विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'बॉन्ड गर्ल्स' का जलवा, 64 साल में इन हीरोइनों ने जीता दिल, Robert Pattinson के साथ किसकी बनेगी जोड़ी?

Published: Thu, 19 Nov 2026 07:36 PM (GMT+05:30)

रॉबर्ट पैटिनसन अगले जेम्स बॉन्ड बनेंगे तो उनके साथ एक नई हीरोइन फिल्म में कास्ट होगी। नई बॉन्ड गर्ल के ...और पढ़ें

जेम्स बॉन्ड फिल्म सीरीज की हीरोइनों की लिस्ट/ फोटो- इंस्टाग्राम

जेम्स बॉन्ड फिल्म सीरीज की हीरोइनों की लिस्ट/ फोटो- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. 64 सालों में अलग-अलग हीरोइनें बनी 'बॉन्ड गर्ल'

  2. रॉबर्ट पैटिनसन के नए जेम्स बॉन्ड के साथ हीरोइन का इंतजार

  3. उर्सुला एंड्रेस से लेकर एना डी आर्मस तक पूरी लिस्ट

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। जब से ये खबर सामने आई है कि रॉबर्ट पैटिनसन नए MI6 एजेंसी के नए जेम्स बॉन्ड होंगे, तब से फैंस की उत्सुकता सातवें आसमान पर पहुंच गई है। अब बस हर कोई ये देखना चाहता है कि ट्वाइलाइट अभिनेता 007 के ऑइकॉनिक किरदार के साथ न्याय कर पाते हैं या नहीं।

लोगों को उनके नए जेम्स बॉन्ड तो मिल गए, लेकिन अब हर किसी को इंतजार है तो रॉबर्ट पैटिनसन के अपोजिट उनकी हीरोइन का, जो फ्रेंचाइजी में उनके अपोजिट नजर आएंगी। हालांकि, नई बॉन्ड गर्ल कौन बनेगी, इस पर से तो वक्त आने पर पर्दा उठेगा, लेकिन पहले चलिए जानते हैं कि अब तक कौन-कौन सी एक्ट्रेसेस पिछले 64 सालों में जेम्स बॉन्ड फ्रेंचाइजी फिल्म का हिस्सा रही हैं।

उर्सुला एंड्रेस (Ursula Andress)

साल 1962 में रिलीज हुई पहली जेम्स बॉन्ड फिल्म डॉ.नो (Dr.No) में शॉन कॉनरी के अपोजिट अभिनेत्री उर्सुला एंड्रेस ने काम किया था। मूवी में उनका 'हनी राइडर' का किरदार था। इस भूमिका के लिए उन्हें प्रतिष्ठित गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था।

Screenshot 2026-11-19 191250

ऑनर ब्लैकमैन (Honor Blackman)

शॉन कॉनरी के साथ सिर्फ उर्सुला एंड्रेस की जोड़ी ही नहीं जमीं, बल्कि साल 1964 में रिलीज हुई फिल्म गोल्डफिंगर में ऑनर ब्लैकमैन ने 'पुसी गैलोरे' का किरदार निभाया था। वह जेम्स बॉन्ड मूवी में सिर्फ ग्लैमर गर्ल के रोल में नजर नहीं आई थीं, बल्कि एक ऐसी शानदार पायलट बनी थीं, जिनका बॉन्ड के मिशन में एक अहम योगदान था।

Screenshot 2026-11-19 191402

डायना रिग (Diana Rigg)

डायना रिग साल 1969 में आई जेम्स बॉन्ड की फिल्म ऑन हर मैजेस्टीज सीक्रेट सर्विस का हिस्सा थीं। कहानी जेम्स बॉन्ड के अपने कट्टर दुश्मन ब्लोफेल्ड को ढूंढने से होती है। ब्लोफेल्ड को खोजते वक्त बॉन्ड की मुलाकात ट्रेसी डि विसेंजो से होती है, जिससे बॉन्ड को प्यार हो जाता है। यह इकलौती ऐसी फिल्म थी, जिसमें जेम्स बॉन्ड ने शादी की थी। डायना रिग ने फिल्म में ट्रेसी का किरदार अदा किया था।

Screenshot 2026-11-19 191528

बारबरा बाख (Barbara Bach)

हॉलीवुड एक्ट्रेस बारबरा बाख भी जेम्स बॉन्ड की साल 1977 में रिलीज हुई फिल्म 'द स्पाई हू लव्ड मी' में काम कर चुकी हैं। फिल्म में उन्होंने सोवियत केजीबी एजेंट 'मेजर आन्या अमासोवा'की भूमिका अदा की थी। एक्शन सींस में वह जेम्स बॉन्ड को कड़ी टक्कर देती नजर आ रही थीं।

Untitled Design - 2026-11-19T191638.699

फैमके जानसेन (Famke Janssen)

साल 1995 में पियर्स ब्रॉसनेन की पहली बॉन्ड फिल्म 'गोल्डनआई' में फैमके जानसेन ने 'जेनिया ओनाटॉप' की भूमिका निभाई थी। वह इस पूरी फ्रेंचाइजी में जेम्स बॉन्ड की सबसे खतरनाक दुश्मन बनी थीं।

Screenshot 2026-11-19 191757

मिशेल योह (Michelle Yeoh)

ऑस्कर विजेता अभिनेत्री मिशेल योह ने साल 1997 में आई सुपरहिट बॉन्ड फिल्म 'टुमॉरो नेवर डाइज' में काम किया था। जिसमें वह चीनी जासूस 'वाई लिन' बनी थीं। पियर्स ब्रॉसनेन के अपोजिट कास्ट हुई एक्ट्रेस ने एक स्ट्रॉन्ग बॉन्ड गर्ल के रूप में खुद को प्रेजेंट करते हुए खुद ही सारे एक्शन सीन्स किए थे।

Screenshot 2026-11-19 191906

हैल बेरी (Halle Berry)

पियर्स ब्रॉसनन के साथ 'डाई अनदर डे' में ऑस्कर विजेता हैल बेरी ने अमेरिकी एनएसए एजेंट 'जिंक्स जॉनसन' का रोल निभाया था। ये फिल्म साल 2002 में रिलीज हुई थी।

Screenshot 2026-11-19 192035

एवा ग्रीन (Eva Green)

जेम्स बॉन्ड के रूप में अगर किसी अभिनेता को सबसे ज्यादा पसंद किया गया है, तो वह डेनियल क्रेग हैं, जिन्होंने साल 2006 में कसीनो रॉयल्स के साथ शुरुआत सफल फ्रेंचाइजी की दुनिया में कदम रखा था। मूवी में उनके अपोजिट इवा ग्रीन ने 'वेस्पर लिंड' का किरदार निभाया था।

Screenshot 2026-11-19 192138

लिया सेडौक्स (Lea Seydoux)

लिया सेडौक्स डेनियल क्रेग की एक नहीं, बल्कि दो जेम्स बॉन्ड फ्रेंचाइजी में नजर आई थीं। उन्होंने पहली बार साल 2015 में स्पेक्ट्रे में काम किया और उसके बाद वह साल 2021 में 'नो टाइम टू डाई' में दिखीं। अभिनेत्री लिया सेडौक्स ने 'डॉ. मैडलिन स्वान' की भूमिका निभाई। वे फ्रेंचाइजी के इतिहास की इकलौती ऐसी मुख्य बॉन्ड गर्ल हैं, जो लगातार दो फिल्मों में नजर आईं।

Screenshot 2026-11-19 192251

एना डी आर्मस (Ana De Armas)

डेनियल क्रेग की आखिरी बॉन्ड फिल्म 'नो टाइम टू डाई में एना डी आर्मस ने CIA एजेंट 'पालोमा' का छोटा लेकिन बेहद धमाकेदार रोल निभाया था। क्यूबा में फिल्माए गए उनके एक्शन सीन्स को लोगों ने बहुत पसंद किया।

इन एक्ट्रेसेस के अलावा इन्होंने भी जेम्स बॉन्ड सीरीज में काम किया।

एक्ट्रेस फिल्म  किरदार 
डेनिएला बियांची फ्रॉम रशिया विद लव (1963) तातियाना रोमानोवा
क्लॉडिन ऑगर थंडरबॉल (1965)

डोमिनो डर्वल

मी हामा यू ओनली लिव ट्वाइस (1967) किसी सुजुकी
जिस सेंट जॉन डायमंड आर फॉरएवर (1971) टिफनी केस 
जेन सीमोर लिव एंड लेट डाई (1973)

सॉलिटेयर

ब्रिट एकलैंड द मैन विद द गोल्डन गन (1974)

मैरी गुडनाइट

लोइस चिल्स मूनराकेर (1979) डॉ. होली गुडहेड
कैरोल बुके फॉर योर आइज ओनली (1981)

मेलिना हैवलॉक

मॉड एडम्स ऑक्टोपसी(1983) ऑक्टोपसी
तान्या रॉबर्ट्स अ व्यू टू अ किल (1985)

स्टेसी सटन ग्रेस जोन्स

मरियम डी'अबो द लिविंग डे लाइट (1987)

कारा मिलोवी

यह भी पढ़ें- सिर्फ James Bond के ऑडिशन के लिए Robert Pattinson ने वसूली इतनी मोटी रकम, टोटल फीस उड़ा देगी आपके होश!

यह भी पढ़ें- लंदन ही नहीं, भारत में उदयपुर में भी शूट हुई थी James Bond की 13वीं फिल्म; अंगरक्षक बना था बॉलीवुड एक्टर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।