विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Maruti Suzuki की कारों पर बंपर डिस्टकाउंट, फेस्टिव सीजन में ₹85,000 तक की मिल रही छूट

Published: Thu, 15 Oct 2026 08:02 AM (IST)

नवरात्रि और दशहरा के साथ शुरू हुए फेस्टिव सीजन में मारुति सुजुकी अपने नेक्सा मॉडल्स पर बंपर डिस्काउंट दे रही है।

त्योहारी सीजन में मारुति सुजुकी नेक्सा की कारों पर 85,000 रुपये तक की छूट।

त्योहारी सीजन में मारुति सुजुकी नेक्सा की कारों पर 85,000 रुपये तक की छूट। 

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। नवरात्रि और दशहरा से भारतीय बाजार में फेस्टिव सीजन की शुरुआत हो जाती है। इसके साथ ही गाड़ियों पर बंपर डिस्काउंट भी शुरू हो जाता है। इस समय नई कार खरीदने का बेहतरीन मौका साबित हो सकता है। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी अपने नेक्सा लाइनअप पर भारी छूट दे रही है। इस त्योहारी सीजन में कंपनी XL6, Jimny, Invicto, Fronx, Grand Vitara और e-Vitara मॉडल शामिल है। इनपर कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, लॉयल्टी बेनिफिट्स, वारंटी पैकेज और स्क्रैपेज से जुड़े फायदे शामिल है।

Maruti Suzuki Fronx

मारुति सुजुकी फ्रोंक्स के टर्बो-पेट्रोल वेरिएंट पर छूट मिल रही हैं। कंपनी टर्बो वेरिएंट्स पर 12,100 रुपये का सीधा नकद डिस्काउंट दे रही है। इसके नॉन-टर्बो पेट्रोल और सीएनजी वर्जन पर कोई भी नकद लाभ नहीं दिया जा रहा है। इसके अलावा, 10,000 रुपये के एक्सचेंज बोनस और 5,000 रुपये के पीसीएम बोनस का भी लाभ उठा सकते हैं, जिससे इस कार को खरीदने का कुल फायदा काफी ज्यादा हो जाता है।

कार का मॉडल (वेरिएंट) कैश डिस्काउंट (नकद छूट) एक्सचेंज / अपग्रेड / पीसीएम बोनस
बलेनो (Baleno) कोई ऑफर नहीं कोई ऑफर नहीं
फ्रोंक्स (टर्बो पेट्रोल) ₹12,100
एक्सचेंज: ₹10,000


पीसीएम: ₹5,000
फ्रोंक्स (नॉन-टर्बो / CNG) कोई नकद छूट नहीं -
जिम्नी (Jimny) ₹35,000 कोई एक्सचेंज बोनस नहीं
एक्सएल6 (XL6) ₹31,000
एक्सचेंज: ₹20,000


पीसीएम: ₹10,000
ग्रैंड विटारा स्मार्ट हाइब्रिड (सिग्मा) ₹35,000 -
ग्रैंड विटारा स्मार्ट हाइब्रिड (डेल्टा) ₹25,000 -
ग्रैंड विटारा (डेल्टा CNG) ₹20,000 -
ग्रैंड विटारा (जेटा CNG) ₹10,000 -
ग्रैंड विटारा (जेटा, अल्फा, AWD) -
एक्सचेंज: ₹30,000


अपग्रेड: ₹20,000
ग्रैंड विटारा स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड -
एक्सचेंज: ₹50,000


अपग्रेड: ₹30,000
ई-विटारा (e-Vitara) - एक्सचेंज: ₹30,000
इनविक्टो (Invicto) -
एक्सचेंज: ₹50,000


अपग्रेड: ₹30,000

Maruti Suzuki Jimny और Maruti XL6

इस फेस्टिव सीजन में SUV Jimny पर 35,000 रुपये का भारी कैश डिस्काउंट मिल रहा है। इसपर किसी तरह का एक्सचेंज बोनस नहीं मिल रहा है। वहीं, Maruti XL6 पर 31,000 रुपये का नकद लाभ छूट दी जा रही है। इसके साथ ही 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 10,000 रुपये का पीसीएम बोनस भी दिया जा रहा है।

Maruti Suzuki Grand Vitara

ग्रैंड विटारा के हाइब्रिड के अलग-अलग वेरिएंट पर अलग-अलग ऑफर्स मिल रहे हैं। इसके सिग्मा ट्रिम पर 35,000 रुपये और डेल्टा वेरिएंट पर 25,000 रुपये का नकद लाभ दिया जा रहा है। डेल्टा सीएनजी पर 20,000 रुपये और जेटा सीएनजी के खरीदार 10,000 रुपये के नकद डिस्काउंट कंपनी दे रही है। इसके अलावा चुनिंदा पुरानी कारों को अपग्रेड करने पर 30,000 रुपये का अतिरिक्त एक्सचेंज बोनस और 20,000 रुपये का अपग्रेड बोनस भी दिया जा रहा है। इतना ही नहीं, 1.85 लाख रुपये तक के जीरो रोड टैक्स बेनिफिट के साथ-साथ पांच साल की वारंटी, 50,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और चुनिंदा पुरानी कारों पर 30,000 रुपये का अपग्रेड बोनस भी मिल रहा है।

Maruti Suzuki e-Vitara और Invicto

मारुति सुजुकी की हाल ही में लॉन्च हुई पहली इलेक्ट्रिक कार ई-विटारा पर भी डिस्टाउंट दिया जा रहा है। इसे खरीदने पर एक मुफ्त चार्जर और होम इंस्टॉलेशन पैकेज दिया जा रहा है, जिसके साथ 30,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस भी शामिल है। इसके अलावा, प्रीमियम इनविक्टो एमपीवी खरीदने वालों को 50,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और चुनिंदा पुराने वाहनों पर 30,000 रुपये का अपग्रेड बोनस दिया जा रहा है।

डिस्क्लेमर- ऊपर बताए गए सभी ऑफर्स शोरूम, सिटी और राज्य के आधार पर अलग-अलग हो सकता है। ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी पसंद के वाहन पर लागू सटीक ऑफर की पूरी जानकारी के लिए अपने नजदीकी मारुति सुजुकी डीलरशिप से संपर्क जरूर करें।

यह भी पढ़ें- Hyundai Bayon vs Maruti Suzuki Fronx: डिजाइन, फीचर्स और इंजन के मामले में कौन-सी SUV है बेस्ट?