विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रॉबर्ट पैटिनसन बने नए James Bond, हाथों में बंदूक थामे दिखा इंटेंस अवतार

Published: Mon, 16 Nov 2026 09:27 PM (IST)

अगले जेम्स बॉन्ड (James Bond) के रूप में रॉबर्ट पैटिनसन का पहला पोस्टर सामने आ गया है जिसमें वे बेहद इंटेंस लुक में नजर आ रहे हैं।

जेम्स बॉन्ड के अवतार में रॉबर्ट पैटिनसन

जेम्स बॉन्ड के अवतार में रॉबर्ट पैटिनसन

HighLights

  1. रॉबर्ट पैटिनसन बने अगले जेम्स बॉन्ड

  2. फिल्म से एक्टर का पहला पोस्ट आउट

  3. पोस्टर में इंटेंस लुक में नजर आए रॉबर्ट

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रॉबर्ट पैटिनसन को ऑफिशियल तौर पर अगला जेम्स बॉन्ड घोषित कर दिया गया है। 'द बैटमैन' और 'द ओडिसी' जैसी फिल्मों में अपने किरदारों के लिए मशहूर यह अभिनेता अब इस मशहूर किरदार में पर्दे पर नजर आएंगे। इसके साथ ही, अगले 007 की कास्टिंग को लेकर महीनों से चल रही अटकलों पर भी विराम लग गया है।

डैनियल क्रेग के बाद रॉबर्ट पैटिनसन अगले जेम्स बॉन्ड

डैनियल क्रेग (Daniel Craig) के 007 के रूप में पांच फिल्मों तक काम करने के बाद, अब रॉबर्ट पैटिनसन (Robert Pattinson) इस भूमिका में नजर आएंगे। क्रेग पहली बार 2006 की फिल्म 'कैसिनो रॉयल' में इस सीक्रेट एजेंट के रूप में दिखे थे, और 2021 में 'नो टाइम टू डाई' के साथ उन्होंने इस किरदार को अलविदा कह दिया। इस फिल्म में, एक ग्लोबल खतरे को रोकने की कोशिश के दौरान बॉन्ड ने अपनी जान की कुर्बानी दे दी।

James 2

यह भी पढ़ें- James Bond बनकर 4 एक्टर्स ने किया सबसे लंबा राज, किसी ने 15 तो किसी ने 7 साल तक 007 किरदार में भरी जान

जेम्स बॉन्ड फ्रेंचाइजी के बारे में

इयान फ्लेमिंग के नॉवेल के मशहूर जासूस किरदार जेम्स बॉन्ड पर बनी ग्लोबल सिनेमा की मशहूर फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म 'डॉ. नो' 1962 में आई थी। जिसमें जेम्स बॉन्स (007) का किरदार शॉन केनरी ने निभाया था।

जिसके बाद जेम्स बॉन्ड (James Bond) फ्रेंचाइजी की 25 फिल्मों में 6 एक्टर्स ने इस मशहूर किरदार को निभाया और अब 26वीं फिल्म के लिए यह किरदार कौन निभाएगा इस पर लंबे समय से चर्चा चल रही थी। लेकिन आखिरकार इंतजार खत्म हो गया है और ऑफिशियल तौर पर 26वीं जेम्स बॉन्ड फिल्म में रॉबर्ट पैटिनसन को अगला जेम्स बॉन्ड घोषित कर दिया गया है।

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by James Bond 007 (@007)

 

इन 6 कलाकारों ने निभाया जेम्स बॉन्ड का किरदार

शॉन कॉनरी (Sean Connery) — 1962 से 1971 (6 फिल्मों में)

जॉर्ज लेजेनबी (George Lazenby) — 1969 (1 फिल्म में)

रोजर मूर (Roger Moore) — 1973 से 1985 (7 फिल्मों में)

टिमोथी डाल्टन (Timothy Dalton) — 1987 से 1989 (2 फिल्मों में)

पियर्स ब्रॉसनन (Pierce Brosnan) — 1995 से 2002 (4 फिल्मों में)

डेनियल क्रेग (Daniel Craig) — 2006 से 2021 (5 फिल्मों में)

यह भी पढ़ें- वक्त के साथ कितना बदल गए सभी 6 James Bond? कोई कह गया दुनिया को अलविदा, तो किसी ने पार की 80 की उम्र

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।