विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

4000 करोड़ कमाई करने वाली फिल्म के लिए हीरोइनों ने ली मोटी रकम, 300 करोड़ चार्ज की फीस; दुनियाभर में वाहवाही

Published: Wed, 13 May 2026 04:11 PM (IST)

4000 करोड़ से ज्यादा की कमाई करके दुनियाभर में धूम मचाने वाली 'द डेविल वियर्स प्राडा 2' के सीक्वल के ...और पढ़ें

द डेविल वियर्स प्राडा 2 स्टारकास्ट फीस/ फोटो- Instagram

द डेविल वियर्स प्राडा 2 स्टारकास्ट फीस/ फोटो- Instagram

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 20 साल के लंबे इंतजार के बाद उनकी फेवरेट हॉलीवुड कॉमेडी फिल्म 'द डेविल वियर्स प्राडा 2' फाइनली सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है, जिसमें फैशन मैगजीन की एडिटर मिरांडा प्रिस्ली, Andy Sachs और एमिली चार्लटन अपने दमदार किरदारों में सालों बाद एक बार फिर से नजर आए।

हालांकि, इस बीच ही सोशल मीडिया पर यह चर्चा भी छिड़ चुकी है कि इतने सालों बाद लौटे 'द डेविल वियर्स प्राडा 2' के सीक्वल के लिए कौन से स्टार को कितनी फीस मिली है। तो चलिए आपको देते हैं इस फिल्म के मेन लीड एक्टर्स ने कितनी फीस चार्ज की, यहां पढ़ें पूरी डिटेल्स:

मेकर्स ने तीनों हीरोइनों को सीक्वल के लिए दी मोटी फीस

वैरायटी की रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'द डेविल वियर्स प्राडा 2' के मेकर्स ने फिल्म की तीनों लीड्स एक्ट्रेस मेरिल स्ट्रीप, ऐनी हैथवे और एमिली ब्लंट तीनों को सीक्वल के लिए एक समान फीस दी है। तीनों को ही मिरांडा, एंडी और एमिली के किरदार को पर्दे पर निभाने के लिए तकरीबन 12.5 मिलियन डॉलर दिए गए हैं, जो इंडियन रुपीज के मुताबिक, करीब 119 करोड़ के आसपास हैं।

फिल्म से जुड़े सूत्रों ने यह भी बताया कि उन्होंने 'फेवर्ड नेशन्स' के साथ यह डील की थी कि तीनों को ही उनके किरदार के लिए एक बराबर अमाउंट पे किया जाएगा। एक अन्य सोर्स ने कहा, "यह पहली बार है, जब किसी फिल्म के सीक्वल के लिए तीनों एक्ट्रेसेस को एक बराबर फीस मिली है।

यह भी पढ़ें- The Devil Wears Prada 2 Review: अंदाज पुराना...कहानी नई, कॉमेडी के तड़के में कॉरपोरेट वर्ल्ड की पोल खोलती कहानी

the devil wears prada 2

सोशल मीडिया पर फैंस ने इक्वलिटी को किया सेलिब्रेट

जब साल 2006 में 'द डेविल वियर्स प्राडा' का पहला पार्ट आया था, तब मिरांडा का किरदार अदा करने वाली 'मेरिल स्ट्रीप' को तकरीबन 4.5 मिलियन डॉलर (43.03 करोड़ रुपए) मिले थे, जबकि उनके सामने ऐनी हैथवे और एमिली ब्लंट को लगभग 9.56 करोड़ (1 मिलियन डॉलर) से 7.65 करोड़ (800,000 डॉलर) के बीच का अमाउंट मिला था। हालांकि, 20 साल बाद एनी और एमिली ने जिस तरह से मेरिल स्ट्रीप के बराबर की फीस मांगी, उसके लिए फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं और दोनों एक्ट्रेसेस की सक्सेस को सेलिब्रेट कर रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा, "20 साल पहले इन एक्ट्रेसेस को अलग फीस दी गई थी, अब वह सेम नंबर पर खड़ी हैं, यह बड़ी बात है, ये उनकी सक्सेस को दर्शाती है।" दूसरे यूजर ने लिखा, "अगर बिग बजट सीक्वल सभी को एक समान पेमेंट दे सकता है, तो मेरे हिसाब से अन्य स्टूडियों को भी अटेंशन देना चाहिए।"

the devil

द डेविल वियर्स प्राडा 2 की कुल हुई इतनी कमाई

आपको बता दें कि 'द डेविल वियर्स प्राडा 2' में मेरिल स्ट्रीप ने 'मिरांडा प्रिस्ली', ऐनी हैथवे ने 'एंडी' और एमिली ब्लंट ने 'एमिली चार्लटन' का किरदार अदा किया था। 1 मई को रिलीज हुई यह फिल्म अभी तक दुनियाभर में 433.2 मिलियन डॉलर यानी कि इंडियन रूपये में 4 हजार 412 करोड़ के आसपास की कमाई कर चुकी है। भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन 29.17 करोड़ तक का हुआ है।

यह भी पढ़ें- 76 साल की दुनिया की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस, ट्रंप के घमंड को किया था चकनाचूर; 950 करोड़ की हैं मालकिन