विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Robert Pattinson की 'बॉन्ड गर्ल' बनने के लिए 19 एक्ट्रेसेस में रेस, टॉप च्वाइस बनी Squid Game की हीरोइन

Published: Tue, 17 Nov 2026 12:12 PM (IST)

डेनियल क्रैग के बाद रॉबर्ट पैटिनसन के रूप में फैंस को अगला जेम्स बॉन्ड तो मिल गया, लेकिन अब सवाल ...और पढ़ें

बॉन्ड गर्ल बनने के लिए टॉप लिस्ट में शुमार हैं ये एक्ट्रेसेस/ फोटो- इंस्टाग्राम

बॉन्ड गर्ल बनने के लिए टॉप लिस्ट में शुमार हैं ये एक्ट्रेसेस/ फोटो- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. रॉबर्ट पैटिनसन के बाद अब बॉन्ड गर्ल की तलाश

  2. 'स्क्विड गेम्स' की जंग हो येओन टॉप दावेदार 

  3. 19 अभिनेत्रियों के बीच बॉन्ड गर्ल बनने की रेस

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अमेजन एमजीएम स्टूडियो ने लंबा इंतजार करवाने के बाद आखिरकार बीती रात जेम्स बॉन्ड नए चेहरे से पर्दा उठा ही दिया। 5 एक्टर्स के स्क्रीन टेस्ट के बाद MI6 के एजेंट 007 का किरदार रॉबर्ट पैटिनसन को मिला, जिसे देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं था।

हालांकि, जेम्स बॉन्ड के मिलने के बाद भी मेकर्स की तलाश अभी तक पूरी तरह से खत्म नहीं हुई है, क्योंकि अब सवाल ये है कि रॉबर्ट पैटिनसन की पहली बॉन्ड गर्ल कौन बनेगी? रिपोर्ट्स की मानें तो इस किरदार के लिए 19 एक्ट्रेसेस के बीच रेस है, उनमें से कौन बॉन्ड गर्ल बनने की लिस्ट में सबसे आगे है, चलिए बताते हैं।

'बॉन्ड गर्ल' के लिए रेस में 19 एक्ट्रेसेस

'बॉन्ड' सीरीज का हीरो भले ही 007 रहा हो, लेकिन ये फिल्म फ्रेंचाइजी हीरोइनों के बिना वैसी ही अधूरी है, जैसे तड़के के बिना दाल। अब तक उर्सुला आंद्रेस, ऑनर ब्लैकमैन, जेन सीमॉर, मिशेल योह, हैली बेरी, ईवा ग्रीन जैसी एक्ट्रेसेस बॉन्ड गर्ल्स का किरदार निभा चुकी हैं। साल 2021 में लास्ट जेम्स बॉन्ड फिल्म नो टाइम टू डाई में डेनिय क्रैग के अपोजिट एना डे आर्म्स ने मुख्य भूमिका निभाई थी। बॉन्ड गर्ल्स इस फ्रैंचाइजी का हमेशा से एक अहम हिस्सा रही हैं।

ऐसे में मेकर्स रॉबर्ट पैटिनसन के साथ अब फीमेल लीड में बॉन्ड गर्ल के लिए एक नए और फ्रेश चेहरे की तलाश में हैं। वैरायटी की रिपोर्ट्स के मुताबिक, एड्रिया अर्जोना,एमिली ब्लंट, जेमा चान, मैरियन कोटिलार्ड, चेस इन्फिनिटी, लिली जेम्स, गुगु म्बाथा-रॉ, इसाबेला मर्सिड, इंटे नवारेटे, लुपिता न्योंगो,फ्लोरेंस पुघ, मार्गरेट क्वाली, मार्गो रॉबी, अन्ना सवाई, हंटर शेफर, सिडनी स्वीनी, आन्या टेलर-जॉय, सोफी टर्नर, जेंडाया वो 19 एक्ट्रेसेस हैं, जो बॉन्ड गर्ल बनने की रेस में शामिल हैं।

Untitled Design - 2026-11-17T120539.615

स्क्वीड गेम्स एक्ट्रेस लिस्ट में टॉप

कई हॉलीवुड मैगजीन्स और पोर्टल अगली बॉन्ड गर्ल बनने के लिए कौन सबसे ज्यादा उपयुक्त हैं, इसे लेकर अपनी-अपनी राय सामने रख रहे हैं। कई लोगों ने इसे लेकर सर्वे भी किए हैं, जिसमें सबसे ऊपर नेटफ्लिक्स की ओरिजिनल सीरीज स्क्वीड गेम्स की जंग हो येओन (Jung Ho Yeon) हैं। वोग की एक सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक, कोरियन एक्ट्रेस रॉबर्ट पैटिनसन के अपोजिट इस किरदार के लिए बिल्कुल परफेक्ट हैं।

Screenshot 2026-11-17 120825

जंग हो येओन के अलावा 32 साल की मार्गरेट क्वाली, आन्या टेलर-जॉय, सिडनी स्वीनी, फ्लोरेंस पुघ और डेजी एडगर जोनस बॉन्ड गर्ल बनने की टॉप 7 कैंडिडेट की लिस्ट में सबसे ऊपर हैं। हालांकि, अमेजन एमजीएम स्टूडियो ने अब तक किसी के नाम की आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

यह भी पढ़ें- रिचर्ड बर्टन से लेकर क्रिश्चियन बेल तक, इन दिग्गज सितारों ने ठुकरा दिया था जेम्स बॉन्ड का आइकॉनिक रोल

यह भी पढ़ें- Robert Pattinson के James Bond बनने पर शाही परिवार ने दी बधाई, बोले- 'मैजेस्टी की सीक्रेट सर्विस में स्वागत है'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।