विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Hyundai Bayon vs Maruti Suzuki Fronx: डिजाइन, फीचर्स और इंजन के मामले में कौन-सी SUV है बेस्ट?

Published: Wed, 14 Oct 2026 10:48 AM (IST)

Hyundai Bayon vs Maruti Suzuki Fronx: हुंडई बेयोन और मारुति सुजुकी फ्रोंक्स की डिजाइन, फीचर्स, इंजन, सेफ्टी और कीमत की तुलना।

Hyundai Bayon vs Maruti Suzuki Fronx

Hyundai Bayon vs Maruti Suzuki Fronx

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय बाजार में हुंडई 26 अक्टूबर 2026 को अपनी कॉम्पैक्ट SUV Hyundai Bayon को लॉन्च करने वाली है। यह कार Venue और Creta के बीच अपनी जगह बनाएगी। इसके साथ ही यह मिडसाइज SUV सेगमेंट में ग्राहकों को एक नया ऑप्शन देगी। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला Maruti Suzuki Fronx के साथ देखने के लिए मिलने वाला है। इसे देखते हुए हम यहां पर आपको इन दोनों ही कारों के डिजाइन, फीचर्स, इंजन और कीमत की तुलना करते हुए बता रहे हैं कि आपके लिए कौन-सी SUV बेहतर रहने वाली है।

Hyundai Bayon vs Maruti Suzuki Fronx: डिजाइन

हुंडई बेयोन कंपनी की नई आर्ट ऑफ स्टील डिजाइन पर बेस्ड है। इसमें स्प्लिट हेडलैंप, पतले एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइट्स, उभरे हुए व्हील आर्च और ब्लैक बॉडी क्लैडिंग दी गई है। पीछे की तरफ पतले टेल लैंप, एक शानदार रूफ स्पॉइलर और डुअल-टोन बंपर इसे पारंपरिक SUV की जगह एक स्पोर्टी क्रॉसओवर का लुक दिया गया है। वहीं, मारुति सुजुकी फ्रोंक्स बलेनो के प्लेटफॉर्म पर बनी है। इसका डिजाइन कूपे से प्रेरित है। इसकी ढलती हुई रूफ और बॉडीवर्क इसे एक बेहद अट्रैक्टिव और स्पोर्टी लुक देने का काम करता है।

स्पेसिफिकेशन Hyundai Bayon मारुति सुजुकी फ्रोंक्स (Maruti Suzuki Fronx)
डिजाइन स्प्लिट हेडलैंप, स्पोर्टी क्रॉसओवर लुक। कूपे-प्रेरित स्पोर्टी डिजाइन, ढलती हुई छत (Sloping roofline)।
इंटीरियर और फीचर्स 12.3-इंच के दो कनेक्टेड डिस्प्ले, जेनरेटिव AI वॉयस असिस्टेंट, 70+ ब्लूलिंक फीचर्स। 9-इंच टचस्क्रीन, 360-डिग्री कैमरा, हेड-अप डिस्प्ले, वायरलेस चार्जिंग।
पेट्रोल इंजन और पावर 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन (113 bhp पावर, 144 Nm टॉर्क)। 1.2-लीटर NA (88 bhp) और 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल (98 bhp)।
गियरबॉक्स 6-स्पीड मैनुअल और CVT ऑटोमैटिक। 5-स्पीड मैनुअल, 5-स्पीड AMT और 6-स्पीड ऑटोमैटिक।
CNG ऑप्शन अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। 1.2-लीटर इंजन के साथ उपलब्ध (76 bhp पावर, 99 Nm टॉर्क)।
माइलेज  अभी तक आधिकारिक आंकड़े जारी नहीं हुए हैं।
पेट्रोल: 20.01 से 22.89 किमी/लीटर


सीएनजी: 28.51 किमी/किग्रा।
सेफ्टी भारत-विशिष्ट सुरक्षा फीचर्स और क्रैश टेस्ट रेटिंग की जानकारी आनी बाकी है। 6 एयरबैग (स्टैंडर्ड), ABS के साथ EBD, 4-स्टार जापान NCAP रेटिंग।
कीमत (एक्स-शोरूम) ₹9 लाख से ₹14 लाख (संभावित कीमत)। ₹6.85 लाख से ₹11.84 लाख।

Hyundai Bayon vs Maruti Fronx (4)

Hyundai Bayon vs Maruti Suzuki Fronx: फीचर्स

फीचर्स के मामले में हुंडई बेयोन मारुति सुजुकी फ्रोंक्स से काफी आगे नजर आती है। Bayon में इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और इंफोटेनमेंट के लिए दो 12.3 इंच के कनेक्टेड डिस्प्ले दिए गए हैं। इसमें हुंडई का जेनरेटिव AI वॉयस असिस्टेंट भी दिया गया है। यह हुंडई की पहली कार होने वाली है, जो इस फीचर के साथ लॉन्च होगी। इसमें एनवीडिया द्वारा संचालित नेविगेशन, स्प्लिट-स्क्रीन, ओवर-द-एयर अपडेट्स और सत्तर से ज्यादा ब्लूलिंक फीचर्स दिए गए है। इसके मुकाबले मारुति फ्रोंक्स में नौ इंच का टचस्क्रीन सिस्टम, एप्पल कारप्ले, एंड्रॉयड ऑटो, 360-डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग, हेड-अप डिस्प्ले और अर्कामिस साउंड सिस्टम जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके साथ ही टॉप वेरिएंट अल्फा में कनेक्टेड कार तकनीक, क्रूज कंट्रोल और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसी सुविधाएं मिलती है।

Hyundai Bayon vs Maruti Fronx (2)

Hyundai Bayon vs Maruti Suzuki Fronx: इंजन

हुंडई बेयोन को 1.5-लीटर नेचुरल एस्पिरेटेड चार-सिलेंडर पेट्रोल इंजन के साथ लॉन्च किया जाएगा। यह इंजन 113 bhp की पावर और 144 Nm का टॉर्क जनरेट करेगा। इसमें 6-स्पीड मैनुअल और CVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन दिया जाएगा। वहीं, दूसरी तरफ मारुति फ्रोंक्स 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन (88 bhp) और 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन (98 bhp) के साथ आती है। इसे 1.2-लीटर इंजन के साथ CNG ऑप्शन भी मिलता है। इसका 1.2-लीटर पेट्रोल मैनुअल वेरिएंट 21.79kmpl और AMT वर्जन से 22.89kmpl का माइलेज मिलता है। इसका टर्बो-पेट्रोल इंजन भी 20 से 21.5kmpl और CNG वेरिएंट 28.51kmpl का बेहरतीन माइलेज देता है।

Hyundai Bayon vs Maruti Fronx (3)

Hyundai Bayon vs Maruti Suzuki Fronx: सेफ्टी

सुरक्षा के मामले में हुंडई बेयोन के काफी मजबूत होने की उम्मीद है। इसमें फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, 360-डिग्री कैमरा, लेवल-2 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) और ऑटो-होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक देखने के लिए मिल सकते हैं। साथ ही 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल होल्ड असिस्ट और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे स्टैंडर्ड सेफ्टी किट मिलने की भी पूरी संभावना है। सेफ्टी के लिहाज से मारुति सुजुकी फ्रोंक्स में छह एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस, आइसोफिक्स चाइल्ड-सीट एंकर, हिल-होल्ड असिस्ट और रियर पार्किंग सेंसर स्टैंडर्ड के रूप में मिलते हैं। इस कार को जापान NCAP से 84% स्कोर के साथ चार-स्टार रेटिंग भी मिली है, हालांकि भारत NCAP ने अभी इसकी टेस्टिंग नहीं हुई है।

Hyundai Bayon vs Maruti Suzuki Fronx: कीमत

हुंडई बेयोन की कीमतों को 26 अक्टूबर 2026 को जारी किया जाएगा। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 9 लाख रुपये से लेकर 14 लाख रुपये के बीच रहने की उम्मीद है। फिलहाल आप इसे 11000 रुपये में ऑनलाइन या डीलरशिप के जरिए बुक कर सकते हैं। वहीं, मारुति सुजुकी फ्रोंक्स की एक्स-शोरूम कीमत 6.85 लाख रुपये से शुरू होकर 11.84 लाख रुपये तक जाती है।

यह भी पढ़ें- Kia Seltos Hybrid e-AWD का पेरिस मोटर शो में हुआ डेब्यू, जानिए कितना होगा इसका माइलेज