Move to Jagran APP

Year Ender 2023: देश में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 10 फिल्मों में 3 शाह रुख की, 'टाइगर 3' पर भारी 'एनिमल'

Year Ender 2023 बॉलीवुड फिल्मों के लिए साल 2023 बहुत ही अच्छा बीता। इस साल शाह रुख खान जहां साल में 3 बार दर्शकों के बीच आए तो वहीं रणबीर कपूर की भी दो बड़ी फिल्में रिलीज हुईं। इस साल हिंदी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर सॉलिड बिजनेस किया। चलिए 2023 को खत्म करने से पहले बॉलीवुड की उन 10 फिल्मों पर नजर डालते हैं जिसने सबसे ज्यादा कमाई की।

By Tanya Arora Edited By: Tanya Arora Published: Fri, 29 Dec 2023 05:42 PM (IST)Updated: Fri, 29 Dec 2023 05:42 PM (IST)
इस साल इन 10 बॉलीवुड फिल्मों ने की सबसे ज्यादा कमाई / Photo- Imdb

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साल 2022 में भले ही कोविड के बाद 'लाल सिंह चड्ढा' और 'रक्षाबंधन' जैसी फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर बिजनेस बैठ गया हो, लेकिन जैसे ही साल 2023 आया एक बार फिर से बॉलीवुड फिल्मों की किस्मत जगमगा उठी।

loksabha election banner

साल 2023 कई बड़े सुपरस्टार्स के लिए अच्छा साबित हुआ। शाह रुख खान से लेकर सलमान प्रभास और रणबीर कपूर सहित कई सुपरस्टार्स एक बार सिनेमा के थ्रू फिर से अपने दर्शकों से कनेक्ट हुए। दर्शकों ने भी अपने पसंदीदा सितारों की फिल्मों पर सिर्फ प्यार ही नहीं लुटाया, बल्कि उनकी फिल्मों का थिएटर में आनंद लेने के लिए टिकट प्राइज भी नहीं देखें।

अब साल 2023 अपने एकदम अंत पर पहुंच गया है और हम सब ही नए साल में कदम रखने के लिए बिल्कुल तैयार हैं।

ऐसे में 2024 की ओर बढ़ने से पहले चलिए देखते हैं कि इस साल बॉक्स ऑफिस पर किन 10 बॉलीवुड का सिक्का चला और उन्होंने तगड़ी कमाई के साथ अपनी जगह इस साल की टॉप फिल्मों में सुरक्षित की।

जवान

साल 2023 शाह रुख खान के नाम रहा है, इस बात में कोई दोराय नहीं है। इस साल उनकी 3 फिल्में आई और तीनों को ही दर्शकों ने खूब प्यार लिया। 7 सितंबर 2023 को रिलीज एटली के निर्देशन में बनी फिल्म 'जवान' इस साल की बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म है।

यह भी पढ़ें: Year Ender 2023: जवान ने किया धमाका, तो एनिमल भी करती गयी शिकार, 2023 में वर्ल्डवाइड इन 10 फिल्मों का बजा डंका

वैसे तो ये फिल्म पैन इंडिया रिलीज हुई थी, लेकिन सिर्फ हिंदी भाषा में इस मूवी ने 582 करोड़ का बिजनेस किया था।

गदर 2

शाह रुख खान के अलावा अगर किसी सुपरस्टार की फिल्म पर फैंस ने दिल खोलकर प्यार लुटाया, तो वो हैं सनी देओल। एक्टर 22 साल बाद अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'गदर 2' लेकर आए, जिसने पहली गदर से छह गुना ज्यादा बॉक्स ऑफिस पर कमाई की। 44 करोड़ से ओपनिंग करने वाली इस मूवी का लाइफटाइम कलेक्शन इंडिया में 525 करोड़ का रहा है। ये इस साल की सबसे यादगार फिल्मों में से एक है।

पठान

2023 में बॉक्स ऑफिस का गर्दा उड़ाने वाली फिल्मों में एक नाम शाह रुख खान-दीपिका पादुकोण की फिल्म 'पठान' का भी है, जिसने इस साल पहले ही महीने यानी कि जनवरी में सिनेमाघरों में दस्तक दे दी थी। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने सिर्फ हिंदी भाषा में ही 524 करोड़ का बिजनेस कर डाला था।

एनिमल

रणबीर कपूर-बॉबी देओल के करियर के लिए भी साल 2023 मील का पत्थर साबित हुआ। संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'एनिमल' अब भी सिनेमाघरों में धूम मचा रही है। पैन इंडिया रिलीज हुई 'एनिमल' की सबसे अच्छी कमाई हिंदी भाषा में ही हुई है। इस फिल्म ने हिंदी में सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' को भी मात दे दी है। इस साल की सबसे बड़ी चौथी बॉलीवुड फिल्म में एनिमल ने अपनी जगह पक्की की है। 28 दिनों में अब तक हिंदी में 'एनिमल' ने 490 करोड़ का कलेक्शन किया है।

टाइगर 3

यशराज बैनर तले बनी सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' की कहानी भले ही दर्शकों को नापसंद आई हो, लेकिन उनके फैंस ने 1 बार तो उनकी मूवी की टिकट पर खर्चा जरूर किया। टाइगर 3 साल 2023 की लिस्ट में खुद को इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवीज में शामिल करने में सफल रही है। पांचवें नंबर पर अपनी जगह पक्की करते हुए कटरीना कैफ और सलमान खान स्टारर टाइगर 3 ने लाइफटाइम सिर्फ हिंदी भाषा में 276 करोड़ का बिजनेस किया है।

द केरल स्टोरी

अदा शर्मा स्टारर सुदीप्तो सेन के निर्देशन में बनी 'द केरल स्टोरी' को विवादों का बहुत फायदा मिला। इस फिल्म को पहले पश्चिम बंगाल में बैन किया गया था, लेकिन इसके साथ ही यूपी सरकार ने फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया था। इस फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा बिजनेस किया। द केरल स्टोरी का बॉक्स ऑफिस पर लाइफटाइम कलेक्शन 239 करोड़ रुपए का है।

डंकी

शाह रुख खान साल 2023 के एक ऐसे अभिनेता हैं, जिनकी तीनों ही फिल्मों ने बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 10 फिल्मों में अपनी जगह पक्की की है। डंकी ने तो बॉक्स ऑफिस पर आते ही अक्षय कुमार की OMG 2 और रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को भी पीछे छोड़ दिया है। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म का कलेक्शन 1 हफ्ते में ही 161 करोड़ तक का हो गया। अभी फिल्म सिनेमाघरों में लगी हुई है।

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी

करण जौहर का भी लंबे समय के बाद निर्देशन में वापसी करना सफल रहा। उनकी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया। मूवी का लाइफटाइम बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन 153.55 करोड़ के आसपास था।

ओह माय गॉड 2

अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी स्टारर 'ओह माय गॉड-2' ने भले ही बॉक्स ऑफिस पर गदर 2 से टक्कर ली थी, लेकिन ये फिल्म दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाने में कामयाब हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लाइफटाइम 151 करोड़ का बिजनेस किया था।

आदिपुरुष

प्रभास और कृति सेनन स्टारर फिल्म 'आदिपुरुष' को अपने VFX और डायलॉग्स की वजह से काफी आलोचना झेलनी पड़ी थी। रिबेल स्टार प्रभास को भी ओम राउत की फिल्म के लिए बेहद ट्रोल किया गया था।

हालांकि, इसके बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर इस साल की टॉप 10 फिल्मों में अपनी जगह बनाने में सफल रही। इस फिल्म ने महज हिंदी भाषा में ही 147 करोड़ का लाइफटाइम बिजनेस किया था।

यह भी पढ़ें: OTT से बड़े पर्दे तक छाये रहे ये कलाकार, एक ही फिल्म करके Tripti Dimri बन गईं नेशनल क्रश, वामिका भी कम नहीं!


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.