James Bond के लिए 5 एक्टर्स का स्क्रीन टेस्ट, फैंस ने सुझाया ऋतिक का भी नाम; 007 के लिए कौन होगा फाइनल?
अगले जेम्स बॉन्ड को चुनने के लिए पूरे जोरो-शोरो से तैयारियां चल रही हैं। 5 हॉलीवुड एक्टर्स के बीच जहां ...और पढ़ें

5 एक्टर्स ने जेम्स बॉन्ड बनने के लिए दिया स्क्रीन टेस्ट/ फोटो- इंस्टाग्राम
HighLights
अगले जेम्स बॉन्ड के लिए पांच एक्टर्स ने दिया स्क्रीन टेस्ट
रॉबर्ट पैटिनसन- निकोलस हॉल्ट समेत ये पांच रेस में शामिल
भारतीय फैंस ने ऋतिक रोशन को 007 बनाने की मांग की
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। अमेरिकी फिल्म और टेलीविजन निर्माता अमेजन एमजीएम स्टूडियो ने जेम्स बॉन्ड की अगली फ्रेंचाइजी के लिए भारी-भरकम कीमत चुकाई है। हालांकि, एक लंबे समय से फैंस इसी इंतजार में बैठे हैं कि नया 007 कौन होगा। बीते महीने ही हमने आपको ये बताया था कि आइकॉनिक फिक्शन किरदार जेम्स बॉन्ड के लिए स्क्रीन टेस्ट शुरू हो गए है।
रिपोर्ट्स की मानें तो, जेम्स बॉन्ड की अगली कड़ी में डेनियग क्रेग (Daniel Craig) की जगह लेने के लिए 5 हॉलीवुड एक्टर्स ने स्क्रीन टेस्ट दिया है। जिसमे फैंस ने भी अपना इनपुट दिया और बताया कि उनके हिसाब से कौन सा सितारा अगला जेम्स बॉन्ड बनने के लिए परफेक्ट है।
इन 5 में से कोई बनेगा अगला जेम्स बॉन्ड
द फर्स्ट पोस्ट की एक खबर के मुताबिक, जेम्स बॉन्ड बनने की रेस और भी तेज हो गई है। 007 के लिए जिन पांच हॉलीवुड एक्टर्स ने स्क्रीन टेस्ट दिया है, उनमें रॉबर्ट पैटिनसन, निकोलस हॉल्ट (Nicholas Hoult), जैक लोडेन, जोश ऑ कॉर्नर और कैलम टर्नर का नाम शामिल है। निर्माताओं की मानें तो जेम्स बॉन्ड (James Bond) के किरदार के लिए इन्हीं पांच अभिनेताओं में से एक को चुना जा सकता है।

फैंस ने जेम्स बॉन्ड के लिए बताई बेस्ट च्वाइस
सोशल मीडिया पोस्ट पर कमेंट करते हुए 007 के फैंस ने अपनी इच्छा जाहिर करते हुए बताया कि उनके मुताबिक कौन अगला जेम्स बॉन्ड बनने के योग्य है। एक यूजर ने लिखा, "निकोलस हॉल्ट जेम्स बॉन्ड के लिए बिल्कुल परफेरक्ट हैं।" दूसरे यूजर ने लिखा, "मुझे लगता है कि जैक लोडेन ही डेनियल क्रेग की जगह ले सकते हैं। अन्य यूजर ने लिखा, "एक बार मैंने कहा था कि निकोलस हॉल्ट ही अगले जेम्स बॉन्ड होंगे। मुझे लगता है कि हमारी ये मेनिफेस्टेशन जल्दी सच होने वाली है।" अधिकतर लोगों का मानना है कि या तो निकोलस हॉल्ट या फिर जैक लोडेन में से ही किसी को अगला जेम्स बॉन्ड बनना चाहिए।
ऋतिक रोशन का नाम भी फैंस ने किया लिस्ट में शामिल
हालांकि, 007 को पसंद करने वाले कई इंडियन फैंस का ये भी मानना है कि जेम्स बॉन्ड फ्रेंचाइजी फिल्म के निर्देशक डेनिस विलेन्यूवे ऋतिक रोशन को भी MI6 एजेंट बनाने पर विचार कर सकते हैं। एक यूजर ने लिखा, "अगला 007 किसी और को नहीं, बल्कि ऋतिक रोशन को बनाना चाहिए।" दूसरे यूजर ने लिखा, "ऋतिक ग्रीक गॉड रोशन।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "मुझे लगता है ऋतिक को इस किरदार के लिए चुनना चाहिए।"

15 साल तक डेनियल क्रेग ने निभाया जेम्स बॉन्ड का किरदार
जेम्स बॉन्ड का किरदार वैसे तो कई अलग-अलग अभिनेताओं ने निभाया, लेकिन डेनियल क्रेग को MI6 एजेंट के रूप में बहुत प्यार मिला। उन्होंने जेम्स बॉन्ड का किरदर 5 फिल्मों में निभाया। 'नो टाइम टू डाई' डेनियल क्रेग के जेम्स बॉन्ड के रूप में आखिरी फिल्म थी।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।