विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

K-drama actor Park Min Jae ने दुनिया को कहा अलविदा, दिल का दौरा पड़ने से 32 साल के एक्टर का हुआ निधन

By Anu Singh Edited By: Anu Singh
Published: Tue, 03 Dec 2024 10:54 AM (IST)

Park Min-Jaes death के-ड्रामा देखने वाले दर्शकों के लिए एक दुखद खबर सामने आ रही है। साउथ कोरिया के उभरते ...और पढ़ें

कोरियन एक्टक पार्क मिन जे का निधन (Photo Credit- Instagram)
कोरियन एक्टक पार्क मिन जे का निधन (Photo Credit- Instagram)

HighLights

  1. कोरियन एक्टर पार्क मिन जे का निधन
  2. 32 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
  3. कार्डियक अरेस्ट के कारण हुई एक्टर की मौत

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Park Min-Jae's death: साउथ कोरिया के फेमस एक्टर पार्क मिन जे अब हमारे बीच नहीं रहे। कई हिट शोज में नजर आ चुके एक्टर के निधन से हर किसी को गहरा सदमा लगा है। 2 दिसंबर 2024 को उनकी एजेंसी बिग टाइटल ने पार्क की मौत की खबर की पुष्टि की है। इस खबर के सामने आते ही उनके फैंस के बीच मातम का माहौल बन गया है। सोशल मीडिया पर हर कोई उनकी आत्मा का शांति की दुआ कर रहा है।

एक्टर की एजेंसी ने दी दुखद खबर

पार्क ने एक्टिंग की दुनिया काफी कम उम्र में ही खासी पॉपुलैरिटी हासिल कर ली थी। एंजसी बिग टाइटल ने सोशल मीडिया पर उनकी फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'पार्क मिन जे, जिन्हें अभिनय से बेहद प्यार और लगाव था जो हमेशा अपने बेस्ट देने की कोशिश करते थे। वो अब हम सब को छोड़कर जा चुके हैं।

Photo Credit- Big Title Instagram

हम उनके प्रति आप सभी द्वारा दिए गए प्यार और समर्थन के लिए बेहद आभारी हैं। हालांकि अब हम उन्हें अब अभिनय करते हुए नहीं देख पाएंगे, लेकिन हम उन्हें हमेशा बिग टाइटल के एक्टर के तौर पर गर्व के साथ याद करेंगे। उनकी आत्मा को शांति मिले'।

Photo Credit- Big Title Instagram

ये भी पढ़ें- Song Jae Rim Passes Away: के-ड्रामा स्टार सॉन्ग जे-रिम का हुआ निधन, संदिग्ध हालातों में घर पर मिला शव

कार्डियक अरेस्ट के चलते गई पार्क मिन जे की जान'

पार्क मिन महज 32 साल के थे। ऐसे में हर किसी के मन में सवाल है कि अचानक निधन की वजह क्या रही होगी। उनकी एजेंसी ने पोस्ट में खुलासा किया कि 29 नवंबर 2024 को कार्डियक अरेस्ट के चलते एक्टर का चीन में निधन हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेता का अंतिम संस्कार 4 दिसंबर को सियोल नेशनल यूनिवर्सिटी अस्पताल में किया जाएगा और वहां उनके लिए एक शोकसभा भी रखी जाएगी। उनके परिवार और दोस्तों के लिए बेहद कठिन समय है।

Photo Credit- Big Title Instagram

बिग टाइटल के सीईओ ने जाहिर किया दुख

इस मुश्किल घड़ी में पार्क के फैंस से लेकर उनके करीबी दोस्त इस वक्त गहरे सदमें में हैं। उनके छोटे भाई ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘मेरा प्यारा भाई अब आराम करने के लिए चला गया है। मैं चाहता हूं कि जितने लोग हो सकें, वो मेरे भाई को याद करें। प्लीज समझें कि मैं पर्सनली सब से कॉन्टैक्ट नहीं कर सकता।

वहीं बिग टाइटल की सीईओ ह्वांग जु हे ने भी सोशल मीडिया पर अभिनेता को लेकर अपने दिल की बात कही है। उन्होंने लिखा, ‘वो लड़का जिसने कहा था कि वो चीन के बाद एक महीने के सफर पर जाएगा, अब एक बहुत लंबी जर्नी पर चला गया है। ये सब अचानक हुआ और काफी चौंकाने वाला था… परिवार के लिए ये अपार दुख का समय है'।

ये भी पढ़ें- George Clooney को Barack Obama पर आया गुस्सा! बाइडन की आलोचना करने से जुड़ा है मामला