विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jill Sobule Death: घर में आग लगने से सिंगर जिल सोबुले की मौत, 66 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

Published: Fri, 02 May 2025 10:13 AM (IST)

हॉलीवुड से एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। जानी-मानी अमेरिकन सिंगर और सॉन्ग राइटर जिल सोबुले (Jill Sobule) ...और पढ़ें

जिल सोबुले का घर में आग लगने से मौत। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
जिल सोबुले का घर में आग लगने से मौत। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. हॉलीवुड सिंगर जिल सोबुले का निधन
  2. जिल सोबुले के घर में लग गई थी आग
  3. जिल सोबुले का शुक्रवार को था परफॉर्मेंस

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Jill Sobule Death: संगीत जगत में अपनी आवाज का जादू चलाने वालीं दिग्गज सिंगर और सॉन्ग राइटर जिल सोबुले अब इस दुनिया में नहीं रहीं। 66 साल की उम्र में जिल का गुरुवार को निधन हो गया। वह 90s की पॉपुलर सिंगर थीं जो अपने गाने 'आई किस्ड अ गर्ल' (I Kissed A Girl) से पहचान मिली थी।

जिल सोबुले के घर में लगी आग

जिल सोबुले हॉलीवुड की एक मशहूर सिंगर थीं जिनकी आवाज का जादू पूरी दुनिया में चलता था। शुक्रवार को वह एक बार फिर अपने होमटाउन में अपने गानों से मदहोश करने वाली थीं, लेकिन इससे पहले ही एक बुरा हादसा हो गया जिसमें उनकी जान चली गई। मीडिया आउटलेट्स की रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुवार को मिनेसोटा के एक घर में आग लगने से सिंगर की मौत हो गई। 

शुक्रवार को परफॉर्म करने वाली थीं सिंगर

जिल सोबुले के मैनेजर जॉन पॉर्टर (John Porter) मिनेसोटा स्टार ट्रिब्यून को दिए एक बयान में उनके निधन की पुष्टि की है। सिंगर की वेबसाइट के मुताबिक, जिल शुक्रवार यानी 2 मई को अपने होमटाउन डेनवर में ऑटोबायोग्राफिकल स्टेज म्यूजिकल 7th ग्रेड को शोकेस करने के लिए परफॉर्मेंस देने वाली थीं। इसे 2023 में ड्रामा डेस्क अवार्ड के लिए नॉमिनेट किया गया था।

यह भी पढ़ें- 7 दिन और कमाई 800 करोड़... इस Horror Movie ने रिलीज होते ही हिलाया बॉक्स ऑफिस, कमाई से तोड़े सारे रिकॉर्ड

Jill Sobule

जिल सोबुले का करियर

जिल सोबुले 90 दशक से संगीत जगत में सक्रिय हैं और अपने गानों से फैंस का दिल जीत रही थीं। उन्हें सबसे ज्यादा पहचान 'आई किस्ड ए गर्ल', 'क्लूलेस' और 'सुपरमॉडल' से मिली। उन्होंने 1990 में अपना पहला एल्बम 'थिंग्स हियर आर डिफरेंट' निकाला और फिर उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। जिल सोबुले को अपनी गायिकी के अंदाज के लिए जाना जाता था।

View this post on Instagram

A post shared by Jill Sobule (@jillsobule)

वह हमेशा अपने लिरिक्स में महिलाओं के सशक्त और एक मजबूत पर्सनैलिटी को जाहिर करती थीं। 90 के दशक में उन्होंने 'आई किस्ड ए गर्ल' बनाया, उस वक्त इस तरह के गानें कम बनते थे। 1990 के बाद भी उन्होंने कई और एल्बम निकाले और फिल्मों और टीवी शो के लिए भी गाने बनाए। 2023 में उन्होंने एक नाटक भी लिखा था। यह नाटक उनके बचपन के बारे में था और लोगों को यह बहुत पसंद आया था।

यह भी पढ़ें- Shah Rukh Khan पहली बार करेंगे हॉलीवुड फिल्म, MCU के सुपरहीरो बन बॉक्स ऑफिस पर मचाएंगे धमाल?