विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

James Bond बनकर 4 एक्टर्स ने किया सबसे लंबा राज, किसी ने 15 तो किसी ने 7 साल तक 007 किरदार में भरी जान

Published: Sat, 14 Nov 2026 06:32 PM (GMT+05:30)

जेम्स बॉन्ड के किरदार में जल्द ही एक नया चेहरा दर्शकों के सामने आएगा, लेकिन चलिए उससे पहले ये देखते ...और पढ़ें

पर्दे पर सबसे ज्यादा जेम्स बॉन्ड बने ये हॉलीवुड एक्टर्स/ फोटो-इंस्टाग्राम

पर्दे पर सबसे ज्यादा जेम्स बॉन्ड बने ये हॉलीवुड एक्टर्स/ फोटो-इंस्टाग्राम

HighLights

  1. डेनियल क्रेग ने 15 साल निभाया जेम्स बॉन्ड का किरदार 

  2. 4 एक्टर्स लंबे समय तक बने जेम्स बॉन्ड 

  3. जेम्स बॉन्ड के किरदार के लिए नए चेहरे की तलाश

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। जेम्स बॉन्ड सिर्फ एक किरदार नहीं, बल्कि दर्शकों के लिए एक इमोशन बन चुका है। ब्रिटिश सीक्रेट सर्विस एजेंट के इस काल्पनिक किरदार को 1953 में राइटर इयान फ्लेमिंग ने अपनी नॉवेल में उतारा था। किताबों से निकलकर पर्दे पर आए जेम्स बॉन्ड के पावरफुल किरदार को अब तक कई सितारे अलग-अलग फिल्मों में निभा चुके हैं।

इन दिनों अमेजन एमजीएम स्टूडियो को जेम्स बॉन्ड के किरदार के लिए नए चेहरे की तलाश है। जिसके लिए 5 हॉलीवुड एक्टर्स का स्क्रीन टेस्ट भी हो चुका है। अब दर्शकों का अगला जेम्स बॉन्ड कौन बनेगा, ये तो वक्त आने पर पता चल ही जाएगा, लेकिन चलिए उससे पहले ये जान लेते हैं कि MI6 के फेवरेट एजेंट जेम्स बॉन्ड का किरदार सबसे लंबे वक्त तक किन एक्टर्स ने निभाया है।

डेनियल क्रेग (Daniel Craig)

जिस हॉलीवुड एक्टर ने सबसे लंबे समय तक जेम्स बॉन्ड का किरदार निभाया है, उसमें पहला नाम सबके फेवरेट डेनियल क्रेग का है। उन्होंने कुल 5 फिल्मों में 007 का किरदार निभाया है। साल 2006 में रिलीज हुई फिल्म कैसीनो रॉयल में सबसे पहले वह जेम्स बॉन्ड बने थे। उसके बाद उन्होंने क्वांटम ऑफ सोलेस, स्काईफॉल और स्पेक्टर में जेम्स बॉन्ड की भूमिका निभाई थी।

2021 में रिलीज हुई फिल्म नो टाइम टू डाई में डेनियल क्रेग आखिरी बार जेम्स बॉन्ड बने थे, क्योंकि फ्रेंचाइजी फिल्म में उनका किरदार मर जाता है। उन्होंने 15 साल तक फेमस किरदार को अदा करने के बाद दोबारा जेम्स बॉन्ड बनने से इनकार कर दिया।

Screenshot 2026-11-14 182342

रोजर मूर (Roger Moore)

डेनियल क्रेग के बाद जिस एक्टर ने सबसे ज्यादा जेम्स बॉन्ड का किरदार निभाया, वो हैं रोजर मूर। हॉलीवुड अभिनेता ने पहली बार 1973 में फिल्म लिव एंड लेट डाई में जेम्स बॉन्ड का किरदार निभाया। इसके अलावा वो द मैन विद द गोल्डन गन, 1977 में रिलीज फिल्म द स्पाई हू लव्ड मी, मूनरेकर, फॉर योर आइज ओनली, ऑक्टोपसी और अ व्यू टू अ किल सहित 7 फिल्मों में वह 007 बने। उन्होंने लगभग 12 साल तक ये किरदार निभाया।

Screenshot 2026-11-14 182440

शॉन कॉनरी (Sean Connery)

अभिनेता शॉन कॉनरी ने लगभग 9 साल तक जेम्स बॉन्ड का किरदार निभाया था। उन्होंने साल 1962 में रिलीज हुई फिल्म 'डॉ. नो' में पहली बार जेम्स बॉन्ड का किरदार अदा किया। इसके बाद वह 'फ्रॉम रशिया विद लव', 'गोल्डफिंगर', 'थंडरबॉल', 'यू ओनली लिव ट्वाइस', 'डायमंड्स आर फॉरएवर' और 'नेवर से नेवर अगेन' में जेम्स बॉन्ड बने।

हालांकि, 1967 के बाद शॉन कॉनरी ने इस रोल से ब्रेक लिया था, लेकिन साल 1971 में वह पर्दे पर जेम्स बॉन्ड बनकर दोबारा लौटे। कुल 7 फिल्मों में अभिनेता ने इस आइकॉनिक किरदार को अदा किया।

Screenshot 2026-11-14 182559

पियर्स ब्रॉसनन (Pierce Brosnan)

हॉलीवुड स्टार पियर्स ब्रॉसनन पहली बार 1995 में रिलीज हुई फिल्म 'गोल्डनआई' में जेम्स बॉन्ड बने थे। शॉन कॉनरी और रोजर मूर के बाद दर्शकों ने उन्हें इस रोल में खूब पसंद किया। अभिनेता ने कुल 4 फिल्मों में MI6 एजेंट जेम्स बॉन्ड का किरदार निभाया।

Screenshot 2026-11-14 182646

उनकी जेम्स बॉन्ड सीरीज में अन्य फिल्में 'टुमॉरो नेवर डाइज', 'द वर्ल्ड इज नॉट इनफ' और 'डाई अनदर डे' शामिल हैं। उन्होंने 7 साल तक यह किरदार अदा किया।

यह भी पढ़ें- James Bond के लिए 5 एक्टर्स का स्क्रीन टेस्ट, फैंस ने सुझाया ऋतिक का भी नाम; 007 के लिए कौन होगा फाइनल?

यह भी पढ़ें- 'Hrithik Roshan नए जेम्स बॉन्ड...' LACMA में हॉलीवुड स्टार्स के बीच छाए बॉलीवुड के 'ग्रीक गॉड', इंटरनेट पर मची हलचल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।