नए James Bond को Donald Trump ने दी बधाई, Robert Pattinson की लव लाइफ पर 14 साल पहले किया था भद्दा ट्वीट
डोनाल्ड ट्रंप ने रॉबर्ट पैटिनसन को नया जेम्स बॉन्ड बनने पर बधाई देते हुए 14 साल पुराना वो ट्वीट भी पढ़ा, जो उन्होंने एक्टर की एक्स गर्लफ्रेंड क्रिस्टन स्टीवर्ट को लेकर किया था।

रॉबर्ट पैटिनसन को नए जेम्स बॉन्ड बनने पर डोनाल्ड ट्रंप ने दी बधाई/ फोटो- इंस्टाग्राम
HighLights
ट्रंप ने रॉबर्ट पैटिनसन को नया जेम्स बॉन्ड बनने पर बधाई दी
पैटिनसन-स्टीवर्ट के पुराने रिश्ते पर किए ट्वीट का जिक्र किया
डोनाल्ड ट्रंप ने पूछा- जेम्स बॉन्ड रूढ़िवादी है?
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ब्रिटेन के शाही परिवार के बाद रॉबर्ट पैटिनसन को नया जेम्स बॉन्ड चुने जाने पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बधाई दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बातचीत के साथ -साथ डोनाल्ड ट्रंप ने रॉबर्ट और अभिनेत्री क्रिस्टन स्टीवर्ट के रिश्ते को लेकर 2012 में किए गए उस ट्वीट का भी जिक्र किया है, जिसमें उन्होंने चीटिंग की बात कही थी।
नए जेम्स बॉन्ड के रूढिवादी होने पर ट्रंप ने किया सवाल
न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक, जब ट्रंप से रॉबर्ट पैटिनसन के नया जेम्स बॉन्ड बनने पर पूछा गया, तो उन्होंने अपनी सहयोगी से कहा कि वो अभिनेता के बारे में कुछ आर्टिकल लेकर आएं, ताकि वो इस पर अपनी राय दे सके। सहयोगी नताली हार्पर जब लेख लेकर आईं तो उन्हें पढ़ने से पहले डोनाल्ड ट्रंप बोले, "क्या जेम्स बॉन्ड रूढ़िवादी व्यक्ति है? रिपोर्ट्स देखने के बाद ट्रंप ने कहा, "मैं हमेशा उन्हें पसंद करता हूं, जो लोग मुझे लाइक करते हैं।"

पैटिनसन के पास्ट रिलेशनशिप पर किया था ट्वीट
रॉबर्ट के जेम्स बॉन्ड बनने पर तो डोनाल्ड ट्रंप ने उन्हें बधाई दी ही, लेकिन साथ ही एक्टर्स के आर्टिकल्स में से वो भी पढ़ा , जिसमें उन्होंने 2012 में पैटिनसन और उनकी एक्स गर्लफ्रेंड क्रिस्टन स्टीवर्ट के रिश्ते पर ट्विटर पर जाकर टिप्पणी की थी। ट्रंप की तरफ से ये कमेंट तब आया था जब ये खबर वायरल हुई थी कि स्टीवर्ट ने एक्टर को धोखा दिया है।
पब्लिकेशन के मुताबिक, ट्रंप ने अपनी पुरानी पोस्ट को पढ़कर सुनाते हुए कहा, "रॉबर्ट पैटिनसन को क्रिस्टन स्टीवर्ट को दोबारा नहीं अपनाना चाहिए था। उसने उन्हें कुत्ते की तरह धोखा दिया और दोबारा फिर वहीं करेगी। बस देखते जाइए।" विवादित बयानबाजी करने के बाद ट्रंप ने कहा, "वैसे ये बहुत पुरानी बात है।"

ट्वाइलाइट के दौरान पैटिनसन-स्टीवर्ट की बढ़ी थीं नजदीकियां
रॉबर्ट पैटिनसन और स्टीवर्ट ने वैम्पायर फिल्म ट्वाइलाइट में मुख्य भूमिका निभाई थी। इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ीं थी। हालांकि, उनके रिलेशनशिप तब चर्चा का विषय बना, जब एक्ट्रेस को फिल्ममेकर रूपर्ट सैंडर्स के साथ स्पॉट किया गया। आपको बता दें कि रॉबर्ट और क्रिस्टन स्टीवर्ट को लेकर जब ट्रंप ने ये ट्वीट्स किए थे उस समय पर वह एक रियलिटी टेलीविजन स्टार थे।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।