विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Avengers Doomsday की तगड़ी दीवानगी, ट्रेलर ने 24 घंटे में बनाया सबसे बड़ा रिकॉर्ड; रिलीज से पहले ही रचा इतिहास

Published: Fri, 27 Nov 2026 05:53 PM (IST)

मार्वल्स की फिल्म 'एवेंजर्स डूम्सडे' रिलीज से पहले ही दुनियाभर में छाई हुई है। इस फिल्म के ट्रेलर ने एक बड़ा रिकॉर्ड बना लिया है। 

रिलीज से पहले ही एवेंजर्स डूम्सडे ने बनाया रिकॉर्ड। फोटो क्रेडिट- एक्स

रिलीज से पहले ही एवेंजर्स डूम्सडे ने बनाया रिकॉर्ड। फोटो क्रेडिट- एक्स

HighLights

  1. एवेंजर्स डूम्सडे के ट्रेलर ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड

  2. एवेंजर्स डूम्सडे की रिलीज से पहले ही दिखा क्रेज

  3. एडवांस कलेक्शन में भी इतिहास रचने को तैयार फिल्म

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मार्वल्स की मच अवेटेड फिल्म एवेंजर्स डूम्सडे (Avengers Doomsday) का क्रेज दर्शकों के बीच बढ़ता ही जा रहा है। एक तरफ फिल्म एडवांस बुकिंग में ताबड़तोड़ कमाई कर रही है, तो वहीं अब रॉबर्ट डाउनी जूनियर (Robert Downey Jr.) और 6 सुपरहीरो से सजी इस फिल्म के नाम एक और बड़ा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।

एवेंजर्स डूम्सडे को लेकर लोगों के अंदर दीवानगी किस कदर है, इस बात का अंदाजा आप मूवी के फाइनल ट्रेलर से लगा सकते हैं। इसके ट्रेलर ने महज 24 घंटे के अंदर ही बड़ा रिकॉर्ड बना लिया है।

एवेंजर्स डूम्सडे ने बनाया नया रिकॉर्ड

दरअसल, एवेंजर्स डूम्सडे का ट्रेलर दूसरा सबसे ज्यादा देखे जाने वाला ट्रेलर बन गया है। न्यूज पोर्टल डेडलाइन की रिपोर्ट्स के मुताबिक, रूसो ब्रदर्स के निर्देशन में बनी एवेंजर्स डूम्सडे का नया वीडियो दुनियाभर में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला डिज्नी ट्रेलर बन गया है। फिल्म के फाइनल ट्रेलर को 24 घंटों के अंदर तकरीबन 563 मिलियन व्यूज मिले हैं, जो इंडियन आंकडों के मुताबिक 56.3 करोड़ है।

avengers doomsday

स्पाइडरमैन फ्रेंचाइजी को छोड़ा पीछे

हालांकि, प्री-रिलीज बुकिंग में हुई कमाई के साथ-साथ रॉबर्ट डाउनी जूनियर की मूवी का ये ट्रेलर सिर्फ 2026 की सबसे कमाऊ फिल्म 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे से व्यूज के मामले में पीछे है। स्पाइडरमैन के फ्रेंचाइजी ट्रेलर को 700 मिलियन व्यूज मिले हैं, जो लगभग 70 करोड़ के आसपास है।

avengers doomsday advance collection

रिपोर्ट्स की मानें तो, एवेंजर्स डूम्सडे के फाइनल ट्रेलर ने व्यूज के मामले में अपनी ही फिल्म के टीजर को भी पीछे छोड़ दिया है, जिसे लगभग 503 मिलियन व्यूज मिले थे। 

एडवांस बुकिंग में कितनी हुई एवेंजर्स डूम्सडे की कमाई?

भारत में एवेंजर्स डूम्सडे का तगड़ा क्रेज देखने को मिल रहा है। फिल्म ने एडवांस बुकिंग में भारत में बिना ब्लॉकसीट्स के ही 60 करोड़ रुपये के करीब कारोबार कर लिया है। जबकि फिल्म 17 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। रिलीज से करीब 20 दिन पहले ही फिल्म का इतना तगड़ा कलेक्शन कई बॉलीवुड और हॉलीवुड फिल्मों को पछाड़कर नया इतिहास रचने की राह पर है। 

यह भी पढ़ें- ऑस्कर जीतने की तैयारी में Ramayana! इस कैटेगरी में टॉप-20 फिल्मों की रेस में रणबीर कपूर की फिल्म

यह भी पढ़ें- Avengers: Doomsday का फाइनल ट्रेलर रिलीज, कैप्टन अमेरिका की खुशहाल जिंदगी में तूफान बनकर आए डॉ. डूम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।