विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

76 साल की दुनिया की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस, ट्रंप के घमंड को किया था चकनाचूर; 950 करोड़ की हैं मालकिन

Published: Thu, 30 Apr 2026 06:18 PM (IST)

कहते हैं कि सिनेमा में सर्वाइव करना हर किसी के बस की बात नहीं होती है। आज हम आपको एक ...और पढ़ें

76 साल की एक्ट्रेस का आज भी है जलवा   (फोटो- AI)

76 साल की एक्ट्रेस का आज भी है जलवा (फोटो- AI)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिनेमा में कुछ अभिनेत्रियां ऐसी रही हैं, जिन्होंने अपने दम पर मुकाम हासिल किया। इन अभिनेत्रियों की कलाओं ने यह साबित किया कि अगर कोशिश की जाए तो कुछ भी हो सकता है। आज हम आपको एक ऐसी ही एक्ट्रेस की कहानी बताने जा रहे हैं, जिसे कभी बदसूरत कहकर रिजेक्ट कर दिया गया था, आज उनके नाम पर ऑस्कर के सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस पाने वाली एक्ट्रेस का रिकॉर्ड दर्ज है।

एक ऐसी अदाकारा, जिसने न केवल हॉलीवुड की स्क्रीन पर राज किया, बल्कि राजनीति के सबसे ऊंचे गलियारों को भी अपने बेबाक बयानों से हिला कर रख दिया। आज बात उसी एक्ट्रेस जिसे दुनिया की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस कहा गया और 76 साल की उम्र में भी उनका जलवा कायम है।

कौन है वो एक्ट्रेस?

दरअसल जिस एक्ट्रेस का जिक्र हम कर रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि हॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस मेरिल स्ट्रीप (Meryl Streep) हैं। वही मेरिल स्ट्रीप हैं, जिनकी खूबसूरती के दीवानों की लिस्ट थोड़ी नहीं बहुत ज्यादा लंबी है। न्यू जर्सी की एक साधारण लड़की से दुनिया की सबसे 'खूबसूरत और पावरफुल' एक्ट्रेस बनने तक का मेरिल स्ट्रीप का सफर कभी आसान नहीं था।

यह भी पढ़ें- आ गया 2026 का कैलेंडर! रोमांस, कॉमेडी से लेकर मॉक्यूमेंट्री तक, इन अपकमिंग फिल्मों के साथ Hollywood करेगा धमाका

meryl 3

22 जून 1949 को न्यू जर्सी, अमेरिका में हुआ था। उनका असली नाम मैरी लुईस स्ट्रीप है, लेकिन फिल्मी जगत में वह मेरिल स्ट्रीप के नाम से जानी गईं। मेरिल को बचपन से ही कैमरे पर आने का शौक था। उन्होंने बचपन में ही नाटकों में हिस्सा लेना शुरू कर दिया था। इसके अलावा उन्होंने महज 12 साल की उम्र में ओपेरा सिंगर बनने की शिक्षा भी ली। उन्हें उनके माता-पिता की तरफ से हमेशा समर्थन मिला।

एक्टिंग की दुनिया में अपने नाम का लहराया परचम

हाईस्कूल के दौरान मेरिल जब संगीत की शिक्षा ले रही थीं तो इसी दौरान उनका रुझान एक्टिंग की तरफ आकर्षित हुआ। मेरिल स्ट्रीप ने अपनी पढ़ाई वासर कॉलेज में जारी रखी और 1971 में ड्रामा में बैचलर ऑफ आर्ट्स की डिग्री हासिल की।

इसके बाद, मेरिल ने येल स्कूल ऑफ ड्रामा से मास्टर ऑफ फाइन आर्ट्स की डिग्री भी हासिल की, जिस दौरान उन्होंने स्थानीय थिएटर क्लब में कई तरह के नाटकों में अलग-अलग किरदार निभाए। जिसमें शेक्सपियर के "मिडसमर नाइट्स ड्रीम" में शालीन हेलेन से लेकर "इडियट कारामज़ोव" में एक 80 साल की बुजुर्ग महिला तक शामिल रहे।

हर कोई मेरिल की एक्टिंग से प्रभावित था। आखिरकार 1975 में मेरिल एक्टिंग में करियर बनाने न्यूयॉर्क आ गईं और फिर यहीं से उन्होंने अपने सफर की शुरूआत की।

meryl 4

डायरेक्टर ने कहा था 'बदसूरत'

साल 1976 में रिलीज हुई डिनो डी लॉरेंटिस की किंग कॉन्ग के रीमेक के लिए मेरिल स्ट्रीप ने ऑडिशन दिया। अफसोस की बात यह रही कि इस ऑडिशन में मेरिल पास नहीं हो सकीं। डी लॉरेंटिस ने मेरिल से इटैलियन भाषा में कहा कि, "यह लड़की कितनी बदसूरत है, इसे यहां क्यों लाए? लॉरेंटिस को यह पता नहीं था कि मेरिल को यह भाषा आती थी।

meryl 5

मेरिल ने उसी पल जवाब दिया कि, "मुझे बहुत अफसोस है कि मैं उतनी खूबसूरत नहीं हूं जितना मुझे होना चाहिए, लेकिन यही आपको मिलेगा और जो मैं हूं वह यही हूं।" इसके बाद मेरिल ने खुद को संभाला और फिर करियर में आगे बढ़ गईं।

शुरू हुआ रिकॉर्ड तोड़ सफलताओं का दौर

शुरुआत में मेरिल स्ट्रीप को काफी रिजेक्शन झेलने पड़े। हालांकि साल 1977 में फिल्म 'जूलिया' से उन्होंने अपने फिल्मी सफर शुरुआत की, लेकिन 1978 की फिल्म 'द डियर हंटर' ने उन्हें पहला ऑस्कर नोमिनेशन दिलाया। इसके बाद साल 1979 में वह क्रेमर वर्सेज क्रेमर नाम की फिल्म में दिखीं।

meryl

यह फिल्म तलाक और बच्चे की कस्टडी के भावनात्मक संघर्ष पर आधारित थी। इस फिल्म के लिए उन्हें उनका पहला बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस के लिए पहला ऑस्कर मिला। यह फिल्म उस साल की सबसे बड़ी हिट्स में से एक थी। इसके बाद सोफीज चॉइस में अपने दमदार अभिनय से लोगों का दिल जीता।

इसके लिए बेस्ट एक्ट्रेस का ऑस्कर मिला। फिर मेरिल ने आउट ऑफ अफ्रीका, मम्मा मिया, डाउट, द आयरन लेडी, द पोस्ट और डेविल वियर्स प्राडा में आइकोनिक विलेन का किरदार निभाकर वह लोगों का दिल जीत ले गईं।

meryl 7

ऑस्कर में सबसे ज्यादा नोमिनेशन मिले

मैरिल स्ट्रीप के नाम सबसे ज्यादा ऑस्कर नॉमिनेशन का रिकॉर्ड है। करीब 20 से ज्यादा बार उन्हें ऑस्कर में नोमिनेट किया गया है। वहीं 3 ऑस्कर उन्होंने जीते हैं। इसके अलावा 9 से ज्यादा बारा मेरिल ने गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स जीते हैं और इसके अलावा 27 से ज्यादा बार वह इसके लिए नोमिनेट भी हो चुकी हैं।

merylll

ये खिताब यह बताने के लिए काफी हैं, उन्होंने किस तरह से अपने करियर में काम किया है और इतने सारे अवॉर्ड्स जीते हैं। उन्होंने अपनी हर फिल्म में अलग-अलग लहजे और किरदारों को जिया है। यही वजह है कि कभी वो अपनी फिल्मों में गाना गाती हैं, तो कभी घंटों बैठकर रियाज करतीं और म्यूजिक सीखतीं, तो कभी खड़ूस विलेन बनकर छा जातीं।

कभी फिल्म 'दि आइरन लेडी' में ब्रिटेन की पूर्व प्रधानमंत्री मार्गरेट थैचर का किरदार निभाकर दर्शकों का दिल जीत ले जातीं। साल 2014 में मेरिल स्ट्रीप को अमेरिका के सबसे बड़े नागरिक सम्मान प्रेसिडेंशियल मेडल ऑफ फ्रीडम से सम्मानित किया गया। खुद तत्कालीन राष्ट्रपति बराक ओबामा ने उन्हें यह सम्मान व्हाइट हाउस में दिया था।

meryl 2

जब ट्रंप की गद्दी को हिला दिया

बात साल 2017 की है, जब अमेरिका के कैलिफोर्निया में चल रहे गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में मेरिल स्ट्रीप को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया जा रहा था। जब स्टेज पर मेरिल अपना अवॉर्ड लेने आईं तो यहां उन्होंने एक ऐसी स्पीच दी, जिसकी चर्चा पूरी दुनिया में हुई। लगभग 6 मिनट की स्पीच में उन्होंने उस वक्त अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप पर शब्दों से तीखा वार किया था। उन्होंने एक दिव्यांग पत्रकार का मजाक उड़ाने के लिए ट्रंप की आलोचना की थी।

Meryl t

मेरिल ने अपने फिल्मी करियर पर बात की, सभी का शुक्रियादा किया और फिर ट्रंप पर निशाना साधते हुए कहा था,

'इस साल मैंने एक परफॉर्मेंस देखी, जिसने मुझे तोड़कर रख दिया। आपको बता दूं कि, यह कोई फिल्म नहीं थी, बल्कि वास्तविक जीवन की एक घटना थी। जब देश के सबसे सम्मानित पद पर बैठने की कोशिश करने वाले शख्स ने एक दिव्यांग पत्रकार का मजाक उड़ाया... इसने मेरा दिल तोड़ दिया। जब ताकतवर लोग दूसरों को नीचा दिखाने के लिए अपने पद का इस्तेमाल करते हैं, तो हर कोई हारता है और अपमान, अपमान को ही जन्म देता है। हिंसा हमेशा हिंसा को ही जन्म देती है।'

अमेरिका में उस वक्त 'आउटसाइडर्स को भगाओ' मुहिम चल रही थी और इस पर जमकर विवाद हो रहा था। मेरिल ने यहां बताया कि कैसे अलग देशों के लोग अमेरिका में आकर रह रहे हैं। उन्होंने यहां अपने साथी कलाकारों के नाम लिए और बताया कि कैसे वह यहां कर रह रहे हैं और देश को आगे बढ़ा रहे हैं। मेरिल के इस स्पीच की गूंज पूरी दुनिया में हुई। हर किसी ने उनकी तारीफ की तो वहीं ट्रंप ने इसके जवाब में उन्हें "ओवररेटेड" कहा था।

meryl 1

मेरिल स्ट्रीप वह स्टार रही हैं, जिन्होंने अपने जीवन में सबकुछ अपने दम पर किया। वह कभी किसी से डरी नहीं। फिल्मों में आइकन मेरिल स्ट्रीप को कहा जाता है और इसीलिए हॉलीवुड की सबसे बड़ी अभिनेत्री के तौर पर वो आज जानी जाती हैं। मेरिल डेविल वियर्स प्राडा 2 (The Devil Wears Prada 2) में दिखने वाली हैं।

devil wears

फिल्म में मेरिल के साथ एनी हैथवे (Anne Hathaway), एमिली ब्लंट (Emily Blunt) और स्टेनली टुची (Stanley Tucci) समेत कई स्टार्स नजर आएंगे। फिल्म 1 मई 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

यह भी पढ़ें- इंतजार खत्म! The Devil Wears Prada 2 का दमदार टीजर रिलीज, फर्स्ट लुक में छाए ऐनी हैथवे-मेरिल स्ट्रीप