विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कैसे बना था Spider-Man, सुपरनेचुरल पावर का पीटर पार्कर ने कैसे किया इस्तेमाल?

Published: Wed, 13 Aug 2025 04:58 PM (IST)

एक सुपरहीरो बच्चों के दिमाग में एक ऐसा कैरेक्टर है जिसके पास अलौकिक शक्तियां हैं। वह कुछ भी करने में ...और पढ़ें

कैसे बना स्पाइडर मैन का किरदार (फोटो-इंस्टाग्राम)
कैसे बना स्पाइडर मैन का किरदार (फोटो-इंस्टाग्राम)

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। एक सुपरहीरो वो कैरेक्टर होता है जिसके पास कुछ सुपरनेचुरल शक्तियां होती हैं और वो कुछ भी कर सकता है। हॉलीवुड ने हमें बैटमैन, सुपरमैन, आयरन मैन, स्पाइडरमैन, थॉर और वंडर वुमन जैसे कई सुपरहीरोज दिए। इन पर कई फिल्में भी बनीं।

किसने तैयार किया स्पाइडमैन?

आज हम आपको बताएंगे कि ये स्पाइडर मैन का ख्याल किसके दिमाग की उत्पत्ति थी और कहा से इसकी शुरुआत हुई। स्पाइडर-मैन एक कॉमिक-बुक कैरेक्टर है जिसे लेखक स्टेन ली और चित्रकार स्टीव डिटको द्वारा बनाया गया था।

यह भी पढ़ें- Glioma नाम की बीमारी से जूझ रहीं थीं हॉलीवुड एक्‍ट्रेस केली मैक, जानें क्‍या हैं इसके लक्षण और कारण

स्पाइडर-मैन (Spider-Man) मार्वल कॉमिक्स का काल्पनिक सुपर हीरो है जिसे स्टैन ली एवं स्टीव डिटको ने बनाया है। सबसे पहले 1962 में आई कॉमिक्स (Amazing Fantasy, no.15) में इसे पहली बार देखा गया।

कहां से आईं अलौकिक शक्तियां?

पीटर पार्कर एक अनाथ बच्चा होता है जिसके माता-पिता रिचर्ड और मैरी पार्कर एक हवाई जहाज की दुर्घटना में मारे जाते हैं। न्यू यॉर्क शहर में उसे उसकी मौसी और अंकल बेन पालते हैं। बचपन में रेडिएशन के एक प्रोजेक्ट के दौरान एक रेडियोएक्टिव स्पाइडर उसे काट लेता है जिसके बाद से उसके अंदर ये शक्तियां आ जाती हैं। उसे अजीब लगता है और वो वहां से निकल लेता है।

एक मकड़ी के काटने से पीटर के अंदर वो सभी शक्तियां आ जाती हैं और वो दीवार पर कहीं भी चिपक जाता है और कोई भी मुश्किल से मुश्किल काम बड़ी आसानी से कर लेता है। अब वो सुपर हीरो बन जाता है और अपराधियों के खिलाफ लड़ता है। साल 2002 में इस चरित्र को लेकर एक फिल्म बनी जिसके निर्माता थे इयन ब्राइस और लॉरा ज़िस्किन और निर्देशक सैम राएमी थे।

कैसे स्पाइडर मैन बना मार्वल का हिस्सा?

स्पाइडर मैन के ऊपर फिल्म बनाने का अधिकार कोलम्बिया पिक्चर्स के पास है जो सोनी पिक्चर्स इंटरटेनमेंट का भाग है। साल 2002 से 2014 तक इस स्टूडियो ने पांच फ़िल्मों का निर्माण किया। साल 2015 में डिज़्नी के साथ सोनी का एक सौदा हुआ जिसके फलस्वरूप ये तय किया गया कि स्पाइडर मैन का किरदार मार्वल सिनेमेटिक यूनिवर्स की फिल्मों में प्रवेश करेगा। ऐसी पहली फ़िल्म कैप्टन अमेरिका: सिविल वॉर थी। इस फिल्म में टोबी मैग्वायर पिटर पार्कर की भूमिका में है।

उनसे पहले निकोलस हैमंड ने इस चरित्र का पहला लाइव-एक्शन फिल्म चित्रण है, जो द अमेजिंग स्पाइडर-मैन टेलीविजन सीरीज थी। इसमें स्पाइडर-मैन (1977), स्पाइडर-मैन स्ट्राइक्स बैक (1978), और स्पाइडर-मैन: द ड्रैगन चैलेंज (1981)शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- Superman के क्रिएटर इस गलती के कारण हुए थे कंगाल, 92 साल पहले बना था पहला सुपरहीरो