Kia Seltos Hybrid e-AWD का पेरिस मोटर शो में हुआ डेब्यू, जानिए कितना होगा इसका माइलेज
Kia Seltos Hybrid: किआ मोटर्स ने पेरिस मोटर शो 2026 में अपनी नई सेल्टोस हाइब्रिड पेश कर दी है। यह SUV e-AWD तकनीक, 14.71kmpl के माइलेज के साथ लॉन्च होगी।


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Kia Motors ने यूरोपियन बाजार के लिए दूसरी जनरेशन की Seltos Hybrid पेश कर दी है जिसे Paris Motor Show 2026 में दिखाया गया है। यह नई Seltos Hybrid यूरोप में 2026 की चौथी तिमाही में बिक्री के लिए आने वाली है। यह खास Seltos Hybrid इसका e-AWD वर्जन है जिसकी अनुमानिक करीब 42 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) है।
पेरिस मोटर शो
Seltos ग्लोबली Kia का दूसरा सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ी है और इसे भारत सहित ही कई बाजारों में बेचा जाता है। Seltos Hybrid ने अभी पेरिस मोटर शो 2026 में यूरोप में अपनी शुरुआत की है। यह हाइब्रिड मॉडल एक e-AWD सिस्टम के साथ आता है जो ग्लोबली किसी भी Kia की गाड़ी के लिए पहली बार है।
वर्जन और डिजाइन
पेरिस मोटर शो में Kia ने Seltos हाइब्रिड के X Line वर्जन को पेश किया है। इसमें एक्स-लाइन के खास एलिमेंट्स और एक्स-लाइन के बैज साफ देखे जा सकते हैं। बता दें कि, यूरोप में पेश किया गया e-AWD वर्जन है। यह e-AWD सिस्टम पाने वाली Kia की पहली गाड़ी बन गई है जो मार्केट में खास तौर पर Renault Capture E-Tech और Volkswagen T-Roc जैसी गाड़ियों को टक्कर देगी।
इंजन और बैटरी सिस्टम
Seltos Hybrid के e-AWD सिस्टम में 1.6 लीटर का पेट्रोल इंजन और एक बैटरी पैक शामिल है। यह इंजन 102bhp की पावर और 141nm का टॉर्क जनरेट करता है जबकि बैटरी से चलने वाली इलेक्ट्रिक मोटर 129bhp की पावर और 388nm का टॉर्क जनरेट करती है। इस इंजन को 6-स्पीड DCT गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। इसके अलावा, Kia 14.71kmpl का दावा करती है।
डिजाइन और इंटीरियर
ग्लोबल Seltos Hybrid और India स्पेक Seltos Hybrid के बीच देखने में बहुत कम अंतर है। बाहर की तरफ, ग्लोबल स्पेक और इंडिया स्पेक दोनों सेल्टोस में एक जैसे इंटीरियर मिलते हैं लेकिन केवल ग्लोबल मॉडल में हेड-अप डिस्प्ले जैसे एक्सट्रा फीचर्स दिए गए हैं। भारत के हिसाब से तैयार किया गया 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन पर आधारित Seltos Hybrid का वर्जन 2027 में लॉन्च होने की उम्मीद है।
बता दें कि, कुछ ही दिन में Renault Duster Hybrid भारत में लॉन्च होने वाली है जिसका माइलेज 29kmpl का होने का दावा किया गया है।
यह भी पढ़ें- Renault Duster Hybrid कुछ ही दिनों में होगी लॉन्च, मिलेगा 29kmpl का माइलेज और पावरफुल इंजन
