला टैगोर के रिमार्क पर किया रिएक्ट/ फोटो- इंस्टाग्राम
HighLights
मुकेश खन्ना ने शर्मिला टैगोर के 'वंदे मातरम' बयान की आलोचना की
शर्मिला के शादी के बाद इस्लाम समझने पर मुकेश ने सवाल उठाए
मुकेश ने हिंदू धर्म और तुष्टीकरण की राजनीति पर भी विचार रखे
एंटरटेनमेंट डेस्कं, नई दिल्ली। शक्तिमान एक्टर मुकेश खन्ना ने हाल ही में 'वंदे मातरम' को लेकर सोशल मीडिया पर चल रहे डिबेट पर रिएक्शन दिया है। दिग्गज अभिनेत्री ने एक पुराने इंटरव्यू में कहा था कि वंदे मातरम में सिर्फ शुरूआती छंदो का ही इस्तेमाल होना चाहिए, क्योंकि भारत में अलग-अलग धर्म के लोग हैं। जिसको लेकर इंटरनेट पर काफी बवाल मचा था। अब इस पूरे मामले पर मुकेश खन्ना ने वेटरन एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर की आलोचना करते हुए कई सवाल दागे हैं।
'वह अपनी समझ के हिसाब से बोल रही हैं'
न्यूज वेबसाइट फ्री प्रेस जर्नल की रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब मुकेश खन्ना से शर्मिला टैगोर के वंदे मातरम बयान पर पूछा गया तो अभिनेता ने जवाब देते हुए कहा, "वह ये बातें अपनी समझ से बोल रहीं होगी। मुझे नहीं पता कि उन्होंने ऐसा क्यों बोला। शायद अपनी बात को समझाते हुए उन्होंने ये कह दिया है कि दूसरे धर्मों के लोग इसे समझ नहीं पाएंगे।"
-1788503942310.webp)
'बेगम बनने के बाद लगा कि इस्लाम भी है'
मुकेश खन्ना ने एक्ट्रेस के बयान पर गुस्सा व्यक्त करते हुए आगे कहा, "इस्लाम है इस बात का एहसास आपको शादी के बाद हुआ है? जब आप बेगम बनी हैं,तब आपको ये एहसास हो रहा है कि मुस्लिम एक अलग धर्म का पालन करते हैं। आप शादी के लिए आयशा बेगम बन गईं, लेकिन आज आपने उसी आधार पर बात की। मैं इस बात से हैरान हूं कि सारी जिंदगी हिंदू बनकर रहने के बाद, आपको अचानक दूसरे धर्म की परवाह हो रही है।"
मुकेश खन्ना ने शर्मिला टैगोर की शादी और इस्लाम के साथ उनके जुड़ाव का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें धर्मों को लेकर इस बात की परवाह अब क्यों हो रही है? एक्टर बोले, "आप बंगाल में पैदा हुई है, जहां काली पूजा एक बड़े लेवल पर की जाती है। बंगाली कल्चर में पली-बढ़ीं हैं। आपको अब जाकर ये क्यों लग रहा है कि दूसरे कल्चर के लोग इसे स्वीकार नहीं करेंगे?"
-1788504001260.webp)
मुकेश खन्ना ने हिंदु धर्म पर किए विचार व्यक्त
मुकेश खन्ना ने इस सुझाव पर भी आपत्ति जताई की हिंदू धर्म में अलग-अलग देवताओं की पूजा शामिल है। एक्टर बोले, "हमारे 33 करोड़ देवी-देवता हैं, लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि 33 करोड़ भगवान हैं। भगवान एक ही हें, जो निराकार है, जिनका कोई रूप नहीं है। भक्त हनुमान, शिव और राम-कृष्ण में भगवान को देखते हैं। तो ये भगवान के अवतार हैं,जो हर युग में आएंगे।"
मुकेश खन्ना ने अपना इंटरव्यू खत्म करते हुए वंदे मातरम को लेकर चल रहे राजनीतिक विवाद की भी आलोचना की। एक्टर ने कहा कि आप किसी भी सिद्धांत का नहीं, बल्कि तुष्टीकरण का पालन कर रहें हैं।
यह भी पढ़ें- 'किलविश कर सकता...' Mukesh Khanna ने बताया शक्तिमान बनने के लिए क्यों परफेक्ट नहीं हैं रणवीर सिंह
यह भी पढ़ें- 'अंग्रेजों के सम्मान में लिखा गया...' Mukesh Khanna ने जन गण मन पर फिर की टिप्पणी, भड़के लोग
