Shark Tank India 2 judge: करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं शार्क टैंक 2 के नए जज अमित जैन, जानकर उड़ जाएंगे होश
2 जनवरी 2023 से शार्क टैंक 2 का दूसरा सीजन शुरू हो चुका है। इस सीजन में एक नए जज को भी शामिल किया गया है। इस सीजन में शार्क्स के पैनल से अशनीर ग्रोवर के निकलने के बाद एक नए शार्क की एंट्री हुई जिसका नाम है अमित जैन।

नई दिल्ली, जेएनएन। Shark Tank India 2 judge: टीवी का मोस्ट फेमस बिजनेस रियलिटी शो शार्क टैंक सीजन 2 की शुरुआत हो चुकी है। नए साल के मौके पर इस शो की शुरुआत हुई है। 2 जनवरी 2023 से यह शुरू हुआ। इस साल यह शो कई मायनों में खास है। इस सीजन में एक नए जज को भी शामिल किया गया है। इस सीजन में शार्क्स के पैनल से अशनीर ग्रोवर के निकलने के बाद एक नए शार्क की एंट्री हुई, जिसका नाम है अमित जैन। अमित जैन कारदेखो ग्रुप के फाउंडर है।
शार्क टैंक 2 का नया जज अमित जैन कौन है
अमित जैन आईटी एक्सटर्नलाइजिंग कंपनी गिरनारसॉफ्ट के सीईओ और को-फाउंडर हैं। अमित जैन ने जयपुर और दिल्ली में अपनी पढ़ाई पूरी की है। अमित ने अपनी स्कूली शिक्षा सेंट जेवियर्स स्कूल, जयपुर में पूरी की और 1999 में IIT दिल्ली से ग्रेजुएशन की। इसी ग्रुप ने साल 2008 में CarDekho (कार देखो) लॉन्च किया था। कारदेखो वेबसाइट और मोबाइल एप्लिकेशन अपने यूजर्स को सही वाहन खरीदने में मदद करती है।
भाई के साथ मिलकर शुरू किया था बिजनेस
अमित ने अपने छोटे भाई के साथ मिलकर साल 2007 में गिरनारसॉफ्ट नाम की एक कंपनी की स्थापना की थी। इसके बाद साल 2008 में उन्होंने कारदेखो लॉन्च किया। अमित और उनके भाई ने एक आईटी-आधारित फर्म के माध्यम से एक मिलियन-डॉलर की कंपनी स्थापित करने का सपना देखा और उनकी मेहनत रंग लाई, क्योंकि उनके ऑनलाइन वेंचर कारदेखो ने भारी मुनाफा कमाया।
कितने करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं अमित जैन
अमित जैन की नेटवर्थ की बात करें तो उनके पास 2,980 करोड़ रुपये है। उनकी कंपनी का नाम कारदेखो ग्रुप और इंश्योरेंस देखो डॉट कॉम है। अमित के सोशल मीडिया अकाउंट को देखकर लगता है कि उन्हें स्पोर्ट्स से काफी प्यार हैं। अमित को लग्जरियस व महंगी कारों का भी शौक है। अमित की फेवरेट कार उनकी मर्सिडीज है।
अमित के अलावा शो में ये जज भी आएंगे नजर
अमित के अलावा अमन गुप्ता शार्क टैंक के सबसे पॉपुलर और लोकप्रिय जजेस में से एक हैं। वहीं इस शो के तीसरे जज पीयूष बंसल है। विनीता सिंह सबसे स्मार्ट जज में से एक हैं। अनुपम मित्तल People Group के फाउंडर हैं। शो की आखिरी जज नमिता थापर है जो एमक्योर की सीईओ हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।