विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

James Bond बनने के लिए अभिनेताओं को फॉलो करने पड़ते हैं ये 5 नियम, 64 साल से चली आ रही है परंपरा

Published: Tue, 17 Nov 2026 09:41 PM (IST)

क्या आपको पता है कि James Bond बनने के लिए अभिनेताओं को किन नियमों से गुजरना पड़ता है। यहां जानिए बॉन्ड रूल्स के बारे में...

जेम्स बॉन्ड बनने के 5 नियम। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

जेम्स बॉन्ड बनने के 5 नियम। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. 64 साल से चल रहे जेम्स बॉन्ड के ये नियम

  2. जेम्स बॉन्ड के नियम जानकर रह जाएंगे हैरान

  3. रॉबर्ट पैटिंसन बने हैं सातवें जेम्स बॉन्ड

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 64 साल पहले पहली बार 'डॉक्टर नो' के जरिए पर्दे पर जेम्स बॉन्ड (James Bond) आया था जिसने अपने शातिर दिमाग, क्लासी लुक और दमदार एक्शन से दुनियाभर में लोकप्रियता हासिल कर ली थी। आज जब भी किसी जासूस की बात आती है तो जेम्स बॉन्ड का नाम अपने आप जुबान पर आ जाता है। 

अब तक पर्दे पर करीब 6 अभिनेता जेम्स बॉन्ड बन चुके हैं और अब पांच साल के इंतजार के बाद सातवें 'जेम्स बॉन्ड' के रूप में रॉबर्ट पैटिंसन (Robbert Pattinson) का नाम भी कन्फर्म हो गया है। शॉन कॉनरी से लेकर पियर्स ब्रॉसनन तक, कई अभिनेता ने 007 किरदार से दुनियाभर में स्टारडम हासिल की।

मगर क्या आपको पता है कि उन्हें यह किरदार निभाने के लिए 5 नियमों से गुजरना पड़ा। यह परंपरा 64 सालों से चली आ रही है। 

पहला नियम-

रॉबर्ट पैटिंसन से पहले 64 सालों में 'जेम्स बॉन्ड' का किरदार 6 अभिनेताओं ने निभाया। इन 6 अभिनेताओं में एक खासियत थी जिसने उन्हें 'जेम्स बॉन्ड' बनाया और वो खासियत थी उनका पॉपुलर न होना।

जी हां, यह एक तरह की परंपरा ही रही है कि पर्दे पर उन्हीं अभिनेताओं को 'जेम्स बॉन्ड' बनाया जाता था जो पहले से स्टार न हों। चाहे 'डॉक्टर नो' में पहली बार जेम्स बने सीन कैनरी (Sean Connery) हों या फिर टिमोथी डाल्टन (Timothy Dalton) हों। कुछ अभिनेताओं का करियर सही तो चल रहा था, लेकिन उन्हें विश्वभर में पहचान नहीं मिली थी।

बॉन्ड फिल्मों के निर्माता रहे कबी ब्रोकली का मानना था कि वह एक ऐसे अभिनेता को 'जेम्स बॉन्ड' बनाएं जो ग्लोबल स्टार न हो ताकि उनके जासूसी किरदार को ऑडियंस दिल खोलकर स्वीकार कर सके। 'द जेम्स बॉन्ड आर्काइव्स' में उन्होंने कहा था-

हमारी थ्योरी यह थी कि अगर हम किसी ऐसे एक्टर को लें जिसे लगभग कोई नहीं जानता तो पब्लिक के लिए उसे उस किरदार के रूप में स्वीकार करना आसान होगा।

मगर अब यह परंपरा रॉबर्ट पैटिंसन (Robert Pattinson) के साथ खत्म हो रही है जिन्हें हाल ही में नए '007' यानी 'जेम्स बॉन्ड' के तौर पर अनाउंस किया गया है।

james bond

Robert Pattinson as James Bond- X

दूसरा नियम-

'जेम्स बॉन्ड' एक काल्पनिक ब्रिटिश जासूस है जिसे ब्रिटिश राइटर इयान फ्लेमिंग ने अपने कलम से गढ़ा है। ऐसे में पर्दे पर जो भी अभिनेता 007 बनता है तो उसमें एक चीज कॉमन होना जरूरी है कि वह ब्रिटिश हो या फिर कॉमनवेल्थ सिटिजन हो। यह किसी भी अभिनेता के 'जेम्स बॉन्ड' बनने की नियम है। अभी तक जितने भी 007 बने हैं, सभी UK से ताल्लुक रखते हैं।

  • शॉन कॉनरी (Sean Connery)- यूनाइटेड किंगडम
  • जॉर्ज लेजेनबी (George Lazenby)- न्यू साउथ वेल्स
  • टिमोथी डाल्टन (Timothy Dalton)- यूनाइटेड किंगडम
  • रोजर मूर (Roger Moore)- साउथ लंदन
  • पियर्स ब्रॉसनन (Pierce Brosnan)- आईलैंड
  • डेनियल क्रेग (Daniel Craig)- यूनाइटेड किंगडम
  • रॉबर्ट पैटिंसन (Robert Pattinson)- लंदन

Sean Connery james bond

Sean Connery- X

तीसरा नियम-

'जेम्स बॉन्ड' एक ऐसा किरदार है जिसके पास शातिर दिमाग होने के साथ-साथ स्टाइल, अट्रैक्टिव फिजिकल अपीयरेंस और स्मार्ट एक्शन करने की कला है। ऐसे में इस किरदार को निभाने के लिए हमेशा एक ऐसे अभिनेता को चुना जाता है जिसकी उम्र 30s से 40s के बीच हो और वह फिजिकली फिट और चार्मिंग हो।

Daniel Craig

Daniel Craig as James Bond- X

चौथा नियम-

'जेम्स बॉन्ड' का एक सिग्नेचर लुक है। वह हमेशा वेल फिटिंग ब्लैक या मिडनाइट ब्लू टक्सीडो, क्रिस्प व्हाइट शर्ट और ब्लैक बो-टाई में दिखता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इसको लेकर एक अनरिटन रूल है। कहा जाता है कि जो भी अभिनेता जेम्स बॉन्ड बनता है, वो किसी और नॉन-बॉन्ड फिल्मों में ब्लैक या मिडनाइट टक्सीडो नहीं पहन सकता है ताकि कैरेक्टर की आइकॉनिक इमेज बनी रहे।

roger

Roger Moore as James Bond- X

पांचवां नियम-

जेम्स बॉन्ड का किरदार निभाना एक बड़ी कमिटमेंट है। जो भी अभिनेता यह किरदार निभाने के लिए कॉन्ट्रैक्ट साइन करता है, उसे आमतौर पर । अभिनेताओं को कई फिल्मों के एक ऐसे समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिए तैयार रहना पड़ता है, जिसमें आमतौर पर 10 से 12 वर्षों तक की शूटिंग और दुनिया भर में प्रेस टूर शामिल होते हैं।

यह भी पढ़ें- बंदूक, बॉन्ड गर्ल और खतरनाक मिशन! OTT पर कहां देखें James Bond की धांसू फिल्में

यह भी पढ़ें- 70 साल बाद मिला किताबों वाला असली 'जेम्स बॉन्ड'! इयान फ्लेमिंग के पुराने स्केच से हूबहू मेल खाते हैं Robert Pattinson

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।