विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Khatron Ke Khiladi 13: डेजी शाह नहीं इस एक्ट्रेस से बढ़ रही शिव ठाकरे की नजदीकियां, अंजलि आनंद ने दिखाया प्रूफ

By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
Published: Mon, 07 Aug 2023 04:36 PM (IST)

Khatron Ke Khiladi 13 भयानक स्टंट से भरा रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 13 अक्सर ही अलग-अलग तरह के स्टंट्स ...और पढ़ें

File Photo of Shiv Thakare. Photo Credit: Instagram
File Photo of Shiv Thakare. Photo Credit: Instagram

HighLights

  1. शिव ठाकरे हैं 'खतरों के खिलाड़ी 13' के मजबूत दावेदार
  2. डेजी शाह के साथ अफेयर की थी अफवाह
  3. अंजली आनंद ने बताया किसके साथ बढ़ रही हैं नजदीकियां

नई दिल्ली, जेएनएन। Khatron Ke Khiladi 13: रोहित शेट्टी के रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 13' में कई इंट्रेस्टिंग ट्विस्ट और टर्न देखने को मिल रहे हैं। खतरनाक खतरों से भरे इस शो में से एक-एक कर कंटेस्टेंट्स का पत्ता कट रहा है। वहीं, गेम खत्म होने के बाद कुछ कंटेस्टेंट्स में नजदीकियां भी बढ़ रही हैं।

एविक्ट होने से पहले खोली शिव ठाकरे की पोल

'खतरों के खिलाड़ी 13' से अंजली आनंद (Anjali Anand) का पत्ता कट गया है। इसके पहले रुही चतुर्वेदी और अंजुम फकीह शो से बाहर हो गई थीं। अंजलि आनंद अब 'खतरों के खिलाड़ी 13' का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन जाने से पहले उन्होंने शिव ठाकरे (Shiv Thakare) की पोल खोली है।

'खतरों के खिलाड़ी 13' का प्रोमो शेयर किया गया है, जिसमें अंजली आनंद ने रोहित शेट्टी को बताया कि शिव और नायरा बनर्जी के बीच नजदीकियां बढ़ रही हैं। शिव इस बात से नकार देते हैं। फिर अंजली, रोहित को शिव और नायरा की फोटो दिखाती हैं। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों की हंसी छूट गई है।

View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

डेजी शाह से क्लोजनेस की थी अफवाह

इससे पहले शिव ठाकरे का नाम डेजी शाह के साथ जोड़ा जा रहा था। दोनों को साथ में पब्लिक प्लेस पर देखा गया है। इन अफवाहों पर चुप्पी तोड़ते हुए डेजी शाह ने कहा था कि शिव और वह दोस्त हैं। उनके बीच अच्छी बॉन्डिंग है।

उन्होंने कहा था कि लिंकअप की अफवाहों से हमारी दोस्ती पर कोई असर नहीं पड़ता है। यह सिर्फ इतना है कि हम चीजों को अपने तरीके से निपटाने की कोशिश करते हैं क्योंकि जब तक हम यह घोषित नहीं कर देते कि हम एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं, तब तक हम नहीं चाहेंगे कि मीडिया, लोग या फैंस ये फैसला करें कि हम डेटिंग कर रहे हैं या रूमर्ड कपल हैं।