Sangita Ghosh Baby: मां बन चुकी हैं 'स्वरण घर' एक्ट्रेस संगीता घोष, 7 महीने तक इस वजह से छुपाकर रखी बेबी होने की बात
संगीता घोष इन दिनों शो स्वरण घर में नजर आ रही हैं। संगीता ने हाल ही में अपने फैंस को हैरान करते हुए ये खुलासा किया है कि उनकी एक सात महीने की बेटी है। संगीता ने बताया कि इतने समय तक उन्होंने बेबी की बात आखिर क्यों छुपाई।

नई दिल्ली, जेएनएन।Sangita Ghosh Baby: संगीता घोष टीवी का एक जाना-माना नाम हैं। उन्होंने टीवी पर 1986 में सीरियल हम हिंदुस्तानी से अपना करियर शुरू किया था। जिसके बाद वह रिश्ते, मेहंदी तेरे नाम की और देस में निकला होगा चांद जैसे शोज में नजर आईं। फिलहाल संगीता घोष सरगुन मेहता के प्रोडक्शन में बने शो 'स्वरण घर' में नजर आ रही हैं। इस शो में वह मुख्य भूमिका में हैं। इस शो में उनके साथ रोनित रॉय मुख्य भूमिका में हैं। हाल ही में टीवी पर पिशाचिनी की भूमिका निभा चुकीं संगीता घोष ने अपने बेबी होने की बात से हर किसी को चौंका दिया है, लेकिन इसी के साथ संगीता घोष ने ये भी बताया कि आखिर ये बात उन्होंने सात महीने तक सबसे छुपा के क्यों रखी।
संगीता घोष बीते साल दिसंबर में बनी थीं बेबी गर्ल की मां
संगीता सिंह ने पोलो प्लेयर शैलेन्द्र सिंह राठौर से साल 2011 में जयपुर में धूमधाम से शादी की थी और शादी के 10 बाद संगीता घोष एक बेबी गर्ल की मां बनीं। संगीता घोष ने बीते साल दिसंबर 25 को अपनी बेटी को जन्म दिया था, लेकिन ये बात उन्होंने हर किसी से छुपाकर रखी। संगीता घोष ने अब अपनी सात महीने की बेटी होने के बारे में दुनिया को क्यों नहीं बताया इसका खुलासा किया। संगीता घोष ने टाइम्स ऑफ इंडिया से खास बातचीत में कहा, 'देवी का जन्म बीते साल 25 दिसंबर को हुआ था, लेकिन उस समय हम बहुत घबराए हुए थे, क्योंकि वह समय से पहले हुई थी और 15 दिन के लिए एनआईसीयू में थी'।
संगीता घोष ने कहा 'हमें छुपाना नहीं था बस सही समय का इंतजार था'
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए संगीता घोष ने कहा, 'ऐसी बात नहीं है कि ये बात हमें किसी से छुपानी थी। लेकिन हमने ये डिसाइड किया था कि इसके बारे में हम तब तक किसी को नहीं बताएंगे जब तक हमें सही नहीं लगेगा'। संगीता ने अपनी खुशी शेयर करते हुए आगे कहा, 'कभी कभी ये इतना असली लगता है कि मैं अपने पति से मुझे चुटकी काटने के लिए कहती हूं। देवी बहुत ही हैप्पी चाइल्ड है और पूरी मेरे पति की कॉपी है। मैंने जब उसे पहली बार हाथों में पकड़ा था तो मैं गायत्री मन्त्र पढ़ रही थी। उसने अपनी आंखें खोली और स्माइल किया, मैं उस पल को कभी नहीं भूल सकती'।
मुश्किल समय के दौरान पति के साथ के बाद काम पर लौटी थीं संगीता घोष
अपने बेबी के जन्म के कुछ समय के बाद संगीता घोष अपने नए शो 'स्वरण घर' की शूटिंग के लिए चंडीगढ़ निकल गई थीं, जिसके बारे में बात करते हुए संगीता ने कहा, 'मैं मां बनने के बाद दो माइंड में चल रही थी कि मैं ये शो करूं या ना करूं। लेकिन मेरे पति का मुझे पूरा साथ मिला। उन्होंने मुझे कहा कि वह बेबी के साथ रहेंगे। जिस तरह से उन्होंने मुझे विश्वास दिया उसके लिए मैं बहुत ही आभारी हूं'। आपको बता दें कि संगीता घोष टीवी के साथ-साथ फिल्मों का भी हिस्सा रह चुकी हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।