विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वक्त के साथ कितना बदल गए सभी 6 James Bond? कोई कह गया दुनिया को अलविदा, तो किसी ने पार की 80 की उम्र

Published: Mon, 16 Nov 2026 05:32 PM (IST)

सिनेमा जगत में जेम्स बॉन्ड का किरदार निभाने वाले 6 हॉलीवुड अभिनेताओं के मौजूदा हालातों के बारे में विस्तार से जानते हैं-

सिनेमा के धुरंधर जेम्स बॉन्ड (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

सिनेमा के धुरंधर जेम्स बॉन्ड (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

HighLights

  1. कितने बदल गए सिनेमा के जेम्स बॉन्ड

  2. 6 कलाकारों ने निभाया खुफिया जासूस का किरदार

  3. सबसे ज्यादा बार जेम्स बॉन्ड बना ये हॉलीवुड एक्टर

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जेम्स बॉन्ड (007) सिनेमा के इतिहास का सिर्फ एक काल्पनिक जासूस नहीं, बल्कि हर किसी का फेवरेट किरदार है। बॉन्ड का कैरेक्टर अपने शातिर दिमाग के साथ-साथ स्टाइल, रोमांच और स्मार्ट एक्शन की सबसे बड़ी पहचान है। इयान फ्लेमिंग की कलम से निकला यह किरदार साल 1962 में पहली बार बड़े पर्दे पर उतरा और देखते ही देखते देश-विदेश के सिनेप्रेमियों के दिल और दिमाग में घर कर गया।

आज इस लेख में हम आपको सिनेमा के इतिहास के उन 6 अभिनेताओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने जेम्स बॉन्ड की भूमिका निभाई है। बदलते वक्त के साथ अब वह कसे दिखते हैं, आइए जानते हैं-

6 अभिनेता बने जेम्स बॉन्ड

साल 1962 में पहली बार जेम्स बॉन्ड का किरदार डॉ. नो के जरिए दिग्गज हॉलीवुड अभिनेता अभिनेता शॉन कॉनरी ने की थी। उन्हें आज भी क्लासिकल बॉन्ड के नाम से याद किया जाता है। शॉन के अलावा बॉन्ड फ्रेंइचाइजी की कुल 25 अलग-अलग फिल्मों में 5 अन्य कलाकार भी खुफिया जासूस बॉन्ड के रोल में नजर आए, उनके नाम इस प्रकार हैं-

यह भी पढ़ें- James Bond के लिए 5 एक्टर्स का स्क्रीन टेस्ट, फैंस ने सुझाया ऋतिक का भी नाम; 007 के लिए कौन होगा फाइनल?

bond

  • शॉन कॉनरी (Sean Connery) — 1962 से 1971 (कुल 6 फिल्में)

  • जॉर्ज लेजेनबी (George Lazenby) — 1969 (कुल 1 फिल्म)

  • रोजर मूर (Roger Moore) — 1973 से 1985 (कुल 7 फिल्में)

  • टिमोथी डाल्टन (Timothy Dalton) — 1987 से 1989 (कुल 2 फिल्में)

  • पियर्स ब्रॉसनन (Pierce Brosnan) — 1995 से 2002 (कुल 4 फिल्में)

  • डेनियल क्रेग (Daniel Craig) — 2006 से 2021 (कुल 5 फिल्में)

इस तरह से अंग्रेजी सिनेमा ये कलाकार जेम्स बॉन्ड स्पाई थ्रिलर फ्रेंचाइजी की अलग-अलग फिल्मों में पर्दे पर स्पाई एजेंट जेम्स बॉन्ड का किरदार निभाने हुए नजर आए चुके हैं। 

इतने बदल गए सिनेमा जेम्स बॉन्ड

जेम्स बॉन्ड का किरदार निभाने वाले ये सभी 6 अभिनेता अब कितना बदल गए हैं, इसका अंदाजा आप इस तस्वीर को देखकर आसानी से लगा सकते हैं। इनमें से कुछ कलाकारों का निधन भी हो गया है और कई की उम्र 80 के पार पहुंच चुकी है, जिसकी डिटेल्स इस प्रकार है- 

jamesbond (1)

  • रोजर मूर (2017 में 89 साल की उम्र में निधन)

  • शॉन कॉनरी (2020 में 90 साल की उम्र में निधन)

  • जॉर्ज लेजेनबी- 87 साल उम्र

  • टिमोथी डाल्टन- 80 साल उम्र

  • पियर्स ब्रॉसनन-73 साल उम्र

  • डेनियल क्रेग- 58 साल उम्र

नए जेम्स बॉन्ड की तलाश

सिनेमाई गलियारे में ये चर्चा काफी तेज है कि मेकर्स जेम्स बॉन्ड फ्रेंचाइजी की एक नई शुरूआत करने की योजना बना रहे हैं। लेकिन इसके लिए बॉन्ड के किरदार के लिए लीड हीरो की तलाश जारी है। ऐसे में अब ये देखना होगा कि बड़े पर्दे पर इस बार कौन खुफिया जासूस 007 बनता नजर आएगा। 

यह भी पढ़ें- James Bond बनकर 4 एक्टर्स ने किया सबसे लंबा राज, किसी ने 15 तो किसी ने 7 साल तक 007 किरदार में भरी जान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।