Move to Jagran APP

Year Ender 2023: रणबीर कपूर का 'जय माता दी' बोलना-दीपिका के इस कमेंट पर, इन सेलेब्स को लेकर खूब हुआ विवाद

Bollywood Controversy In 2023 नए साल के आगमन में बस कुछ दिन का वक्त बाकी रह गया है। इसके बाद साल 2024 का आगाज हो जाएगा। लेकिन जाते-जाते हम इस साल उन बॉलीवुड सेलेब्स के नाम पर चर्चा करेंगे जो 2023 में विवादों को लेकर चर्चा में रहे। इस मामले में दीपिका पादुकोण से लेकर आलिया भट्ट तक कई सेलेब्स के नाम शामिल हैं।

By Ashish RajendraEdited By: Ashish RajendraPublished: Wed, 20 Dec 2023 04:36 PM (IST)Updated: Thu, 28 Dec 2023 04:33 PM (IST)
2023 में विवादों में रहे ये फिल्मी सितारे (Photo Credit-Jagran)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Celebrities Controversy In 2023: साल 2023 अपने अंतिम पड़ाव पर है। इसके बाद नया साल यानी 2024 आने वाला है, जिसका हर कोई बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहा है। ये साल 2023 बॉलीवुड फिल्मों के लिए काफी कारगार साबित हुआ है।

loksabha election banner

लेकिन दूसरी तरफ इस साल कई बॉलीवुड सेलेब्स को लेकर विवादों का बाजार काफी गर्म रहा है। ऐसे में आज इस लेख में आप हम आपको हिंदी सिनेमा के उन फिल्मी सितारों के नाम बताने जा रहे हैं, जो इस साल कंट्रोवर्सी में रहे।

रणबीर कपूर को लेकर जमकर हुई कंट्रोवर्सी

क्रिसमस के अवसर पर रणबीर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। जिसमें रणबीर केक को शराब से जलाकर जय माता दी बोलते हुए नजर आए। इस वीडियो को लेकर एक्टर के मुंबई में एक वकील ने धार्मिक भावनाओं को आहत पहुंचाने के लिए एक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

हाल ही में सुपरस्टार रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में रणबीर का किरदार काफी हिंसक दिखाया गया है। जिसको लेकर काफी बहस हुई। कांग्रेस की सांसद रंजीत रंजन ने इस मामले को लेकर संसद में आवाज उठाई। उन्होंने एनिमल फिल्म और रणबीर कपूर के रोल को समाज के लिए बीमारी करार दिया।

रश्मिका मंदाना का डीपफेक वीडियो

साउथ सिनेमा की अदाकारा रश्मिका मंदाना का नाम इस साल कंट्रोवर्सी का हिस्सा रहा है। दरअसल कुछ समय पहले रश्मिका का एक डीपफेक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ। एआई (AI) का यूज कर के एक्ट्रेस का एक विवादित वीडियो बनाया गया है।

इस वीडियो को लेकर काफी चर्चाओं का बाजार काफी गर्म रहा और रश्मिका मंदाना ने इस पर आपत्ति जताई। इतना ही नहीं अमिताभ बच्चन जैसे तमाम सेलेब्स रश्मिका के सपोर्ट में सामने आए।

ओम राउत और कृति सेनन

डायरेक्टर ओम राउत की फिल्म 'आदिपुरुष' को लेकर 2023 में काफी विवाद हुआ है। फिल्म के अलावा ओम राउत और कृति सेनन को लेकर एक मसले पर जमकर कंट्रोवर्सी हुई। दरअसल आदिपुरुष की रिलीज से पहले कृति और ओम एक साथ एक मंदिर में दर्शन करने पहुंचे।

इस दौरान ओम ने एक्ट्रेस को हैलो किस किया, जिस पर जमकर बवाल मचा और मंदिर परिसर में निर्देशक की इस हरकत को लेकर उन्हें काफी ट्रोल भी किया गया है। इतना ही नहीं रामयाण के नाम आदिपुरुष जैसी फ्लॉप फिल्म बनाने पर ओम राउत काफी विवाद में रहे।

कॉफी विद करण दीपिका का बड़ा बयान

फाइटर एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने हाल ही में फिल्म निर्माता करण जौहर के फेमस शो कॉफी विद करण सीजन 8 में एक सनसनीखेज खुलासा किया। इस दौरान दीपिका अपने पति और सुपरस्टार रणवीर सिंह के साथ नजर आईं। इस एपिसोड में दीपिका पादुकोण ने ये खुलासा किया कि जब रणवीर सिंह के साथ मिल रही थी, तो उसके दौरान मैं कई और लोगों के साथ मिल रही थी,

हालांकि मेरा उनके साथ कोई सीरियस रिलेशनशिप नहीं था। मेरा दिमाग में सिर्फ रणवीर सिंह ही थे। इस बयान को लेकर काफी दिनों तक दीपिका को जमकर ट्रोल किया गया है। 

ये भी पढ़ें- Year Ender 2023: कियारा आडवाणी से लेकर परिणीति चोपड़ा तक, इन एक्ट्रेसेज ने थामा अपने जीवन साथी का हाथ

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का लिपस्टिक विवाद

बी टाउन कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का नाम इस साल काफी विवादों में रहा है। आलिया ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक लिपस्टिक कंपनी के प्रमोशन के लिए लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में आलिया ने इस बात की जानकारी दी कि वह रियल लाइफ में ज्यादा लिपस्टिक नहीं लगाती हैं,

क्योंकि उनके पति रणबीर कपूर को पसंद नहीं है। ऐसे में वह लिपस्टिक लगाकर पोंछ देती हैं। आलिया भट्ट के इस बयान के बाद रणबीर कपूर और आलिया के रिश्ते की काफी आलोचन हुई।

नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अवनीत कौर किस

बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन की ओटीटी फिल्म 'टीकू वेड्स शेरू' इसी साल रिलीज हुई है। इस मूवी के साथ सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अवनीत कौर ने लीड एक्टर के तौर फिल्मी दुनिया में कदम रखा। इस मूवी में नवाज और अवनीत के लिपलॉक सीन को लेकर काफी विवाद हुआ।

दरअसल 49 साल के नवाजुद्दीन और 21 साल की अवनीत के इस किस पर जमकर कंट्रोवर्सी हुई, जिसकी वजह के एक्टर को काफी खरी-खोटी भी सुननी पड़ी।

दीपिका पादुकोण की भगवा बिकिनी

इस साल की शुरुआत ही विवादों के साथ हुई थी। जनवरी 2023 में शाह रुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'पठान' रिलीज हुई। इस फिल्म के 'बेशर्म रंग' गाने में दीपिका पादकोण को औरेंज रंग की बिकिनी पहने दिखाया गया। जिसको लेकर कई राजनेताओं ने इसे भगवा रंग का हवाला देकर जमकर बवाल मचाया।

जिसको लेकर दीपिका पादुकोण का नाम काफी उछला। बेशर्म रंग में भगवा बिकिनी को लेकर पठान फिल्म और दीपिका की खूब चर्चा हुई है। हालांकि इस कंट्रोवर्सी का फिल्म की सफलता पर कोई असर नहीं पड़ा।

ये भी पढ़ें- Year Ender 2023: SRK के लिए 'संजीवनी' बना ये साल, एक साल में 1000 करोड़ की 3 सुपरहिट देने वाले बनेंगे पहले एक्टर?


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.