Robert Pattinson के James Bond बनने पर शाही परिवार ने दी बधाई, बोले- 'मैजेस्टी की सीक्रेट सर्विस में स्वागत है'
ट्वाइलाइट के रॉबर्ट पैटिनसन अगले जेम्स बॉन्ड बने हैं। किंग चार्ल्स 3 के राज में उनके नए 007 बनने पर रॉयल परिवार ने भी उन्हें बधाई दी।

शाही परिवार ने रॉबर्ट पैटिनसन को जेम्स बॉन्ड बनने पर दी बधाई/फोटो- इंस्टाग्राम
HighLights
रॉबर्ट पैटिनसन को रॉयल परिवार से मिली बधाई
किंग चार्ल्स 3 के राज में बने पहले जेम्स बॉन्ड
बॉन्ड फिल्म सीरीज से पुराना है रॉयल परिवार का नाता
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। ट्वाइलाइट और द बैटमेन जैसी सफल फिल्म सीरीज के बाद अब अभिनेता रॉबर्ट पैटिनसन मोस्ट आइकॉनिक कैरेक्टर जेम्स बॉन्ड के रूप में दुनिया के सामने आ रहे हैं। बीते दिनों ही 007 पेज ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर रॉबर्ट के डेनियल क्रेग के बाद नए जेम्स बॉन्ड बनने की घोषणा की थी।
जेम्स बॉन्ड (James Bond) के रूप में रॉबर्ट पैटिनसन को फैंस के बाद अब बिट्रेन के शाही परिवार की मंजूरी भी मिल गई है। रॉयल परिवार ने अभिनेता का जेम्स बॉन्ड के रूप में स्वागत करते हुए मैजेस्ट्री की सीक्रेट सर्विस में स्वागत किया।
किंग चार्ल्स 3 के राज में पहले जेम्स बॉन्ड बने रॉबर्ट
ट्वाइलाइट' स्टार रॉबर्ट पैटिनसन किंग चार्ल्स तृतीय के ब्रिटेन की गद्दी पर बैठने के बाद पहले जेम्स बॉन्ड (James Bond) बने हैं, जो 'हिज मैजेस्टीज सीक्रेट सर्विस' के लिए काम कर रहे हैं। 8 सितंबर 2022 में किंग चार्ल्स ब्रिटेन के सिंहासन पर बैठे थे। रॉबर्ट से पहले जेम्स बॉन्ड का किरदार आखिरी बार डेनियल क्रेग ने निभाया था, जिन्होंने नो टाइम टू डाई और महारानी एलिजाबेथ के राज के समय पर ही इस कैरेक्टर को अलविदा कह दिया था।
रॉयल फैमिली ने रॉबर्ट पैटिनसन के अनाउंसमेंट वाले पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए लिखा, "उनकी मैजिस्ट्रेट सीक्रेट सर्विस में आपका स्वागत है मिस्टर बॉन्ड।"

किंग चार्ल्स का पुराना है जेम्स बॉन्ड फ्रेंचाइजी से कनेक्शन
किंग चार्ल्स जेम्स बॉन्ड की फ्रैंचाइजी से बिल्कुल भी अंजान नहीं हैं। 2019 में जब मेकर्स ने 25वीं बॉन्ड फिल्म नो टाइम टू डाई की शूटिंग शुरू की थी, तो उस समय चार्ल्स खुद सेट पर पहुंचे थें और उन्होंने डेनियल क्रेग के साथ ढेर सारी मजेदार बातें की थीं। निर्माता प्रोड्यूसर बारबरा ब्रोकोली ने कहा था, "उन्होंने डेनियल से काफी बातें की। उन दोनों को ही एस्टर्न मार्टिन की गाड़ियां बहुत पसंद है। ऐसा लग रहा था कि लड़को को खेलने के लिए खिलौना मिल गया हो।"

आपको बता दें कि रॉयल परिवार के किंग अब तक जेम्स बॉन्ड पर बनी कई फिल्मों के प्रीमियर का हिस्सा बन चुके हैं। 1983 में वह अपनी पहली पत्नी प्रिंसेस डियान के साथ 13वीं बॉन्ड फिल्म ऑक्टोपसी देखने पहुंचें थें, जिसमे रोजर मूर मुख्य भूमिका में थीं। इसके बाद वह 'अ व्यू टू अ किल','गोल्डनआई' 'डाई अनदर डे' डैनियल क्रेग की फिल्म 'स्काईफॉल' के प्रीमियर में भी पहुंचे थे।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।