विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Diwali Discount: इन SUVs पर मिल रहा है 90,000 तक का भारी डिस्काउंट, Maruti Skoda और TATA भी शामिल

Published: Thu, 29 Oct 2026 11:45 AM (IST)

Diwali Discount on Cars: दिवाली और फेस्टिव सीजन के मौके पर कई कंपनियां अपनी-अपनी गाड़ियों पर बंपर डिस्काउंट ऑफर दे रही हैं।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। दीवाली के मौके पर Skoda, TATA Motors, Nissan, Renault और Maruti Suzuki जैसी कंपनियां अपनी कॉम्पैक्ट SUV पर कई शानदार ऑफर्स दे रही हैं। इन ऑफर्स में कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज या स्क्रैपेज बोनस और लॉयल्टी ऑफर्स शामिल हैं जो अलग-अलग मॉडल और वेरिएंट के हिसाब से अलग-अलग हो सकते हैं। इसमें सबसे ज्यादा डिस्काउंट 90,000 रुपए का Skoda Kylaq पर मिल रहा है। आइए बाकी गाड़ियों की डिस्काउंट डिटेल्स के बारे में जानते हैं।

Skoda Kylaq

दीवाली 2026 के मौके पर Skoda Kylaq पर 90,000 रुपए तक के बंपर फायदे मिल रहे हैं। इस ऑफर में 40,000 रुपए तक का डीलर डिस्काउंट, 30,000 रुपए तक का एक्सचेंज बोनस और 20 हजार रुपए का कॉर्पोरेट या लॉयल्टी डिस्काउंट शामिल है। इस कॉम्पैक्ट SUV की एक्स-शोरूम कीमत 7.59 लाख रुपए से 13.09 लाख रुपए के बीच है।

Skoda Kylaq में 999cc का 1.0 लीटर TSI 3-सिलिंडर, टर्बोचार्ज्ड इंजन मिलता है। यह इंजन 114bhp की पावर और 178nm का टॉर्क जनरेट करता है। वहीं, इसका ARAI क्लेम्ड माइलेज 19.05kmpl से 19.31kmpl तक है। 5-स्टार रेटिंग और 6 एयरबैग्स वाली वाली इस कॉम्पैक्ट SUV में ABS, EBD, TPMS, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले जैसे फीचर्स मिलते हैं।

skoda kylaq

TATA Nexon पर ऑफर्स

TATA Nexon पर 75,000 रुपए तक के फायदे मिल रहे हैं। इसके चुनिंदा टर्बो-पेट्रोल मैनुअल वेरिएंट्स जैसे Smart+, Smart+S, Pure, Pure S, Pure+, Pure+ S और Pure+ PS पर 10,000 रुपए का कैश डिस्काउंट, 45,000 रुपए का इंटरवेंशन ऑफर और 20,000 रुपए का स्क्रैपेज बेनिफिट दिया जा रहा है।

Creative Camo पेट्रोल-मैनुअल को छोड़कर बाकी सभी टर्बो-पेट्रोल वेरिएंट्स पर 55,000 रुपए तक के फायदे मिल रहे हैं। इसके अलावा, Nexon CNG पर 60,000 रुपए तक और डीजल वर्जन पर 20,000 रुपए के फायदे मिल रहे हैं। TATA Nexon की एक्स-शोरूम कीमत 7.40 लाख रुपए से 13.77 लाख रुपए के बीच है।

TATA Nexon में 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल, 1.5 लीटर टर्बो रेवोटॉर्क डीजल और 1.2 लीटर टर्बो CNG विकल्प मिलते हैं। TATA Nexon में Eco, City और Sport ड्राइव मोड्स मिलते हैं।

TATA Nexon

Nissan Magnite पर छूट

अक्टूबर 2026 में Nissan Magnite पर 72,0000 रुपए तक के फायदे मिल रहे हैं। नॉन-टर्बो मैनुअल Visia और Visia+ वेरिएंट्स पर 42,000 रुपए तक जबकि Acenta, N-Connecta और Kuro मैनुअल वेरिएंट्स पर 5,000 रुपए तक की छूट है। टॉप-स्पेक Tekna और Tekna+ मैनुअल वेरिएंट्स पर 70,000 रुपए तक के ऑफर मिल रहे हैं। AMT ट्रिम्स में Visia पर सबसे ज्यादा 72,000 रुपए तक के डिस्काउंट हैं।

टर्बो पेट्रोल मैनुअल वेरिएंट्स पर 71,000 रुपए तक के डिस्काउंट मिल रहे हैं। Accenta टर्बो CVT 66,000 रुपए जबकि N-Connecta, Kuro, Tekna और Tekna+ टर्बो CNG वेरिएंट्स पर 71,000 रुपए तक के फायदे दिए जा रहे हैं। Nissan Magnite की एक्स-शोरूम कीमत 5.68 लाख रुपए से 11.16 लाख रुपए के बीच है और 5-स्टार रेटिंग के साथ 6 एयरबैग्स के साथ आते हैं।

Nissan Magnite

Renault Kiger

2026 मॉडल की Renault Kiger पर आपको 65,000 रुपए तक के डिस्काउंट मिल रहे हैं। इसके Evolution+, Techno और Emotion ट्रिम्स पर 25,000 रुपए तक के कैश ऑफर और 25,000 रुपए तक के एक्सचेंज ऑफर उपलब्ध हैं। Renault Kiger की एक्स-शोरूम कीमत 5.81 लाख रुपए से शुरू होकर 10.40 लाख रुपए तक जाती है।

Renault Kiger में 1.0 लीटर 3-सिलिंडर NA पेट्रोल इंजन और 1.0 लीटर 3-सिलिंडर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिलता है। इसके अलावा इसमें तीन ड्राइव मोड्स और 17.63kmpl का ARAI माइलेज मिलता है।

Renault Kiger

Maruti Suzuki Fronx

Maruti Fronx के 1-लीटर टर्बो-पेट्रोल वेरिएंट्स पर 20,000 रुपए तक के फायदे मिल रहे हैं। इसमें 5,000 रुपए तक का कैश डिस्काउंट, 10,000 रुपए तक का स्क्रैपेज बोनस और 5,000 रुपए तक का एक्सट्रा बोनस शामिल है। 1.2 लीटर NA पेट्रोल इंजन और CNG विकल्प वाले वेरिएंट्स पर कैश डिस्काउंट नहीं है और कुल फायदे 15,000 तक सीमित हैं। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 6.85 लाख रुपए से लेकर 12.03 लाख रुपए के बीच है।

Maruti Fronx में 1.2 लीटर K-सीरीज, 1.0 लीटर टर्बो बूस्टरजेस पेट्रोल इंजन और 1.0 लीटर S-CNG के विकल्प मिलते हैं। CNG मोड में इसका ARAI माइलेज 28.51km/kg का है। इसमें वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो के साथ 9-इंचका SmartPlay+ टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। सेफ्टी के लिए 6-एयरबै, ESP, हिल-होल्ड असिस्ट और EBD के साथ ABS भी मिलता है।

Maruti Suzuki Fronx (1)

कार (Model) एक्स-शोरूम कीमत (रुपये में) अधिकतम डिस्काउंट (रुपये में) डिस्काउंट ब्रेकअप / विवरण उपलब्ध इंजन / फ्यूल विकल्प सुरक्षा फीचर्स
Skoda Kylaq ₹7.59 लाख - ₹13.09 लाख ₹90,000
  • डीलर डिस्काउंट: ₹40,000 तक
  • एक्सचेंज बोनस: ₹30,000 तक
  • कॉर्पोरेट/लॉयल्टी: ₹20,000
1.0L TSI 3-सिलिंडर टर्बो-पेट्रोल (114bhp, 178Nm) 5-स्टार रेटिंग, 6 एयरबैग्स, ABS, EBD, TPMS
Tata Nexon ₹7.40 लाख - ₹13.77 लाख ₹75,000
  • टर्बो-पेट्रोल चुनिंदा मैनुअल: ₹10k कैश + ₹45k इंटरवेंशन + ₹20k स्क्रैपेज
  • CNG: ₹60,000 तक
  • डीजल: ₹20,000 तक
  • 1.2L टर्बो-पेट्रोल
  • 1.5L टर्बो-डीजल
  • 1.2L टर्बो-CNG
-
Nissan Magnite ₹5.68 लाख - ₹11.16 लाख ₹72,000
  • Visia AMT: ₹72,000 तक
  • Tekna/Tekna+ MT: ₹70,000 तक
  • टर्बो पेट्रोल MT / CNG: ₹71,000 तक
  • Non-Turbo Visia/Visia+: ₹42,000 तक
  • 1.0L पेट्रोल
  • 1.0L टर्बो-पेट्रोल / CNG
5-स्टार रेटिंग, 6 एयरबैग्स
Renault Kiger ₹5.81 लाख - ₹10.40 लाख ₹65,000
  • Evolution+, Techno, Emotion: ₹25,000 कैश + ₹25,000 एक्सचेंज ऑफर
  • 1.0L NA पेट्रोल
  • 1.0L टर्बो-पेट्रोल
-
Maruti Suzuki Fronx ₹6.85 लाख - ₹12.03 लाख ₹20,000
  • 1.0L टर्बो-पेट्रोल: ₹5k कैश + ₹10k स्क्रैपेज + ₹5k एक्स्ट्रा
  • 1.2L NA पेट्रोल / CNG: कुल ₹15,000 तक
  • 1.2L K-सीरीज पेट्रोल
  • 1.0L टर्बो-पेट्रोल
  • 1.0L S-CNG
6 एयरबैग्स, ESP, हिल-होल्ड असिस्ट, ABS साथ EBD

यह भी पढ़ें- Maruti Suzuki की कारों पर बंपर डिस्टकाउंट, फेस्टिव सीजन में ₹85,000 तक की मिल रही छूट