विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रिचर्ड बर्टन से लेकर क्रिश्चियन बेल तक, इन दिग्गज सितारों ने ठुकरा दिया था जेम्स बॉन्ड का आइकॉनिक रोल

Published: Tue, 17 Nov 2026 11:16 AM (GMT+05:30)

रॉबर्ट पैटिनसन के जेम्स बॉन्ड बनने की चर्चा के बीच आज बात करेंगे उन अभिनेता के बारे में जिन्होंने 007 की प्रतिष्ठित भूमिका को ठुकरा दिया था।

हॉलीवुड एक्टर्स ने ठुकराया जेम्स बॉन्ड का रोल

हॉलीवुड एक्टर्स ने ठुकराया जेम्स बॉन्ड का रोल

HighLights

  1. रिचर्ड बर्टन ने अधिक पैसों के लिए ठुकराया जेम्स बॉन्ड

  2. क्लिंट ईस्टवुड ने माना, ब्रिटिश अभिनेता को ही निभाना चाहिए 007

  3. कई अन्य अभिनेता भी ठुकरा चुके हैं जेम्स बॉन्ड का रोल

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रॉबर्ट पैटिनसन को जेम्स बॉन्ड (James Bond) फ्रैंचाइजी में मुख्य भूमिका के लिए चुना गया है, लेकिन क्या वे 007 की विरासत पर खरे उतर पाएंगे? इसको लेकर फैंस के मन में भी कई तरह के सवाल हैं।
⁠
इसको लेकर लोगों की ऑनलाइन अलग-अलग राय है। ऐसा इसलिए भी क्योंकि उनके सामने एक बड़ी विरासत है। इसमें न केवल वे छह अभिनेता शामिल हैं जिन्होंने यह प्रतिष्ठित किरदार निभाया है, बल्कि कई अन्य भी हैं जिन्हें यह रोल ऑफर किया गया था, लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया। चलिए बात कर लेते हैं उनके बारे में।

रिचर्ड बर्टन (Richard Burton)

रिचर्ड बर्टन एलिजाबेथ टेलर के साथ अपने रिश्ते से पहचाने जाने से बहुत पहले हॉलीवुड के सबसे चर्चित सितारों में से एक थे। उन्होंने ब्रिटिश मंच पर अपना नाम बनाया था और फिर 'द रोब' (The Robe) जैसी शानदार ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म के जरिए खुद को बॉक्स ऑफिस पर सफल अभिनेता के रूप में स्थापित किया।

जेम्स बॉन्ड सीरीज के लेखक इयान फ्लेमिंग ने खुद उनसे संपर्क किया था। फ्लेमिंग यह देखना चाहते थे कि क्या उनके पहले जेम्स बॉन्ड उपन्यास, 'कैसिनो रॉयल' (Casino Royale) पर फिल्म बनाई जा सकती है और उन्हें लगा कि बर्टन में वह सभी चीजें मौजूद हैं।

WhatsApp Image 2026-11-17 at 11.09.57 AM

हालांकि वेल्श अभिनेता ने इस भूमिका को ठुकरा दिया क्योंकि उस समय वे ब्रॉडवे पर 'किंग आर्थर' का किरदार निभा रहे थे। उनके ग्रेट-नेफ्यू गाइ मास्टरसन ने बाद में इस बारे में बात की और बताया, बर्टन ने मुझसे कहा था कि उन्हें लगा कि यह बस एक और आम फिल्म होने वाली है।'

एक दशक बाद, कॉनरी के हटने पर, उन्हें फिर से इस भूमिका के लिए संपर्क किया गया। लेकिन इस बार उन्होंने खुद को इस दौड़ से बाहर कर लिया, क्योंकि उनकी हमेशा से यही इच्छा रहती थी कि उन्हें निर्माताओं द्वारा दी जाने वाली रकम से कहीं ज्यादा पैसे मिलें। 007 का किरदार न निभाने वाले अभिनेताओं में शायद बर्टन सबसे बेहतरीन थे। अगर वे इस भूमिका में होते, तो उनका अभिनय बेहद दमदार और सबको मंत्रमुग्ध कर देने वाला होता।

क्लिंट ईस्टवुड (Clint Eastwood)

ब्रॉकोली परिवार ने हमेशा ही किसी गैर-ब्रिटिश अभिनेता को बॉन्ड के रूप में चुनने से परहेज किया है। हालांकि पिछले कुछ वर्षों में कई अभिनेता इस भूमिका के करीब पहुंच चुके थे। इनमें न्यूजीलैंड के सैम नील (जो उत्तरी आयरलैंड में पैदा हुए थे और उनकी मां अंग्रेज थीं), क्रोएशिया के गोरान विस्नजिक और फांस के लैम्बर्ट विल्सन शामिल थे।

WhatsApp Image 2026-11-17 at 11.10.22 AM

फिर भी, 1960 के दशक के अंत में, जब बॉन्ड के निर्माता कॉनरी की जगह लेने के लिए किसी नए 007 की तलाश कर रहे थे, तो उन्होंने अमेरिकी स्टार क्लिंट ईस्टवुड को लेने पर विचार किया था। उस समय ईस्टवुड मुख्य रूप से सर्जियो लियोन की 'डॉलर्स ट्रिलॉजी' में अपने अभिनय के लिए जाने जाते थे।

हालांकि ईस्टवुड ने भी यह रोल ठुकरा दिया। इसके पीछे दो कारण थे। एक तो यह कि कॉनरी के शानदार अभिनय के बाद इस रोल को निभाना उन्हें असहज लगता, और दूसरा यह कि उनका मानना था कि यह किरदार किसी ब्रिटिश व्यक्ति को ही निभाना चाहिए।

माइकल गैंबोन (Michael Gambon)

दिवंगत माइकल गैंबोन को देश के सबसे महान अभिनेताओं में से एक माना जाता है। उनके करियर का सफर शानदार रहा है, जिसमें डंबलडोर के किरदार से लेकर पुरस्कार जीतने वाले उनके कई बेहतरीन स्टेज नाटक शामिल हैं।

दिलचस्प बात यह है कि 1960 के दशक के आखिर में लॉरेंस ओलिवियर के 'नेशनल थिएटर' में एक उभरते हुए कलाकार के तौर पर, वे देश के सबसे बेहतरीन युवा अभिनेताओं में से एक थे। उस समय वे जेम्स बॉन्ड के किरदार के लिए शॉन कॉनरी की जगह लेने के दावेदार भी हो सकते थे।

WhatsApp Image 2026-11-17 at 11.11.52 AM

हालांकि, गैंबोन की एक और आदत थी वे अक्सर इंटरव्यू लेने वालों को मजे लेने के लिए अजीबोगरीब और झूठी बातें सुना दिया करते थे। इसलिए, 007 (जेम्स बॉन्ड) का रोल ठुकराने के पीछे उन्होंने जो कारण बताए, उन पर पूरी तरह यकीन करना मुश्किल है। उन्होंने कहा था, मैंने ब्रॉकोली से कहा कि मुझे यह रोल नहीं चाहिए क्योंकि मैं बॉन्ड जैसा नहीं दिखता। मेरे बाल अच्छे नहीं हैं और मैं थोड़ा मोटा भी हूं।'

क्रिश्चियन बेल (Christian Bale)

क्रिश्चियन बेल ने पॉप कल्चर के दो सबसे मशहूर किरदार निभाए हैं। इनमें एक है बैटमैन और दूसरा है पैट्रिक बैटमैन लेकिन 007 (जेम्स बॉन्ड) का रोल ठुकराकर उन्होंने अपनी लिस्ट में तीसरा 'B' जोड़ने का मौका गंवा दिया। 'अमेरिकन साइको' में एक कातिल इन्वेस्टमेंट बैंकर के तौर पर बेल की एक्टिंग से बारबरा ब्रोकोली इतनी प्रभावित थीं कि उन्होंने कहा कि अगर बेल चाहें तो बॉन्ड का रोल उन्हें मिल सकता है।

WhatsApp Image 2026-11-17 at 11.13.20 AM

लेकिन बेल एक ऐसे एक्टर जो हमेशा हॉलीवुड के तौर-तरीकों से कुछ हद तक कतराते रहे हैं। उन्होंने इस ब्रिटिश फ्रेंचाइजी में काम करने से साफ इनकार कर दिया। उन्हें बॉन्ड का किरदार बिल्कुल पसंद नहीं था। उनका कहना था कि यह किरदार इंग्लैंड और ब्रिटिश एक्टर्स से जुड़े हर उस घिनौने स्टीरियोटाइप को दिखाता है जिसे वे नापसंद करते हैं।

इसके अलावा डोमिनिक वेस्ट, क्लाइव ओवेन, लियाम नीसॉन जैसे कलाकारों को भी 007 का रोल ऑफर हुआ था लेकिन इन लोगों ने भी इसे निभाने से इनकार कर दिया।

यह भी पढ़ें- Robert Pattinson के James Bond बनने पर शाही परिवार ने दी बधाई, बोले- 'मैजेस्टी की सीक्रेट सर्विस में स्वागत है'

यह भी पढ़ें- Robert Pattinson बने नए James Bond, 20 साल बाद मिला नया '007'; सामने आया दमदार लुक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।