सिर्फ James Bond के ऑडिशन के लिए Robert Pattinson ने वसूली इतनी मोटी रकम, टोटल फीस उड़ा देगी आपके होश!
क्या आपको मालूम है कि 7वें जेम्स बॉन्ड (James Bond) बनने जा रहे रॉबर्ट पैटिंसन (Robert Pattinson) ने सिर्फ ऑडिशन के लिए कितनी फीस ली है? यहां जानिए...

रॉबर्ट पैटिंसन की ऑडिशन फीस। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
HighLights
26वीं जेम्स बॉन्ड फिल्म में 007 बनेंगे रॉबर्ट
रॉबर्ट पैटिंसन ने ऑडिशन के लिए ली फीस
सातवें जेम्स बॉन्ड बने हैं रॉबर्ट पैटिंसन
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 26वीं जेम्स बॉन्ड फिल्म (26th James Bond Film) आ रही है और इस बार नए 007 एजेंट के तौर पर मशहूर हॉलीवुड एक्टर रॉबर्ट पैटिंसन (Robert Pattinson) नजर आएंगे। वह सातवें जेम्स बॉन्ड हैं जो इस पॉपुलर जासूसी फ्रेंचाइजी का हिस्सा बने हैं।
लंबे समय से फिल्मी गलियारों में नए जेम्स बॉन्ड (New James Bond) को लेकर चर्चा हो रही थी। कई हॉलीवुड सितारों का नाम सामने आया, लेकिन अब रॉबर्ट के नाम पर मुहर लग चुकी है। रॉबर्ट के पहले लुक ने सबको दंग कर दिया। शायद ही आपको मालूम हो कि उन्हें जेम्स बॉन्ड के ऑडिशन के लिए फीस मिली है।
ऑडिशन के लिए रॉबर्ट ने कितनी ली फीस?
जितने रुपये में एक फिल्म बन जाती है, जितनी कुछ बॉलीवुड एक्टर की फीस होती है, उतनी रॉबर्ट पैटिंसन की सिर्फ ऑडिशन फीस (Robert Pattinson Audition Fees) है। द डेली मेल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक्टर को सिर्फ ऑडिशन देने के लिए ही 1 मिलियन डॉलर (लगभग 8.8 करोड़ रुपये) की फीस दी गई है।

जेम्स बॉन्ड के लिए रॉबर्ट पैटिंसन की फीस
यह तो सिर्फ ऑडिशन फीस है, रॉबर्ट पैटिंसन की टोटल फीस जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। रॉबर्ट कई फिल्मों में जेम्स बॉन्ड की भूमिका निभाएंगे। इसके लिए उन्होंने पहले से ही डील फिक्स कर ली है और उन्हें मोटी फीस मिलने की उम्मीद है।
रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि रॉबर्ट को जेम्स बॉन्ड बनने के लिए टोटल 100 मिलियन डॉलर (लगभग 880 करोड़ रुपये) मिल सकते हैं। कहा जा रहा है कि उन्होंने तीन फिल्मों की डील साइन की है जिसके लिए उन्हें इतनी मोटी रकम मिल रही है। हालांकि, अभी तक 26वीं जेम्स बॉन्ड फिल्म के निर्माता अमेजन MGM स्टूडियोज ने इन आंकड़ों की कोई पुष्टि नहीं की है।

जेम्स बॉन्ड फिल्म की डिटेल्स
26वीं जेम्स बॉन्ड की फिल्म का निर्देशन 'ड्यून' (Dune) फेम डेनिस विलेन्यूवे करेंगे और इसकी कहानी स्टीवन नाइट ने लिखी है। वह 60 साल पुरानी फ्रेंचाइजी में सातवें जेम्स बॉन्ड बनने जा रहे हैं। उनकी पहली झलक ने ही इंटरनेट को दीवाना बना दिया है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।