19 साल बाद Varun Badola ने Sangita Ghosh संग अपने रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, बोले- 'जितनी बार मिलना-जुलना...'
टीवी की फेमस जोड़ी एक्ट्रेस संगीता घोष (Sangita Ghosh) और एक्टर वरुण बडोला (Varun Badola) तो आपको याद होंगे। ये जोड़ी पर्दे पर देश में निकला होगा चां ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टीवी इंडस्ट्री में अब तक फेमस शोज आ चुके हैं, जिन्हें दर्शक आज तक नहीं भूल पाए हैं। इन्हीं में से एक है 'देश में निकला होगा चांद'। जी हां वहीं, जिसमें एक्ट्रेस संगीता घोष (Sangita Ghosh) ने परमिंदर कौर का किरदार निभाया था और एक्टर वरुण बडोला (Varun Badola) ने देव का रोल निभाया था।
ये जोड़ी पर्दे के साथ-साथ रियल लाइफ में भी खूब हिट हुई थी। इतना ही नहीं कहा जाने लगा था कि संगीता घोष और वरुण बडोला एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि, इस पर कभी किसी स्टार ने कोई बयान नहीं दिया था। अब सालों बाद एक्टर वरुण बडोला ने इस पर बात की है।
यह भी पढ़ें- Sangita Ghosh Baby: मां बन चुकी हैं 'स्वरण घर' एक्ट्रेस संगीता घोष, 7 महीने तक इस वजह से छुपाकर रखी बेबी होने की बात
संगीता घोष को लेकर वरुण का बयान
'देश में निकला होगा चांद' 29 अक्टूबर 2001 को शुरू हुआ था और 28 मार्च 2005 को इस शो का आखिरी एपिसोड आया था। अब करीब 19 साल बाद एक्टर ने कहा कि उनका और संगीता के बीच कोई अफेयर नहीं था। दरअस, एक्टर ने हाल ही में सिद्धार्थ कनन को इंटरव्यू दिया है, जिसमें उनसे उन्होंने बताया कि वह उन दिनों छोटे पर्दे के रोमांटिक कपल में से एक थे।

दोनों के बीच बहुत अच्छी दोस्त थी। इतना ही नहीं उन्होंने ये भी बताया कि हम पार्टी भी करते थे, जितनी बार मिलना-जुलना होता था तो सब साथ में घूमते थे। हमारे बीच जो इतनी अच्छी केमिस्ट्री थी, उसका श्रेय मैं संगीता घोष को दूंगा।'
कब हुई वरुण बडोला की शादी
बता दें, वरुण बडोला ने एक्ट्रेस और डांसर राजेश्वरी सचदेव से साल 2004 में शादी की थी। एक्टर ने साल 1994 में शो 'बनेगी अपनी बात' से टीवी डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने देश में निकला होगा चांद, अस्तित्व..एक प्रेम कहानी जैसे कई शोज में काम किया। इसके अलावा उन्होंने फिल्मों में भी काम किया। हासिल, जय हाओ, अजहर और मिशन रानीगंज में नजर आए।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।