विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'वैम्पायर' से 'बैटमैन' और अब नए 'James Bond'... जानिए कौन हैं रॉबर्ट पैटिनसन, जो संभालेंगे 007 की विरासत!

Published: Mon, 16 Nov 2026 11:44 PM (GMT+05:30)

Robert Pattinson नए जेम्स बॉन्ड घोषित कर दिये गए हैं। इसके पहले उन्होंने ट्वाइलाइट, बैटमैन, द ओडिसी जैसी बेहतरीन फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवाया है।

रॉबर्ट पैटिनसन का सिनेमाई सफर

रॉबर्ट पैटिनसन का सिनेमाई सफर 

HighLights

  1. नए जेम्स बॉन्ड बने रॉबर्ट पैटिनसन

  2. चॉकलेटी बॉय से लेकर इंटेंस अभिनेता का सफर किया तय

  3. हैरी पॉटर में निभाया था अहम किरदार

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिनेमा जगत का सबसे बड़ा सस्पेंस आखिरकार खत्म हो गया है। क्योंकि ऑफिशियल तौर पर ब्रिटिश अभिनेता रॉबर्ट पैटिनसन (Robert Pattinson) को अगला जेम्स बॉन्ड घोषित कर दिया गया है। 2021 में 'नो टाइम टू डाई' में डैनियल क्रैग के इस किरदार को अलविदा कहने के पांच साल बाद, पैटिनसन आधिकारिक तौर पर एजेंट 007 की भूमिका निभाने वाले सातवें अभिनेता बन गए हैं।

इस मशहूर किरदार को निभाने के लिए तैयार पैटिनसन ने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्में दी हैं और चॉकलेटी बॉय की छवि से लेकर एक गंभीर अभिनेता तक का सफर तय किया है। आइए जानते हैं आखिर जेम्स बॉन्ड के किरदार के लिए पैटिनसन एक परफेक्ट एक्टर क्यों है? 

पैटिनसन का शुरुआती करियर

13 मई 1986 को लंदन में जन्मे रॉबर्ट डगलस थॉमस पैटिनसन (Robert Pattinson) का रुझान बचपन से ही कला और संगीत की ओर था। उन्होंने चार साल की उम्र में ही पियानो और गिटार सीखना शुरू कर दिया था। लंदन के एक थिएटर क्लब (Barnes Theatre Company) से जुड़ने के बाद उनकी अभिनय यात्रा शुरू हुई।

हैरी पॉटर से मिली बड़ी पहचान

उन्हें पहली बड़ी पहचान 2005 में फिल्म 'हैरी पॉटर एंड द गॉब्लेट ऑफ फायर' (Harry Potter and the Goblet of fire) में सेड्रिक डिगरी के किरदार से मिली। वहीं 2008 की 'ट्वाइलाइट' (Twilight) सीरीज में वैंपायर 'एडवर्ड कलन' के रूप में उन्होंने ग्लोबल स्टारडम का स्वाद चखा। इसने उन्हें रातोंरात दुनिया भर के युवाओं का चहेता बना दिया।

Robert (3)

चॉकलेटी बॉय से गंभीर अभिनेता तक का सफर

'ट्वाइलाइट' की शानदार सफलता के बाद पैटिनसन ने खुद को एक गंभीर अभिनेता के रूप में साबित करने के लिए इंटेंस किरदारों को निभाना चुना। गुड टाइम (Good Time), द लाइटहाउस (The Lighthouse) और हाई लाइफ (High Life) जैसी फिल्मों में उनके अभिनय ने क्रिटीक्स को उनका मुरीद बना दिया।

Robert (4)

टेनेट में जासूस बनकर जीता दिल

क्रिस्टोफर नोलन की जासूसी थ्रिलर 'टेनेट' (Tenet, 2020) में स्टाइलिश जासूस नील का किरदार निभाकर उन्होंने दर्शकों को दिल जीत लिया।

Robert (5)

बैटमैन का अवतार

2022 में मैट रीव्स की 'द बैटमैन' (The Batman) में ब्रूस वेन के गहरे, रहस्यमयी और संजीदा किरदार को निभाकर उन्होंने साबित कर दिया कि वे बड़े बजट की फ्रेंचाइजी का भार अपने कंधों पर उठा सकते हैं।

Robert (6)

पैटिनसन क्यों हैं परफेक्ट जेम्स बॉन्ड?

जेम्स बॉन्ड ग्लोबल सिनेमा के सबसे चहेते किरदारों में से एक है और इसे निभाने के लिए एक खास आकर्षण, इंटेंस लुक और उस किरदार में ढल जाने की जरूरत होती है। ये सारी खूबियां पैटिनसन में देखी जा सकती हैं।

james

2026 में द ओडिसी (The Odyssey) और प्राइमटाइम (Primetime) जैसी फिल्मों में अपनी बहुमुखी प्रतिभा दिखाने के बाद, पैटिनसन अपने करियर के पीक पर हैं। अब तक जिन 6 अभिनेताओं ने इस किरदार को निभाया है वे सब पहले इतने मशहूर नहीं थे लेकिन पैटिनसन की लोकप्रियता पहले ही दुनियाभर में है और अब दर्शक उन्हें अपने फेवरेट किरदार में देख पाएंगे।

डेनिस विलेन्यूवे के विजन और स्टीवन नाइट की स्क्रीनप्ले के साथ, रॉबर्ट पैटिनसन (Robert Pattinson) का जेम्स बॉन्ड (James Bond) बनना इस ऐतिहासिक फ्रेंचाइजी के लिए एक नए और रोमांचक युग की शुरुआत है।

यह भी पढ़ें- Robert Pattinson बने नए James Bond, 20 साल बाद मिला नया '007'; सामने आया दमदार लुक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।