विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

World Television Day के मौके पर अंकिता लोखंडे ने शेयर किया खास वीडियो, अर्चना ने दिखाया अपना खूबसूरत सफर

By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
Published: Tue, 21 Nov 2023 05:01 PM (IST)

Ankita Lokhande World Television Day 2023 आज यानी 21 नवंबर को वर्ल्ड टेलीविजन डे ( World Television Day ) मना ...और पढ़ें

अंकिता लोखंडे 'वर्ल्ड टेलीविजन डे' (Photo Instagram)
अंकिता लोखंडे 'वर्ल्ड टेलीविजन डे' (Photo Instagram)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Ankita Lokhande World Television Day 2023: हर साल की तरह इस साल भी 21 नवंबर को 'वर्ल्ड टेलीविजन डे' (World Television Day) मना जा रहा है। इस डे की शुरुआत 21 नवंबर, 1996 को हुई थी।

इसका एलान यूनाइटेड नेशन ने किया था। इस मौके पर टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने सोशल मीडिया पर अपना एक खास वीडियो शेयर किया है।

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: ईशा-सामर्थ के ब्रेकअप से अंकिता की प्रेग्नेंसी तक, एलिमिनेट हुए नाविद सोले ने खोले घरवालों के राज

शानदार है अंकिता का सफर

टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे इन दिनों पति विक्की जैन के साथ फेमस शो बिग बॉस 17 में नजर आ रहे हैं। दर्शक दोनों के खेल को काफी पसंद कर रहे हैं।

ऐसे में एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर 'वर्ल्ड टेलीविजन डे' (World Television Day) के मौके पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें उनकी शानदार जर्नी को दिखाया गया है। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है, वह तब भी एक स्टार थीं और अब भी एक स्टार हैं। टेलीविजन उन्हें हमेशा प्यार करता रहेगा।' #WorldTelevisionDay।

पवित्र रिश्ता से शुरू हुआ था करियर

अंकिता ने एकता कपूर के शो 'पवित्र रिश्ता' से करियर शुरू किया था। इस शो में उन्होंने अर्चना का रोल निभाया था, जिसे दर्शकों ने खूब प्यार दिया था। सालों तक इस शो में काम करने के बाद एक्ट्रेस ने बड़े पर्दे पर अपने कदम रखे।

'मणिकर्णिका' से किया था फिल्मी डेब्यू 

यह भी पढ़ें- Ankita Lokhande को सता रही है सुशांत सिंह राजपूत की याद, बोलीं- मैं उसके अंतिम संस्कार में नहीं गई थी'

छोटे पर्दे पर छा जाने के बाद अंकिता ने साल साल 2019 में कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की फिल्म 'मणिकर्णिका' से फिल्मी डेब्यू किया। इसके बाद अंकिता ने फिल्म 'बागी 3' में भी नजर आई थी। अब जल्द फिल्म 'स्वतंत्रवीर सावरकर (Swatantraveer Sawarkar)' में नजर आने वाली है। इस फिल्म में रणदीप लीड रोल में हैं। फिल्म वीर सावरकर (Veer Savarkar) की बायोपिक है। हालांकि, अभी तक इस फिल्म की रिलीज डेट का एलान नहीं हुआ है। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।