Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एक्ट्रेस Aashka Goradia ने वीडियो में दिखाई बेटे की झलक, कहा- इससे स्वीट और जरूरी कुछ नहीं हो सकता

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Sun, 19 Nov 2023 08:15 PM (IST)

    आशका गोराडिया एक समय पर छोटे पर्दे की जानी मानी एक्ट्रेस थीं। अब वह टेलीविजन की दुनिया में पहले की तरफ एक्टिव नहीं हैं लेकिन सोशल मीडिया पर फैंस के साथ अपने डेली रूटीन की झलक शेयर करती रहती हैं। एक्ट्रेस ने अक्टूबर में बेटे की जन्म दिया था जिससे जुड़ा एक वीडियो उन्होंने हाल ही में शेयर किया है। फैंस ने एक्ट्रेस की पोस्ट पर जमकर प्यार लुटाया है।

    Hero Image
    File Photo of Aashka Goradia with son

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टेलीविजन इंडस्ट्री की खूबसूरत एक्ट्रेस आशका गोराडिया (Aashka Goradia) हाल ही में एक क्यूट से बेटे की मां बनीं। एक्ट्रेस ने कुछ दिन पहले विलियम एलेक्जेंडर (बेटे का नाम) की फोटो शेयर कर सोशल मीडिया पर बेटे की मां बनने की खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आशका ने खूबसूरत फोटो शेयर की थी, जिसमें ब्रेंट गोबल और उनके बेटे के हाथ की झलक दिखी। अब एक्ट्रेस ने बेटे के साथ अपने सुनहरे पलों की एक क्लिप शेयर की है। इसमें विलियम की छोटी सी झलक देखने को मिल रही है।

    फैंस को दिखाई बेटे की छोटी सी झलक

    आशका गोराडिया ने बेटे संग पहला वीडियो शेयर किया है। इसमें कलरफुल और ब्लैक एंड व्हाइट, दोनों तरह की तस्वीरें देखने को मिल रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि आशका ने अपने बेटे को बाहों में लिया है और वह खुद ही सेल्फी ले रही हैं। एक फोटो में एक्ट्रेस की आंखें कैमरे की ओर हैं, तो दूसरी ओर वह अपने बेटे की ओर देख रही हैं। इस पूरे वीडियो में आशका के बेटे का सिर देखने को मिल रहा है। वहीं, चेहरे को एक्ट्रेस ने इमोजी से छिपा दिया।

    View this post on Instagram

    A post shared by Aashka Goradia Goble (@aashkagoradia)

    वीडियो के साथ लिखा स्वीट कैप्शन

    इस खूबसूरत वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, 'कुछ भी इससे ज्यादा स्वीट, मीनिंगफुल और जरूरी नहीं है। ये सच्चे प्यार का गीत है। ये बात दुनिया की सभी मओं के लिए है। मुझे अब पता चला कि आप अपने बच्चे को इतना प्यार करते हो कि कभी उसका बुरा भी लगता है। प्यार सबसे ऊपर है।'

    सेलेब्स ने जताया प्यार

    आशका गोराडिया की पोस्ट पर उनके कई सेलिब्रिटी फ्रेंड्स ने रिएक्ट किया है। मोनी रॉय, माही विज और बरखा सिंह ने एक्ट्रेस और विलियम के लिए प्यार सेंड किया है। फैंस ने भी एक्ट्रेस द्वारा शेयर की गई क्लिप पर प्यार लुटाया है।

    एक्टिंग से दूर हैं आशका

    आशका गोराडिया छोटे पर्दे के कई सीरियल्स का हिस्सा रह चुकी हैं। उन्हें आखिरी बार 2019 में टीवी पर देखा गया था। इसके बाद एक्ट्रेस ने बिजनेस में कदम रखा। साल 2020 में उन्होंने मेकअप और ब्यूटी ब्रांड रेनी कॉस्मेटिक्स लॉन्च किया। आशका ने 27 अक्टूबर को बेटे को जन्म दिया।

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17: अंकिता-विक्की की स्पेशल सुविधाओं का खुलासा होने पर भड़के घरवाले, सलमान के शो में मचा घमासान