विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कृष्णा अभिषेक से लड़ाई के बाद Kapil Sharma का शो छोड़ देंगे कीकू शारदा? अर्चना पूरन सिंह ने बताई सच्चाई

Published: Fri, 05 Sep 2025 05:39 PM (IST)

द ग्रेट इंडियन कपिल शो में अभिनेत्री अर्चना पूरन सिंह की मौजूदगी मजेदार होती है। अब जब उनके सह-कलाकार कीकू ...और पढ़ें

अर्चना पूरन सिंह के साथ कीकू शारदा (फोटो-इंस्टाग्राम)
अर्चना पूरन सिंह के साथ कीकू शारदा (फोटो-इंस्टाग्राम)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पॉपुलर पैपराजी पेज विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर कल एक पोस्ट शेयर की थी जिसमें उन्होंने दावा किया था कि कीकू शारदा कपिल शर्मा का शो छोड़ने वाले हैं। इस वीडियो पर और भी विश्वास इसलिए कर लिया था क्योंकि कुछ दिनों पहले कृष्णा अभिषेक के साथ उनका एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें कीकू के साथ उनकी बहस होती नजर आ रही थी।

अर्चना पूरन सिंह ने क्या कहा?

हालांकि कपिल शर्मा के शो से कंटेस्टेंट या निर्माता में से किसी ने भी इस बात को कंफर्म नहीं किया। वहीं अब अर्चना पूरन सिंह ने इस पर रिएक्ट किया है। अब अर्चना पूरन सिंह ने इस कारण को खारिज करते हुए इसे बिल्कुल गलत बताया है। उन्होंने इंडियन एक्सप्रेस से कहा, "कीकू शो नहीं छोड़ रहे हैं; आप उन्हें आने वाले एपिसोड में भी उन्हें देखेंगे। उन्होंने अपना अगला प्रोजेक्ट शुरू करने से पहले शो की शूटिंग पूरी कर ली है। कीकू द ग्रेट इंडियन कपिल शो का हिस्सा हैं।"

यह भी पढ़ें- आ गया The Great Indian Kapil Show के तीसरे सीजन का बड़ा अपडेट, नजर आएंगे ये खास मेहमान

विरल ने अपनी पोस्ट में क्या कहा था?

विरल भयानी ने कल इंस्टाग्राम पर जो पोस्ट शेयर की थी उसमें लिखा था,"पिछले कुछ दिनों से कपिल शर्मा कैंप में 'स्पष्ट अशांति' देखी जा रही है। एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें कीकू शारदा और कृष्णा अभिषेक के बीच 'झगड़ा' दिखाया गया था। ताजा अपडेट ये है कि कीकू शारदा द ग्रेट इंडियन कपिल शो से बाहर हो गए हैं।"

इस रियलिटी शो में हिस्सा लेने वाले हैं कीकू

उन्होंने आगे कहा, "कीकू को कथित तौर पर आगामी रियलिटी सीरीज राइज़ एंड फ़ॉल के लिए साइन किया गया है, जो अमेज़न एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम होगी। अमेजन को नेटफ्लिक्स का एक कट्टर प्रतिद्वंद् माना जाता है, जहां कपिल का शो स्ट्रीम होता है। राइज़ एंड फ़ॉल की बात करें तो इसे अशनीर ग्रोवर होस्ट करेंगे।"

क्या था कृष्णा और कीकू का वायरल वीडियो

कुछ दिन पहले कीकू और कृष्णा की कथित लड़ाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो की शुरुआत कीकू के यह कहते हुए हुई,"टाइमपास कर रहा हूं?" कृष्णा अभिषेक परेशान लग रहे थे और उन्होंने जवाब दिया,"तो फिर ठीक है आप करलो। आप करलो, भाई कोई समस्या नहीं है। मैं जानता हूं यहां से।" जिस पर कीकू ने जवाब दिया,"बात ये है कि मुझे बुलाया है तो मैं अपना ख़त्म कर लो ना पहले।" कृष्णा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "मैं तुमसे प्यार करता हूं और तुम्हारा सम्मान करता हूं, मैं अपनी आवाज नहीं उठाना चाहता।"

यह भी पढ़ें- Video: 'मैं जाता हूं...' The Great Indian Kapil Show के सेट पर हुई कृष्णा अभिषेक और कीकू शारदा के बीच बहस