विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जिसे दुनिया जासूस समझती रही, वो असल में था साइंटिस्ट! कैसे पड़ा जेम्स बॉन्ड नाम? पढ़िए 007 की इनसाइड स्टोरी

Published: Fri, 20 Nov 2026 08:32 PM (GMT+05:30)Updated: Fri, 20 Nov 2026 08:38 PM (GMT+05:30)

जेम्स बॉन्ड का किरदार आया कहां से? इसे किसने बनाया, इसके नाम के लिए जेम्स बॉन्ड ही क्यों चुना गया और 007 का मतलब क्या है? 

HighLights

  1. जेम्स बॉन्ड का किरदार इयान फ्लेमिंग ने किया था तैयार

  2. 007 कोडनेम का मतलब 'लाइसेंस टू किल' है

  3. रॉबर्ट पैटिनसन अब नए जेम्स बॉन्ड होंगे

गुरप्रीत चीमा, नई दिल्ली। ब्लैक टक्सीडो, हाथ में वाल्थर पीपीके पिस्टल और जुबान पर वो मशहूर लाइन… 'शेकन, नॉट स्टर्ड'। चेहरे बदल गए, दुश्मन बदल गए, लेकिन 007 का रुतबा आज भी वैसा ही है। 

दुनिया के किसी भी कोने में जब सबसे नामुमकिन मिशन की बात आती है, तो सिर्फ एक ही नाम गूंजता है 'Bond... James Bond' 

64 साल… 6 दशक… दुनिया बदल गई, दुश्मन बदल गए और इस किरदार को निभाने वाले चेहरे भी बदल गए। लेकिन जो नहीं बदला वो है बॉन्ड, जेम्स बॉन्ड के साथ नॉस्टैल्जिया का बॉन्ड। इयान फ्लेमिंग के बनाए गए इस कैरेक्टर ने बेबी बूमर्स से लेकर मिलेनियल्स और अब जेन-ज़ी तक… हर पीढ़ी के साथ बॉन्ड का रिश्ता कायम रखा।

जेम्स बॉन्ड सिर्फ एक ब्रिटिश सीक्रेट सर्विस का एजेंट नहीं बल्कि एक पूरा 'ऑरा' है। लग्जरी कार्स, महंगी घड़ियां, मार्टिनी, डेडली मिशन। 60 साल से ज्यादा वक्त में कई एक्टर्स आए और गए, पर 007 का स्वैग कभी कम नहीं हुआ। अब रॉबर्ट पैटिनसन के ऑफिशियल लॉन्च ने फैंस की धड़कनें बढ़ा दी हैं। 

WhatsApp Image 2026-11-20 at 7.02.27 PM

007, जेम्स बॉन्ड के ऑफिशियल टीजर से फोटो ग्रैब

क्या आपने सोचा है आखिर जेम्स बॉन्ड का किरदार आया कहां से? इसे किसने बनाया, इसके नाम के लिए जेम्स बॉन्ड ही क्यों चुना गया और 007 का मतलब क्या है? साथ ही, इस किरदार को निभाने वाले हर एक्टर से जुड़ी वो बातें हैं, जो जेम्स बॉन्ड की पहचान को बाकी खूफिया एजेंट से अलग बनाती हैं? तो चलिए, फ्लैशबैक में चलते हैं और जानते हैं जेम्स बॉन्ड की पूरी कहानी… 007 बनने तक की इनसाइड स्टोरी। 

जेम्स बॉन्ड की कहानी की शुरुआत किसी फिल्म के सेट या हॉलीवुड के स्टूडियो से नहीं हुई थी। इसके पीछे एक ब्रिटिश लेखक की कल्पना थी, जिन्होंने सेकंड वर्ल्ड वॉर के बाद एक ऐसे एजेंट को गढ़ा, जो दुश्मन के इलाके में जाकर भी घबराता नहीं था। इस ऑथर का नाम था इयान फ्लेमिंग।

इयान फ्लेमिंग जिन्होंने बॉन्ड पर बहुत सी नॉवल्स लिखीं। नॉवल्स लिखने से पहले इयान ब्रिटिश नेवी की इंटेलिजेंस डिवीजन में थे। उन्होंने युद्ध के सीक्रेट ऑपरेशन्स और खुफिया स्ट्रैटेजी को बेहद करीब से देखा था। यही दो बातें आगे चलकर सबसे मशहूर किरदार जेम्स बॉन्ड के कैरेक्टर बिल्डिंग का आधार बनीं। 

WhatsApp Image 2026-11-20 at 7.07.17 PM

1952 में लेखक इयान फ्लेमिंग घर पर पहली किताब 'कसीनो रॉयल' लिखते हुए

इयान फ्लेमिंग ने अपने घर Golden Eye में लिखी पहली किताब

इयान फ्लेमिंग का घर Golden Eye काफी फेमस रहा है, 1952 में फ्लेमिंग अपने इसी घर में बैठकर एक नॉवल लिखना शुरू करते हैं। 13 अप्रैल 1953 को कसीनो रॉयल के नाम से एक किताब छपती है, जिसमें दुनिया पहली बार Iconic James Bond से होती है। फ्लेमिंग अपनी इस नॉवल में बॉन्ड को ब्रिटिश Secret Service MI6 का एजेंट बताया, जिसका Code Name था 007। '00' का मतलब था कि बॉन्ड को मिशन के दौरान अगर जरूरत पड़ती है तो वह किसी की भी जान ले सकता है। मतलब  'License to Kill' 

007 Meaning

फ्लेमिंग ने कैरेक्टर का नाम जेम्स बॉन्ड ही क्यों रखा?

फ्लेमिंग बर्ड्स देखने और उनके बारे में पढ़ने के शौकीन थे। उनके पास अमेरिकी पक्षी विज्ञानी डॉ. जेम्स बॉन्ड की लिखी किताब 'Birds of the west indies' थी। किताब के लेखक का नाम फ्लेमिंग को इतना सिंपल लगा कि उन्होंने अपनी बुक Casino Royale मेन कैरेक्टर का नाम जेम्स बॉन्ड ही रख लिया।

Casino Royale

पक्षी विज्ञानी डॉ. जेम्स बॉन्ड की लिखी किताब 'Birds of the West Indies'

फ्लेमिंग इस कैरेक्टर को बहुत ही साधारण बनाना चाहते थे, लेकिन कैरेक्टर के साथ होने वाली घटनाओं को थोड़ा रोमांचक करना चाहते थे। वो चाहते थे कि बॉन्ड का नाम याद करने में किसी को एक मिनट भी सोचना न पड़े।

MI6 से पहले रॉयल नेवी में था बॉन्ड

फ्लेमिंग ने अपनी किताबों में बॉन्ड का किरदार काफी दिलचस्प बनाया। उसके पिता स्कॉटिश थे और मां स्विस थीं। बचपन में ही माता-पिता की मौत हो जाती है और वह अनाथ हो जाता है। लेकिन उसकी पढ़ाई अच्छे स्कूल में होती है और आगे चलकर वह रॉयल नेवी से जुड़ जाता है।

एक दिन में 60 सिगरेट पीता है बॉन्ड

बॉन्ड का कैरेक्टर जितना खतरनाक है उससे कई ज्यादा उसके शौक भी उसे सबसे अलग बनाते हैं। जैसे उसे महंगी कार्स का शौक है। अच्छे कपड़े, घड़ियां, सिगरेट्स की बात करें तो इयान फ्लेमिंग अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर भी बताते हैं कि जेम्स बॉन्ड रोजाना एक दिन में 60 सिगरेट्स पीता था, वो भी खास तरह की होती थीं।

जेम्स को सिगरेट्स के साथ-साथ वोडका मार्टिनी बहुत पसंद थी, लेकिन यह कोई नॉर्मल मार्टिनी नहीं थी। 'कसीनो रॉयल' नॉवल अगर आप पढ़ें या फिर मूवी देखें तो बॉन्ड ने अपनी इस स्पेशल ड्रिंक को बनाने का पूरा प्रोसेस बताया है।

JamesBond Martini

फिल्म कसीनो रॉयल से फोटो ग्रैब

यह ड्रिंक जिन, वोडका और किना लिलेट मिलाकर ये बनती है। इसमें भी एक खास बात है कि बॉन्ड अपनी लवर वेस्पर लिंड के नाम पर इस ड्रिंग का नाम 'वेस्पर मार्टिनी' रखता है। मूवी में यही आगे चलकर फेमस डायलॉग भी बना- वोडका मार्टिनी...'शेकन, नॉट स्टर्ड'

जब फ्लेमिंग की किताबों में फिल्म मेकर्स का ध्यान खींचा

जेम्स बॉन्ड की पहली मूवी रिलीज होने से 10 साल पहले फ्लेमिंग ने 1953 से 1964 के बीच जेम्स बॉन्ड के 12 नॉवल्स और दो Short Story Collections पब्लिश किए। इन किताबों की पॉपुलेरिटी इतनी हुई कि फिल्म मेकर्स का ध्यान इनकी तरफ पड़ता है। 1962 में पहली जेम्स बॉन्ड फिल्म 'Dr. No' रिलीज हुई। इस फिल्म में स्कॉटलैंड के एक्टर शॉन कॉनरी ने बॉन्ड का किरदार निभाया। 

यह भी पढ़ें- सिर्फ James Bond के ऑडिशन के लिए Robert Pattinson ने वसूली इतनी मोटी रकम, टोटल फीस उड़ा देगी आपके होश!

कॉनरी ने अपने अंदाज से इस किरदार की ऐसी इमेज डेवलप की, जो आने वाले कई सालों तक मूवीज़ में दिखाई देती रही। From Russia with Love, Goldfinger and Thunderball जैसी मूवीज़ ने कॉनरी को पूरी दुनिया में फेमस कर दिया।

james bond 6 charaters

1969 में On Her Majesty’s Secret Service नाम से एक मूवी आई, इसमें जॉर्ज लेजनबी बॉन्ड के कैरेक्टर में दिखे। जॉर्ज ऑस्ट्रेलियन एक्टर थे और मॉडलिंग की दुनिया से आए थे। उन्होंने सिर्फ एक फिल्म में बॉन्ड का किरदार निभाया। इस फिल्म में पहली बार बॉन्ड की पर्सनल लाइफ को बहुत ही इमोशनल तरीके से दिखाया गया। इसमें बॉन्ड की शादी भी दिखाई गई, लेकिन पत्नी ट्रेसी की हत्या हो जाती है। 

1973 में रोजर मूर ने Live and Let Die से बॉन्ड की कमान संभाली। उनका स्टाइल शॉन कॉनरी से बिल्कुल अलग था। मूर के बॉन्ड में Seriousness थी, Comedy भी थी। उनकी मूवीज़ में बड़े-बड़े गैजेट्स, हैरतअंगेज स्टंट्स और एंटरटेनमेंट का हिस्सा ज्यादा हो गया। मूर ने कुल 7 मूवीज़ में बॉन्ड का किरदार निभाया। 

1987 में टिमोथी डाल्टन आए। उन्होंने 'द लिविंग डे लाइट्स' और 'लाइसेंस टू किल' में बॉन्ड का किरदार निभाया। डाल्टन ने फ्लेमिंग की किताबों वाले गंभीर और खतरनाक बॉन्ड को दोबारा पर्दे पर लाने की कोशिश की। उनका अंदाज़ काफी सीरियस और खतरनाक था।

1995 में पियर्स ब्रॉसनन ने 'गोल्डनआई' से बॉन्ड की दुनिया में वापसी कराई। कोल्ड वॉर खत्म हो चुकी थी और दुनिया बदल रही थी। ऐसे में बॉन्ड को भी नए दौर के हिसाब से ढालना जरूरी था। ब्रॉसनन का किरदार पहले के मुकाबले ज्यादा स्टाइलिश, टेक्नॉलोजी एक्सपर्ट और मॉडर्न गैजेट्स से लैस था। 

लेकिन बॉन्ड की दुनिया में सबसे बड़ा बदलाव तब आया, जब 2005 में डेनियल क्रेग को इस भूमिका के लिए चुना गया। इसे लकर उस वक्त काफी विवाद हुआ। अब तक ऑडियंस के मन में बॉन्ड की एक तय तस्वीर बन चुकी थी।

James Bond Top Movies

डेनियल की हाइट छोटी थी, लुक भी इस कैरेक्टर के हिसाब से अलग था। इस वजह से कुछ Fans ने तो डेनियल को बॉन्ड मानने से इनकार कर दिया। इंटरनेट पर 'क्रेग इज नॉट बॉन्ड' जैसे कैंपेन स्टार्ट हो गए। लेकिन 2006 में 'कसीनो रॉयल' रिलीज हुई तो स्टोरी बदल गई। लोगों को क्रेग की एक्टिंग बहुत जबरदस्त लगी। जो लोग कभी क्रेग के चयन का विरोध कर रहे थे, उनके फैन बन गए।

यह भी पढ़ें- James Bond बनने के लिए अभिनेताओं को फॉलो करने पड़ते हैं ये 5 नियम, 64 साल से चली आ रही है परंपरा

डेनियल क्रेग की आखिरी मूवी ने रुला डाला

डेनियल क्रेग 'क्वांटम ऑफ सोलेस', 'स्काईफॉल', 'स्पेक्टर' और 'नो टाइम टू डाई' में जेम्स बॉन्ड रहे। क्रेग की लास्ट मूवी No time to die थी और इस मूवी ने लास्ट में ऑडियंस को रूला दिया। पहली बार ऑडियंस ने बॉन्ड को मरते हुए देखा। लेकिन फिल्म के एंड में एक मैसेज भी आया 'James Bond Will Return' यानी बॉन्ड की कहानी खत्म नहीं हुई थी।

WhatsApp Image 2026-11-20 at 5.42.33 PM

Amazon MGM स्टूडियोज के पास क्रिएटिव कंट्रोल

  • 007 की दुनिया में अब रॉबर्ट पैटिनसन की एंट्री हो चुकी है। Amazon MGM स्टूडियोज ने ऑफिशियली उनके नाम का एलान किया। MGM स्टूडियोज के बारे में भी थोड़ा बहुत जान लेते हैं, Amazon ने मई 2021 हॉलीवुड के मशहूर फिल्म स्टूडियो MGM (Metro-Goldwyn-Mayer) को करीब 8.45 अरब डॉलर में खरीदा था।
  • इसके बाद Amazon को MGM के साथ जेम्स बॉन्ड मूवीज से जुड़े बिजनेस राइट्स भी मिले। जेम्स बॉन्ड मूवीज से रिलेटिड क्रिएटिव फैसले लंबे समय तक Barbara Broccoli और Michael G. Wilson के पास थे। फरवरी 2025 में Amazon MGM Studios और EON Productions के बीच एक डील होती है और जेम्स बॉन्ड फ्रेंचाइज का क्रिएटिव कंट्रोल Amazon MGM Studios के हाथों में आ गया। 
  • इसके बाद जेम्स बॉन्ड के नए एक्टर के सिलेक्शन, कहानी और फिल्म से जुड़े फैसलों में Amazon की अहम भूमिका हो गई। इसे 60 साल से ज्यादा पुरानी जेम्स बॉन्ड फ्रेंचाइज़ी के इतिहास में एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।