'मैं जानता ही नहीं...' प्रियंका चाहर चौधरी से ब्रेकअप के बाद Ankit Gupta ने डेटिंग की अफवाहों पर दी सफाई
टीवी के पॉपुलर एक्टर अंकित गुप्ता (Ankit Gupta) अपनी प्रोफेशनल और लव लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। बिग बॉस 16 में प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) के साथ उनकी जोड़ी को पसंद किया गया था लेकिन ब्रेकअप की अफवाहें उड़ीं। हाल ही में अंकित का नाम एक मिस्ट्री गर्ल से जोड़ा गया जिस पर उन्होंने सफाई दी है।

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टीवी के पॉपुलर एक्टर अंकित गुप्ता प्रोफेशनल जिंदगी से लेकर लव लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। बिग बॉस 16 में प्रियंका चाहर चौधरी के साथ उनकी जोड़ी को पसंद किया गया। हालांकि, बीबी हाउस में दोनों को एक-दूसरे का दोस्त बताया था, लेकिन शो खत्म होने के बाद दोनों चाहकर भी अपना रिश्ता किसी से छिपा नहीं पाए। इन दिनों दोनों के ब्रेकअप की चर्चा चल रही है। प्रियंका से अलग होने के चंद दिनों बाद ही उनका नाम एक मिस्ट्री गर्ल से जोड़कर देखा जाने लगा। अब इस पूरे मामले पर एक्टर ने खुद चुप्पी तोड़ी है।
अंकित गुप्ता कभी इस बात से सहमत नहीं हुए कि उन्होंने टीवी एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी को डेट किया। हालांकि, दोनों के इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो करने से उनके अलग होने की पुष्टि खुद ही हो गई। इसके बाद उन्हें रेस्तरां में एक लड़की से साथ देखा गया था। इस पर एक्टर ने जरूर सफाई दी है।
अंकित ने बयान जारी कर अफवाहों पर दी प्रतिक्रिया
सलमान खान के शो बिग बॉस 16 में नजर आए अंकित गुप्ता ने एक लड़की के साथ लिंकअप की अफवाहों पर बयान जारी किया है। एक्टर ने इस बात की जानकारी दी है कि वह उस लड़की को जानते ही नहीं हैं, जिनके साथ पैपराजी ने उनकी फोटो ली थी। अंकित ने इस बात का बी जिक्र किया कि उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में लगातार कही जा रही बातों की वजह से उन्हें चुप्पी तोड़ने का फैसला लिया।
ये भी पढ़ें- Ankit Gupta के एक्जिट के बाद प्रियंका चाहर चौधरी के Terre Ho Jaayein Hum में होगी इस नए एक्टर की एंट्री?
मिस्ट्री गर्ल को जानते नहीं हैं अंकित गुप्ता
टीवी के मशहूर अभिनेता अंकित गुप्ता ने अपने बयान में कहा, 'एक ऐसा समज जरूर आता है, जब आपकी चुप्पी सहमति लगने लगती है। अब मैं चर्चा में चल रही चीजों से बिल्कुल भी सहमत नहीं हूं। पिछले कुछ महीनों के दौरान मेरी पर्सनल लाइफ के बारे में ना जाने की कितनी कहानियां कही गईं। लेकिन इनमें से किसी में भी सच्चाई नहीं है।'
Photo Credit- Instagram
एक्टर ने अपनी बात पूरी करते हुए आगे लिखा, 'किसी भी सीमाओं का सम्मान नहीं किया गया। हाल ही में मेरा नाम किसी लड़की से जोड़ने की कोशिश हुई, जिसे मैं जानता भी नहीं हूं। ऐसा इसलिए किया गया, क्योंकि वह मेरे साथ एक फ्रेम में दिखाई दी। यह बेतुका ही नहीं, परेशान करने वाला भी है।'
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।