विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

James Bond वाली कार की कीमतों में हुई भारी कटौती, भारत-यूके ट्रेड डील का बड़ा असर

Published: Tue, 03 Nov 2026 01:36 PM (IST)

Aston Martin Price Drop: भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौते के बाद एस्टन मार्टिन की कारों की कीमतें भारत में काफी कम ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारत में Aston Martin की कारें काफी सस्ती हो गई हैं और यहां 4 करोड़ रुपए की बचत हो रही है। भारत-ब्रिटेन फ्री ट्रेड एग्रीमेंट के बाद कंपनी ने अपने 7 मॉडल्स की कीमतों में बदलाव किया है जिसमें बड़ी कटौती Vanquish Volante पर हुई है। Aston Martin की इस फ्लैगशिप ग्रैंड टूरर के कंवर्टिबल वर्जन की कीमत अब 6.90 करोड़ रुपए (एक्स-शोरूम) हो गई है जो पहले 10.92 करोड़ थी। इसकी कीमतों में सीधे तौर पर 4.02 करोड़ रुपए का अंतर आया है।

Aston Martin DB12 S

अब DB12 S की एक्स-शोरूम कीमत 6.62 करोड़ रुपए से घटकर 4.10 करोड़ रुपए हो गई है, यानी इस पर 2.52 करोड़ रुपए की बचत हो रही है। वहीं, DB12 S वोलांटे की एक्स-शोरूम कीमत 7 करोड़ से घटकर 4.35 करोड़ रुपए हो गई है, यानी इस पर 2.65 करोड़ रुपए की बचत हो रही है।

इसके अलावा, Aston Martin की परफॉर्मेंस कार Vantage S Coupe भी सस्ती हो गई है और जो मॉडल पहले 4.99 करोड़ रुपए का था जो अब 3.15 करोड़ रुपए का हो गया है। इसके अलावा, Vantage S Roadster की एक्स-शोरूम कीमत पहले 5.26 करोड़ रुपए थी जो अब 3.35 करोड़ रुपए कर दिया गया है।

Aston Martin DBX S की नई कीमत

Aston Martin की इस परफॉर्मेंस SUV की कीमत में भी 2.65 करोड़ रुपए की कटौती की गई है। यह पहले 6.80 करोड़ रुपए में आती थी जो अब 4.15 करोड़ रुपए में मिल रही है। इस सेगमेंट में भी 2 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमी होना बहुत बड़ी बात है। जैसे- Vanquish Volante की नई कीमत कम होने से पहले वाले Vanquish Coupe से भी कम हो गई है। इससे कीमतों में हुई इस भारी गिरावट का अंदाजा लगाया जा सकता है।

James Bond से कनेक्शन

Aston Martin की बात करते समय James Bond कनेक्शन को नजरअंदाज करना मुश्किल है। यह ब्रांड दशकों से 007 से जुड़ा रहा है और DB5 जैसी कारों इस किरदार जितनी ही मशहूर हो चुकी हैं। Vanquish की कीमत में 4 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमी आने के बाद उस Bond वाली फैंटेसी को सच करना थोड़ा आसान हो गया है।

यह भी पढ़ें- Diwali Discount: इन SUVs पर मिल रहा है 90,000 तक का भारी डिस्काउंट, Maruti Skoda और TATA भी शामिल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।