Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Grammy Awards: 65 साल पुराना है ग्रैमी अवार्ड का इतिहास, कब और कैसे हुई थी शुरुआत? चेक करें फुल डिटेल्स

    Updated: Thu, 14 Nov 2024 08:36 PM (IST)

    किसी भी संगीतकार के लिए ग्रैमी अवॉर्ड पानी एक बहुत बड़े सम्मान की बात होती है। हर म्यूशियन का ये सपना होता है। शायद इसलिए भी इसे संगीत की दुनिया का सबसे पॉपुलर अवॉर्ड कहा जाता है। जैसे फिल्मों के लिए ऑस्कर सबसे बड़ा सम्मान है वैसे ही म्यूजिक में ग्रैमी सबसे बड़ा सम्मान है। आज आपको इस अवॉर्ड से जुड़ी हिस्ट्री के बारे में बताएंगे।

    Hero Image
    किसे मिला था पहला ग्रैमी अवॉर्ड (Photo: X)

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ग्रैमी अवॉर्ड (Grammy Awards) को म्यूजिक इंडस्ट्री के सबसे बड़े और प्रतिष्ठित अवॉर्ड्स में गिना जाता है। अबकी बार ग्रैमी के लिए सबसे ज्यादा नॉमिनेशन बियोंसे (11) को मिले हैं। वहीं भारतीय मूल के 6 कलाकार इसमें शामिल हैं जिनमें रिकी केज, अनुष्का शंकर, वरिजश्री वेणुगोपाल, राधिका वेकारिया और चंद्रिका टंडन जैसे कलाकारों का नाम शामिल है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कैसे हुई थी शुरुआत?

    सबसे पहले ग्रैमी अवार्ड की शुरुआत साल साल 1959 में नेशनल एकेडमी ऑफ ग्रैमी रिकॉर्डिंग आर्ट्स एंड साइंसेज (NARAS) के द्वारा की गई थी। ग्रैमी नाम को थॉमस एडिसन के ग्रामोफोन से लिया गया है। वहीं इसकी ट्रॉफी को जॉन बिलिंग्स और उनकी टीम द्वारा डिजाइन किया गया था।

    शुरुआत में ग्रैमी 28 कैटेगरी में दिया जाता था लेकिन जैस-जैसे संगीत के स्टाइल बढ़े अवॉर्ड की संख्या बढ़कर 91 हो गई हैं। सबसे पहला ग्रैमी हेनरी मैनसिनी ने म्यूजिक फ्रॉम पीटर गन के लिए जीता था।

    यह भी पढ़ें: Grammy Awards: भारत में पहली बार किसे मिला था ग्रैमी अवॉर्ड, अभी तक किसने जीते सबसे ज्यादा पुरस्कार

    भारत में किसे मिला था पहला ग्रैमी

    ग्रैमी अवॉर्ड जीतने वाले भारतीयों का जिक्र करें तो इसमें सबसे पहला नाम पंडित रविशंकर का आता है। पंडित रविशंकर भारत के जाने माने सितारवादक और संगीतकार थे। उन्हें 4 अलग-अलग कैटेगरी में ये अवॉर्ड मिला था। उन्हें ग्रैमी की तरफ से साल 2013 में लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया।

    किसने बनाई ट्रॉफी?

    अब आपको ग्रैमी की डिजाइन से रूबरू करवाते हैं। दरअसल ग्रैमी की ट्रॉफी का डिजाइन ग्रामोफोन की तरह ही होता है जिसे जॉन बिलिंग्स ने अपने हाथों से बनाया था। इन्हें ग्रैमी मैन के नाम से भी जाना जाता है। जॉन की कोलोराडो स्थित कंपनी बिलिंग्स आर्टवर्क्स ही ग्रैमी की ट्रॉफी तैयार करती है।

    Photo- Getty Images

    कैसे होता है नॉमिनेशन

    ग्रैमी के नामांकन की प्रक्रिया बहुत खास होती है। सबसे पहले रिकॉर्डिंग एकेडमी के सदस्य और आमंत्रित विशेषज्ञ अलग-अलग कैटेगरी में अपने पसंदीदा कामों को चुनते हैं। फिर जूरी द्वारा इन कामों का मूल्यांकन किया जाता है। हर कैटेगरी के विशेषज्ञ अपनी राय देकर एक चार्ट बनाते हैं और फिर उसी के आधार पर नॉमिनेशन दिया जाता है। केवल उन्हीं कलाकारों का चुनाव होता है,जिन्होंने वाकई में अपने काम से अलग पहचान बनाई हो।

    अवॉर्ड जीतने वाले विजेताओं को एक ट्रॉफी और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलती है। ग्रैमी अवॉर्ड में किसी भी प्रकार की नकद राशि नहीं दी जाती है।

    यह भी पढ़ें: Grammy Awards 2025 Nominations: Beyonce के नाम रहे सबसे ज्यादा नॉमिनेशन, दो लोगों का भारत से भी है कनेक्शन