विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 08, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

साऊथ की इस फिल्म ने लाया कमाई का बवंडर, बाहुबली और संजू के रिकॉर्ड्स हुए तबाह

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Thu, 08 Nov 2018 03:38 PM (IST)Updated: Sun, 11 Nov 2018 09:10 AM (IST)

इस फिल्म को 47 करोड़ 85 लाख रूपये का ग्रॉस कलेक्शन मिला है और इसने रणबीर कपूर की फिल्म संजू ...और पढ़ें

साऊथ की इस फिल्म ने लाया कमाई का बवंडर, बाहुबली और संजू के रिकॉर्ड्स हुए तबाह
साऊथ की इस फिल्म ने लाया कमाई का बवंडर, बाहुबली और संजू के रिकॉर्ड्स हुए तबाह

मुंबई। देशभर में भले ही इन दिनों अमिताभ बच्चन और आमिर खान की फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान की चर्चा हो लेकिन साऊथ की एक फिल्म ने ऐसा कमाल कर दिया है कि आप उसकी कमाई जानकार हिल जाएंगे।

विजय स्टारर फिल्म सरकार ने बॉक्स ऑफ़िस पर तहलका मचाते हुए दो दिन में पूरी दुनिया से 100 करोड़ रूपये की कमाई कर ली है। बॉक्स ऑफ़िस पर इस मंगलवार (छह नवंबर) को रिलीज़ हुई सरकार ने एक साथ कई सारे रिकॉर्ड्स भी तोड़ दिए हैं। तमिलनाडु के बॉक्स ऑफ़िस पर फिल्म ने बाहुबली 2 के ओपनिंग कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। सरकार को तमिलनाडु बॉक्स ऑफ़िस पर पहले दिन 30 करोड़ रूपये का कलेक्शन मिला जबकि बाहुबली के दूसरे भाग को 19 करोड़ की कमाई हुई थी। इंडियन बॉक्स ऑफ़िस पर इस फिल्म को 47 करोड़ 85 लाख रूपये का ग्रॉस कलेक्शन मिला है और इसने रणबीर कपूर की फिल्म संजू के 34 करोड़ 75 लाख रूपये की ओपनिंग को पीछे छोड़ दिया है।

फिल्म को तमिलनाडु में दूसरे दिन 24 करोड़ से अधिक का कलेक्शन मिल चुका है। ए आर मुरुगाडोस के निर्देशन में बनी इस फिल्म को पूरी दुनिया में 3400 स्क्रीन्स में रिलीज़ किया गया है। तमिल फिल्म सरकार एक एन आर आई बिज़नेसमैन की कहानी है जो विधानसभा चुनाव में वोट देने के लिए उसके बाद वो ख़ुद चुनाव लड़कर मुख्यमंत्री बनना चाहता है। चुनावी भ्रष्टाचार और वोटिंग विवाद को लेकर बनी इस फिल्म में विजय लीड रोल में हैं और उनके साथ वरलक्ष्मी, कीर्ति सुरेश और राधा रवि का भी अहम् रोल है। इस पॉलिटिकल ड्रामा को लेकर काफ़ी समय से चर्चा थी।

चेन्नई में फिल्म ने पहले दिन दो करोड़ 37 लाख रूपये का कलेक्शन किया जबकि दूसरे दिन दो करोड़ 32 लाख रूपये का बिज़नेस हुआ। माना जा रहा है कि इस वीकेंड को पूरा करने के साथ फिल्म को 200 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन मिल जाएगा। ये विजय के फिल्मी करियर का छठा सैकड़ा है और उन्होंने अपनी ही पिछली फिल्म मर्सल के पिछले कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है।

यह भी पढ़ें: Box Office: ठग्स ऑफ हिंदोस्तान हुई रिलीज़, दर्शकों का सहारा, क्योंकि क्रिटिक्स ने तो...

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।