Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Stranger Things Prequel: मासूम वैकना कैसे बना 'स्ट्रैंजर थिंग्स' का शैतान? प्रीक्वल में हेनरी क्रील की कहानी

    Updated: Thu, 23 May 2024 01:16 PM (IST)

    अमेरिकन साई-फाई और हॉरर ड्रामा स्ट्रेंजर थिंग्स (Stranger Things) साल 2016 में शुरू हुई थी। चार सक्सेसफुल सीजन के बाद दर्शक अगले पाचंवें सीजन का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच मेकर्स स्ट्रेंजर थिंग्स का प्रीक्वल लाने जा रहे हैं जिसमें शैतान बने वैकना की शुरुआती कहानी दिखाई जाएगी। स्ट्रेंजर थिंग्स द फर्स्ट शैडो (Stranger Things The First Shadow) का ट्रेलर रिलीज हो गया है।

    Hero Image
    स्ट्रेंजर थिंग्स द फर्स्ट शैडो में विलेन वैकना की असली कहानी। फोटो क्रेडिट- एक्स

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Stranger Things The First Shadow Trailer: डफर ब्रदर्स की निर्मित साई-फाई, हॉरर और मिस्ट्री ड्रामा 'स्ट्रेंजर्स थिंग्स' सबसे पॉपुलर वेब सीरीज में से एक है। इसके चार सीजंस आ चुके हैं, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है, जिसमें दिखाया गया है कि कैसे दूसरी दुनिया के राक्षस धरती पर आकर हॉकिंस का जीना हराम करते हैं। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'स्ट्रेंजर थिंग्स' की कहानी हॉकिन्स शहर से शुरू होती है, जहां अजीबोगरीब घटना होती है। हॉकिन्स में दो पैरलल दुनिया है। धरती पर दूसरी दुनिया से राक्षस आ रहे हैं। तीसरे सीजन तक, इलेवन इंडियाना ग्रुप (फ्रेंड्स ग्रुप) के साथ मिलकर दूसरी दुनिया से आये राक्षसों का खात्मा करती है और उन्हें में हो रहे बच्चों संग एक्सपेरिमेंट का खुलासा करती है। इलेवन भी उसी लैब से भागकर आती है।  चौथे सीजन में उसका सामना सबसे खतरनाक राक्षस का सामना होता है, जिसका नाम वैक्ना है। 

    स्ट्रेंजर थिंग्स का खूंखार विलेन है वैक्ना

    यह वही वैक्ना (हेनरी क्रील) है, जो लैब में इलेवन से मिला था। वैक्ना का नंबर 001 है। वैक्ना कौन था और वह कैसे राक्षस बना... 'स्ट्रेंजर थिंग्स' के प्रीक्वल (Stranger Things Prequel) यानी 'स्ट्रेंजर थिंग्स: द फर्स्ट शैडो' में वैक्ना यानी हेनरी क्रील की पिछली कहानी बताई गई है। 'स्ट्रेंजर थिंग्स: द फर्स्ट शैडो' (Stranger Things: The First Shadow) का ट्रेलर रिलीज हो गया है।

    Stranger Things

    नॉर्मल हेनरी क्रील कैसे बना वैक्ना?

    वैक्ना की कहानी शुरू होती है साल 1959 के हॉकिन्स शहर से, जिसका नाम है हेनरी क्रील। परफेक्ट परिवार और परफेक्ट फैमिली के साथ वह अपनी लाइफ एन्जॉय करता है। कॉलेज जाता है, दोस्त बनाता है और नॉर्मल लाइफ जीने की कोशिश करता है। मन में एक तूफान है, लेकिन खुद से कहता है, 'मैं नॉर्मल हूं।' फिर वह अचानक लैब पहुंच जाता है और उस पर एक्सपेरिमेंट होता है और तब उसकी शक्तियां उजागर होती हैं। 

    यह भी पढ़ें- Dune Prophecy Teaser: 'ड्यून प्रोफेसी' के दमदार टीजर में यूजर्स ने ढूंढ लीं तब्बू, बोले- 'वह सबको खा जाएगी'

    2025 तक हेनरी क्रील की कहानी का होगा प्रदर्शन

    'स्ट्रेंजर थिंग्स' का प्रीक्वल 22 मई को लंदन के फीनिक्स थिएटर में दिखाया गया है। साल 2022 से इसका प्रीक्वल कई शहरों में थिएटर में दिखाया जा चुका है। यह सिलसिला 2025 तक जारी रहेगा। बता दें कि इन दिनों 'स्ट्रेंजर थिंग्स' के आखिरी यानी पांचवें सीजन की शूटिंग हो रही है। 

    यह भी पढ़ें- Damsel Trailer: सदियों पुराने श्राप से मुक्ति के लिए बहू को किया शैतान के हवाले, बदला लेने लौटी तो उड़ गये होश

    comedy show banner
    comedy show banner