विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ऑस्कर जीतने की तैयारी में Ramayana! इस कैटेगरी में टॉप-20 फिल्मों की रेस में रणबीर कपूर की फिल्म

Published: Wed, 25 Nov 2026 03:10 PM (IST)

निर्देशक नीतेश तिवारी की फिल्म रामायणम् का नाम ऑस्कर अवॉर्ड 2027 को लेकर खास वजह से चर्चा में बना हुआ है। 

ऑस्कर में रामायणम् करेगी कमाल (फोटो क्रेडिट- एक्स)

ऑस्कर में रामायणम् करेगी कमाल (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. ऑस्कर 2027 की रेस में रामायणम्

  2. इस कैटेगरी में सामने आया फिल्म का नाम

  3. इन हॉलीवुड फिल्मों को टक्कर देगी हिंदी मूवी

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इस वक्त सिनेमाई गलियारे में फिल्म रामायणम् (Ramayana) का नाम लगातार सुर्खियां बटोर रहा है। वर्ल्डवाइड अब तक 1700 करोड़ से अधिक की कमाई करने वाली रामायणम् पार्ट-1 का नाम अब ऑस्कर अवॉर्ड्स 2027 की रेस में शामिल होता हुआ दिख रहा है। 

खबर है कि निर्माता नमिल मल्होत्रा की माइथोलॉकिल फिल्म रामायणम् को 99वें अकादमी पुरस्कार (Oscar Awards 2027) के लिए एक खास कैटेगरी में टॉप-20 फिल्म की लॉन्गलिस्ट में शामिल किया गया है। आइए मामले को थोड़ा विस्तार से जानते हैं- 

ऑस्कर अवॉर्ड्स की रेस में रामायणम् 

कुछ दिन पहले भारत की ऑफिशियल एंट्री फिल्म गोंधल के बाद रामायणम् का नाम भी ऑस्कर के लिए भेजे जाने की खबर सामने आई थी। अब वैराइटी इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार ये जानकारी सामने आई कि हिंदी फिल्म रामायणम् का नाम अगले साल होने वाले अकादमी पुरस्कार की टॉप-20 लॉन्गलिस्ट फिल्म में शामिल किया गया है, जो 'बेस्ट विज़ुअल इफेक्ट्स' के तौर पर दर्ज हुआ है। 

यह भी पढ़ें- Oscar 2027 में हुई Ramayana की एंट्री, 'गोंधल' के साथ एकेडमी अवॉर्ड्स में डंका बजाएगी रणबीर की फिल्म?

ramayanaoscar (1)

इस कैटेगरी में रणबीर कपूर और यश की रामायणम् पार्ट-1 के अलावा हॉलीवुड सिनेमा के कई बड़ी फिल्मों के नाम मौजूद हैं, जो इस प्रकार हैं-  एवेंजर्स: डूम्सडे, ड्यून: पार्ट थ्री, स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे, द ओडिसी, प्रोजेक्ट हेल मैरी, डिस्क्लोजर डे और गॉडजिला: माइनस जीरो हैं। इसके अलावा 99वें ऑस्कर पुरस्कार की बेस्ट विजुएल इफेक्ट्स कैटेगरी में व्हेलफॉल और द शीप डिटेक्टिव्स जैसी छोटी मूवीज को भी जगह मिली है। 

ramayanaoscar

अब देखना ये दिलचस्प रहेगा कि क्या रामायणम् इन सभी फिल्मों का मुकाबला कर पाएगी और ऑस्कर अवॉर्ड्स 2027 के नॉमिनेशन में अपनी जगह पक्की कर पाएगी या नहीं। आपको बता दें कि दो साल पहले ऑस्कर अवॉर्ड्स 2024 में जापानी फिल्म गॉडजिला: माइनस वन ने बेस्ट विजुएल इफेक्ट्स कैटेगरी का परचम लहराया था। 

क्या रामायणम् के काम आएगा DNEG का लक?

दरअसल निर्माता नमित मल्होत्रा की रामायणम् के विजुएल इफेक्ट्स को 8 बार की ऑस्कर विनर वीएफएक्स (VFX) कंपनी DNEG द्वारा तैयार किया है। अब तक DNEG द्वारा जितने मूवीज के वीएफएक्स को बनाया गया है, उनमें से अधिकतर ने अकादमी पुरस्कार में जीत का परचम लहराया है। इसमें हर कोई अब ये सोच रहा है कि क्या रामायमण् के मामले में भी इस कंपनी का लक काम आएगा या नहीं। 

यह भी पढ़ें- हॉलीवुड और ऑस्कर विजेताओं का संगम: नमित मल्होत्रा की Ramayana से दुनिया देखेगी 'हमारे राम', रचेगी नया इतिहास

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।