विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Renault Duster Hybrid कुछ ही दिनों में होगी लॉन्च, मिलेगा 29kmpl का माइलेज और पावरफुल इंजन

Published: Fri, 09 Oct 2026 12:00 PM (IST)

Renault Duster Hybrid: रेना इंडिया ने अपनी आने वाली Duster Strong Hybrid के लिए 29kmpl के माइलेज की घोषणा की है जो 17 अक्टूबर को लॉन्च होगा।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Renault India ने Duster Strong Hybrid E-Tech 160 के लिए 29kmpl के माइलेज (ARAI) की घोषणा की है। इस SUV की आधिकारिक लॉन्चिंग 17 अक्टूबर 17 को होने वाली है और इससे पहले ही इसकी बुकिंग शुरू हो चुकी है। ग्राहक Renault India की वेबसाइट या देश भर के डीलरशिप पर 21,000 रुपए में इसे बुक कर सकते हैं।

इंजन और मोटर

Duster Hybrid में 1.8 लीटर 4 सिलिंडर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है जो दो इलेक्ट्रिक मोटर्स के साथ काम करता है, एक 20hp का जनरेटर और पहियों को पावर देने वाली 49hp की यूनिट। इस सिस्टम को सपोर्ट करने के लिए 1.4kWh का बैटरी पैक दिया गया है जो 160hp की पावर और 172nm का टॉर्क जनरेट करता है।

एक स्ट्रॉंग हाइब्रिड सिस्टम होने की वजह से गाड़ी चलाते समय बैटरी खुद ही चार्ज होती है और इसे किसी बाहरी चार्जिंग से कनेक्ट करने की जरूरत नहीं पड़ती।

ट्रांसमिशन और गियरबॉक्स

पहियों तक पावर मल्टी-मोड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के जरिए भेजी जाती है। ट्रांसमिशन फिक्स्ड गियर रेशियो का इस्तेमाल करता है और उनके बीच शिफ्ट हो सकता है। इसका मतलब है कि इंजन का RPM ट्रेडिशनल ऑटोमैटिक की तरह कम-ज्यादा होने की उम्मीद है और जब यह इलेक्ट्रिक ड्राइव, इंजन ड्राइव और दोनों के कॉम्बिनेशन के बीच स्विच करेगा तो आपको गियर एंगेजमेंट महसूस हो सकता है।

माइलेज की तुलना

29kmpl माइलेज के साथ Renault Duster Hybrid का ARAI माइलेज Toyota Urban Cruiser Hyryder Hybrid और Maruti Grand Viatara से थोड़ा ज्यादा हो जाता है जिनका माइलेज 27.97kmpl के आस-पास है। हालांकि, रियर वर्ल्ड एफिशिएंसी ड्राइविंड कंडिशन और इस्तेमाल पर भी निर्भर करेगी।

कीमत और लॉन्च

वर्तमान Duster पेट्रोल लाइनअप की एक्स-शोरूम कीमत 10.49 लाख रुपए से 18.69 लाख रुपए के बीच है। Renault ने अभी तक Hybrid की कीमतों की घोषणा नहीं की है। Duster, ब्रांड की लोकल इलेक्ट्रिफिकेशन योजनाओं में आगे बढ़ते हुए अपने futurEady रोडमैप के तहत भारत में रेनो का पहला E-Teckh मॉडल भी बन जाएगा।

यह भी पढ़ें- Renault Duster Hybrid 17 अक्टूबर को भारत में होगी लॉन्च, जानिए इसमें क्या मिलेंगे फीचर्स और स्पेक्स